By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: LPG Price: महंगी हुई रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा, कमर्शियल LPG ₹2000 पार, जानिए क्यों बढ़े दाम!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > बिज़नेस > LPG Price: महंगी हुई रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा, कमर्शियल LPG ₹2000 पार, जानिए क्यों बढ़े दाम!
बिज़नेस

LPG Price: महंगी हुई रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा, कमर्शियल LPG ₹2000 पार, जानिए क्यों बढ़े दाम!

Manisha
Last updated: 2026-03-07 8:52 पूर्वाह्न
Manisha Published 2026-03-07
Share
LPG Price
LPG Price: महंगी हुई रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा, कमर्शियल LPG ₹2000 पार, जानिए क्यों बढ़े दाम!
SHARE

LPG Price: देशभर में रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सरकार की ओर से जारी नए दाम शनिवार से लागू हो गए हैं, जिसके बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर भी महंगे हो गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले करीब छह वर्षों में सबसे बड़ी वृद्धि मानी जा रही है। वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी 100 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे कई शहरों में इसकी कीमत 2000 रुपये के पार पहुंच गई है।

Contents
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ा उछालमहानगरों में घरेलू गैस के नए दामकमर्शियल गैस सिलेंडर भी महंगाचार महीनों में पांचवीं बार बढ़े दामLPG Price बढ़ने की क्या है वजह?सरकार ने दी आश्वासन

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ा उछाल

LPG Price में करीब 11 महीने बाद बदलाव देखने को मिला है। इससे पहले अप्रैल 2025 में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। उस समय कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया था। लेकिन इस बार 60 रुपये की बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं को ज्यादा झटका दिया है।

विशेषज्ञों के अनुसार पिछले छह वर्षों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतनी बड़ी बढ़ोतरी शायद ही कभी देखने को मिली हो। आम तौर पर कीमतों में 40 से 50 रुपये के बीच ही बदलाव होता था। इससे पहले फरवरी 2020 में घरेलू एलपीजी की कीमत में 144.5 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

READ MORE: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज का ताजा रेट और खरीदारी का सही समय

नई कीमतों के बाद देश के चारों प्रमुख महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 900 रुपये के पार पहुंच गई है। करीब 30 महीनों बाद ऐसा हुआ है कि सभी बड़े शहरों में सिलेंडर की कीमत इस स्तर से ऊपर चली गई है।

महानगरों में घरेलू गैस के नए दाम

नई दरों के अनुसार दिल्ली में घरेलू LPG Price 913 रुपये हो गई है। कोलकाता में इसकी कीमत 939 रुपये पहुंच गई है। वहीं मुंबई में सिलेंडर 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये का हो गया है।

इन सभी शहरों में सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की समान बढ़ोतरी की गई है। बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू बजट पर असर पड़ना तय माना जा रहा है, खासकर उन परिवारों पर जो पहले से ही महंगाई के दबाव का सामना कर रहे हैं।

कमर्शियल गैस सिलेंडर भी महंगा

LPG Price के साथ-साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई है। कई शहरों में इसकी कीमत 100 रुपये से अधिक बढ़ गई है। नई LPG Price के बाद चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2043.50 रुपये का हो गया है, जो 2000 रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है।

Also Read: मिडिल ईस्ट में बढ़ता युद्ध, भारत के व्यापार पर संकट! बंदरगाहों पर अटका माल, कंपनियों की बढ़ी चिंता

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1883 रुपये हो गई है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 1990 रुपये पहुंच गई है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1835 रुपये में मिल रहा है। इन सभी शहरों में लगभग 114.5 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

चार महीनों में पांचवीं बार बढ़े दाम

आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले चार महीनों में कमर्शियल LPG Price में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। इस अवधि में पांच बार कीमतों में बदलाव हुआ है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार इन चार महीनों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कुल 302.5 रुपये का इजाफा हो चुका है।

इस लगातार बढ़ोतरी का असर खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है, क्योंकि वे बड़े पैमाने पर कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

LPG Price बढ़ने की क्या है वजह?

ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े जानकारों का कहना है कि LPG Price में यह बढ़ोतरी वैश्विक परिस्थितियों से जुड़ी हुई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सैन्य संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता देखी जा रही है। इसके चलते गैस और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा  ख़बर

इसके अलावा होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्गों पर तनाव बढ़ने से सप्लाई चेन पर भी असर पड़ा है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतें बढ़ी हैं, जिसका असर भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों पर भी पड़ा है।

सरकार ने दी आश्वासन

इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरोसा दिलाया है कि देश में ऊर्जा की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को सस्ता और स्थिर ईंधन उपलब्ध कराना है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि भारत के पास पर्याप्त ऊर्जा संसाधन उपलब्ध हैं और उपभोक्ताओं को सप्लाई को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार लगातार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि देश में ईंधन की उपलब्धता बनी रहे।

हालांकि LPG Price में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। यदि वैश्विक बाजार में इसी तरह का दबाव बना रहा, तो आने वाले समय में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

You Might Also Like

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज का ताजा रेट और खरीदारी का सही समय

Middle East War: मिडिल ईस्ट में बढ़ता युद्ध, भारत के व्यापार पर संकट! बंदरगाहों पर अटका माल, कंपनियों की बढ़ी चिंता

India Hospitality Sector: भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में तेज उछाल की उम्मीद, 2025-26 में 9–12% तक बढ़ सकती है आय

India oil reserves: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत आश्वस्त, 6-8 सप्ताह का तेल भंडार, कीमतों पर असर की आशंका

Financial Rule Changes: 1 मार्च से बदले कई बड़े नियम, टैक्स डेडलाइन, FASTag, गैस महंगा, तुरंत अपडेट करें अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग

TAGGED:commercial LPG price Indiacooking gas price Indiadomestic gas cylinder pricegas cylinder price updateLPG cylinder price increaseLPG price hike IndiaLPG price today IndiaLPG rates in metro cities
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Rang Panchami
धर्म कर्म

Holi 2026: देवताओं की होली कब होगी? जानिए सही तारीख और मुहूर्त!

Kannu Kannu 2026-03-06
Khamenei Death: कैसे हुई खामेनेई की मौत? गुप्त बैठक के दौरान एयर स्ट्राइक, अमेरिका-इजराइल के दावों से मचा भूचाल
Tehri Lake Festival 2026: टिहरी लेक फेस्टिवल की शुरुआत, ₹1300 करोड़ के निवेश से बनेगा ग्लोबल टूरिज्म हब
Delhi Politics: ‘फांसी घर’ विवाद में सियासी भूचाल, केजरीवाल की पेशी से गरमाई दिल्ली की राजनीति
Khamenei Death News: यह मानवता के खिलाफ साजिश… खामेनेई की मौत पर ओवैसी का बड़ा बयान
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?