Chardham Yatra : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इसी के साथ उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 का श्रीगणेश भी हो गया।इसी देव दर्शन यात्रा के चलते गंगोत्री में 1 हजार से ज्यादा और यमुनोत्री में 3 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहले दिन दर्शन के लिए पहुंचे हैं।आपको बता दें की गंगोत्री धाम में कपाट उद्घाटन के लिए बुधवार को भैरों घाटी से तड़के मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा गंगोत्री धाम पहुंची। यहां तीर्थ पुरोहितों के द्वारा कपाट उद्घाटन से पहले पूजा पाठ संपन्न किया गया।इस दौरान हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल भी बरसाए गए। गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खोले गए। इससे पहले यमुना की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद यमुनोत्री के कपाट खोले गए।
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने भी गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की
Chardham Yatra : इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं गंगोत्री धाम पहुंचे और मां गंगा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनका आगमन श्रद्धालुओं में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी गंगोत्री धाम पहुंचे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की । इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उत्तराखंड सीएम धामी ने चारधाम यात्रा मंगलमय होने और देश की खुशहाली की कामना की। हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले को देखते हुए चारधाम यात्रा में भी कड़ी सुरक्षा की गई है।
पूजा पाठ के बाद खुले यमुनोत्री के कपाट
Chardham Yatra : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बुधवार को रोहिणी नक्षत्र में विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट विधिपूर्वक खोल दिए गए। ठीक प्रातः 11:55 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और हर्षोल्लास के बीच धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। कपाट खुलने के साथ ही अब अगले छह माह तक श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।कपाट खुलने के इस शुभ अवसर पर प्रशासन द्वारा धाम में समुचित सुरक्षा, सफाई, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और भीड़ नियंत्रण की सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मार्गों की मरम्मत, संकेतचिह्न, चिकित्सकीय सहायता और अन्य व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से लागू किया गया।
चारधाम यात्रा 2025 का शुभारंभ
Chardham Yatra : यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। उत्तराखंड सरकार द्वारा इस वर्ष यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण हितैषी बनाने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।इस शुभ अवसर पर प्रशासन द्वारा धाम में समुचित सुरक्षा, सफाई, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और भीड़ नियंत्रण की सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं।
