By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Yes Bank Fraud: IDFC के बाद Yes Bank में साइबर सेंध…,फॉरेक्स कार्ड से उड़ाए गए लाखों डॉलर, 5,000 ग्राहक प्रभावित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > बिज़नेस > Yes Bank Fraud: IDFC के बाद Yes Bank में साइबर सेंध…,फॉरेक्स कार्ड से उड़ाए गए लाखों डॉलर, 5,000 ग्राहक प्रभावित
बिज़नेस

Yes Bank Fraud: IDFC के बाद Yes Bank में साइबर सेंध…,फॉरेक्स कार्ड से उड़ाए गए लाखों डॉलर, 5,000 ग्राहक प्रभावित

Manisha
Last updated: 2026-02-26 12:39 अपराह्न
Manisha Published 2026-02-26
Share
Yes Bank Fraud
Yes Bank Fraud: IDFC के बाद Yes Bank में साइबर सेंध...,फॉरेक्स कार्ड से उड़ाए गए लाखों डॉलर, 5,000 ग्राहक प्रभावित
SHARE

Yes Bank Fraud: बैंकिंग सेक्टर में सुरक्षा को लेकर एक और बड़ा मामला सामने आया है। IDFC First Bank से जुड़े 590 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब Yes Bank Fraud के मल्टी-करेंसी प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड सिस्टम में साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के मुताबिक, एक लैटिन अमेरिकी देश में 5,000 ग्राहकों के फॉरेक्स कार्ड से करीब 0.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.54 करोड़ रुपये) की अवैध निकासी की गई।

Contents
तड़के कुछ घंटों में अंजाम दी गई वारदातसुरक्षा खामी का उठाया गया फायदाबैंक की सतर्कता से आंशिक नुकसान टलाग्राहकों के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?IDFC मामले के बाद बढ़ी चिंताविशेषज्ञों की सलाहआगे की जांच जारी

तड़के कुछ घंटों में अंजाम दी गई वारदात

यह Yes Bank Fraud 24 फरवरी 2026 की अलसुबह सामने आई। बैंक के अनुसार भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से 8:30 बजे के बीच संदिग्ध लेनदेन दर्ज किए गए। ये ट्रांजैक्शन एक लैटिन अमेरिकी देश के 15 मर्चेंट खातों पर किए गए थे। ग्राहकों को इसकी जानकारी तब मिली जब उनके खातों से रकम निकल चुकी थी।

जानकारी के अनुसार ये फॉरेक्स कार्ड बुकमायफॉरेक्स के साथ साझेदारी में जारी किए गए थे। इस संगठित साइबर हमले में हजारों ग्राहकों को एक साथ निशाना बनाया गया, जिससे बैंकिंग सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं।

READ MORE: इजराइल दौरे पर पीएम मोदी, कितना है भारत-इजराइल व्यापार और किन क्षेत्रों में बढ़ रहा सहयोग?

सुरक्षा खामी का उठाया गया फायदा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जालसाजों ने बैंक आइडेंटिफिकेशन नंबर (BIN) से जुड़ी तकनीकी कमजोरी का फायदा उठाया। जिस देश से ये लेनदेन हुए, वहां ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) या ओटीपी अनिवार्य नहीं है। इसी वजह से हैकर्स बिना ओटीपी के लगातार कई भुगतान प्रोसेस करने में सफल रहे।

साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि अलग-अलग देशों में डिजिटल भुगतान से जुड़े नियम अलग होते हैं। जहां भारत में ज्यादातर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए ओटीपी अनिवार्य है, वहीं कुछ देशों में यह जरूरी नहीं होता। इस भौगोलिक अंतर का फायदा उठाकर अपराधियों ने बड़ी रकम उड़ा ली।

बैंक की सतर्कता से आंशिक नुकसान टला

हालांकि इस घटना में पूरी तरह नुकसान नहीं हुआ। बैंक के फ्रॉड मॉनिटरिंग सिस्टम ने असामान्य गतिविधि को समय रहते पहचान लिया। तुरंत कार्रवाई करते हुए 688 संदिग्ध ट्रांजैक्शन ब्लॉक कर दिए गए। इससे लगभग 0.1 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त निकासी रुक गई।

READ MORE: डॉलर की मजबूती से सोना-चांदी फिसले, प्रॉफिट बुकिंग के बीच भू-राजनीतिक तनाव बना सहारा

बैंक का दावा है कि अगर निगरानी प्रणाली सक्रिय न होती तो नुकसान और ज्यादा हो सकता था। घटना का पता चलते ही संबंधित देश से होने वाले सभी ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं।

ग्राहकों के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?

Yes Bank ने कहा है कि प्रभावित ग्राहकों को नुकसान से बचाने के लिए कार्ड नेटवर्क कंपनियों के साथ मिलकर ‘चार्ज-बैक’ प्रक्रिया शुरू की गई है। इस प्रक्रिया के तहत जिन ट्रांजैक्शन को धोखाधड़ी माना जाता है, उनकी रकम वापस पाने की कोशिश की जाती है।

बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित कार्डों को ब्लॉक कर नए कार्ड जारी किए जा रहे हैं। साथ ही अतिरिक्त निगरानी और सुरक्षा उपाय लागू किए जा रहे हैं।

IDFC मामले के बाद बढ़ी चिंता

इससे पहले IDFC First Bank की चंडीगढ़ शाखा से जुड़े 590 करोड़ रुपये के कथित फंड ट्रांसफर मामले ने बैंकिंग सिस्टम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उस प्रकरण में सरकारी खातों से बड़ी रकम एक निजी कंपनी को ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई थी। अब Yes Bank Fraud के फॉरेक्स कार्ड फ्रॉड ने डिजिटल बैंकिंग की सुरक्षा को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा  ख़बर

विशेषज्ञों की सलाह

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ग्राहकों को सलाह दे रहे हैं कि वे अपने अंतरराष्ट्रीय कार्ड लेनदेन पर नजर रखें, अनावश्यक अंतरराष्ट्रीय उपयोग को अस्थायी रूप से बंद रखें और किसी भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन की तुरंत सूचना बैंक को दें। साथ ही कार्ड पर खर्च की सीमा तय करना और ट्रांजैक्शन अलर्ट सक्रिय रखना भी जरूरी है।

आगे की जांच जारी

Yes Bank Fraud  घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और संबंधित एजेंसियों को भी जानकारी दी गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डेटा लीक कहां से हुआ और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए किन तकनीकी सुधारों की जरूरत है।

यह Yes Bank Fraud डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते दायरे के बीच सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करने की जरूरत की याद दिलाती है। ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने के लिए बैंकिंग संस्थानों को अब और सख्त और वैश्विक स्तर की सुरक्षा व्यवस्था अपनानी होगी।

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

You Might Also Like

India Israel Trade: इजराइल दौरे पर पीएम मोदी, कितना है भारत-इजराइल व्यापार और किन क्षेत्रों में बढ़ रहा सहयोग?

Gold Price: डॉलर की मजबूती से सोना-चांदी फिसले, प्रॉफिट बुकिंग के बीच भू-राजनीतिक तनाव बना सहारा

Share Market Today Update: 3 लाख करोड़ साफ! शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,069 अंक टूटा

IDFC First Bank Case: IDFC First Bank मामले में 24 घंटे में बड़ी रिकवरी, हरियाणा सरकार ने 556 करोड़ ट्रांसफर कराए, ब्याज भी वसूला

Gold and silver prices: शेयर बाजार की तेजी के साथ सोना-चांदी में उछाल, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे दाम

TAGGED:banking security breachchargeback processdigital payment fraud IndiaForex card scam 2026IDFC First Bank scaminternational card fraudYes Bank cyber attackYes Bank fraud
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Vaibhav Suryavanshi U19 World Cup
बिहार

Vaibhav Suryavanshi U19 World Cup: ‘बिहार का बेटा, भारत की शान’ – वैभव सूर्यवंशी को CM नीतीश का 50 लाख सम्मान, टाटा ने दी कर्व कार

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-02-22
Viksit Chhattisgarh 2047: ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ 2047 तक, नेशनल ट्रेड एक्सपो में CM साय ने रखा 75 लाख करोड़ GSDP का विजन
Holika Dahan Story: अग्नि में बैठी होलिका राख कैसे बनी और प्रह्लाद कैसे रहे सुरक्षित?
India vs Pakistan 2026: भारत-पाक मैच के बाद बड़ा खुलासा! नो-हैंडशेक विवाद की अंदरूनी कहानी आई सामने
Ghaziabad News: गाजियाबाद का गोविंदपुरम इलाका हुआ हाई अलर्ट, स्कूल में तेंदुए ने मचाई सनसनी
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?