By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: मुरम का अवैध परिवहन करते डंपर किया जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > बिज़नेस > मुरम का अवैध परिवहन करते डंपर किया जब्त
बिज़नेस

मुरम का अवैध परिवहन करते डंपर किया जब्त

Lokhit Kranti
Last updated: 2024-10-03 8:47 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2024-10-03
Share
IMG 20240901 221548
SHARE

खनिज विभाग का उदासीन रवैया : मुरम का अवैध उत्खनन कर की जा रही है राॅयल्टी की चोरी

1000503715

बिना रॉयल्टी के हो रहा अवैध मुरम का परिवहन, सरकार को लगाया जा रहा करोड़ो का चूना

पलारी। सिवनी जिले सहित ग्रामीण अंचलों में अवैध रूप से मुरम का उत्खनन जोरों पर चल रहा है। खनिज विभाग के उदासीन रवैए के कारण बिना अनुमति एवं रायल्टी चुकाए लोग मुरम का उत्खनन कर धड़ल्ले से बेच रहे हैं। शासकीय भवनों में भी अवैध मुरम का उपयोग हो रहा है लेकिन अधिकारी भी इससे बेखबर बने हुए हैं। केवलारी तहसील के अंतर्गत पलारी क्षेत्र में कहीं भी मुरम की खदान नहीं है उसके बावजूद लोग पहाड़ों व शासकीय भूमि से भारी मात्रा में मुरम का उत्खनन कर निजी उपयोग और उसका विक्रय कर रहे है। भवनों के फाउंडेशन सहित मार्गों के निर्माण आदि में मुरम उपयोग की जा रही है। ऐसा नहीं है कि इस बात की सूचना खनन विभाग सहित स्थानीय प्रशासन को नहीं है। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नतीजतन रात के अंधेरे में दर्जनों ट्रैक्टरों और डंपरों द्वारा अवैध खनन कर सप्लाई की जा रही है। अभी ताजा मामला पलारी चौकी के समीप मुरम के अवैध परिवहन करते हुए एक डम्पर को माइनिंग अधिकारी ने पकड़ा है। जिसे उनके द्वारा कार्यवाही करते हुए पुलिस चौकी पलारी में जब्त करवा दिया गया है। साथ ही मामले में मौका पंचनामा बनाते हुए जुर्माना लगाने की कार्रवाई माइनिंग विभाग ने शुरू कर दी है। बता दें कि शनिवार को देर रात करीबन 12:00 बजे मुखबिर की सूचना पर पलारी चौकी के समीप मझगवा टोला के पास अवैध रुप से डम्पर में मुरम परिवहन की जा रही थी। जिसकी सूचना माइनिंग अधिकारी को मिली। इस पर माइनिंग अधिकारी मौके के लिए निकले। जहां उन्होंने पलारी के समीप अवैध रुप से मुरम ले जाते हुए डंपर को पकड़ा है। जिसमें ओवरलोड अवैध मुरम भरी हुई थी। इस पर माइनिंग अधिकारी ने डंपर क्रमांक एमपी 50 एच 1504 को जब्त कर कार्यवाही की है।

Contents
खनिज विभाग का उदासीन रवैया : मुरम का अवैध उत्खनन कर की जा रही है राॅयल्टी की चोरीबिना रॉयल्टी के हो रहा अवैध मुरम का परिवहन, सरकार को लगाया जा रहा करोड़ो का चूनाबगैर रॉयल्टी के किया जा रहा अवैध मुरम का परिवहनलंबे समय से फहीम मौलाना और दीपक साहू कर रहे हैं अवैध मुरम का उत्खनन

बगैर रॉयल्टी के किया जा रहा अवैध मुरम का परिवहन

1000503304

मुखबिर की सूचना पर माइनिंग अधिकारियों ने डम्पर को जप्त करते हुए वाहन चालक से रायल्टी मांगी, जहां डंपर के मालिक द्वारा एक रॉयल्टी दिखाई गई जो कि सिवनी मुख्यालय से चौरई की रॉयल्टी है। जोकि मौके में नियमानुसार शून्य मानी जावेगी। बता दे कि ये खनन माफिया 24 घण्टे में सिर्फ एक या दो रॉयल्टी कटाते हैं और कई डम्पर, टैक्टर ट्राली से सैकड़ों ट्रिप लगाते हैं। जिससे लाखों का राजस्व नुकसान प्रशासन को होता है। इस बात से अधिकारी भी अंजान नही हैं।

लंबे समय से फहीम मौलाना और दीपक साहू कर रहे हैं अवैध मुरम का उत्खनन

जानकारी के मुताबिक खनन माफिया शासकीय भूमि पर लम्बे समय से मुरम का अवैध उत्खनन कर उसे बेचने का कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम जेसीबी मालिक सिंघोडी निवासी फहीम मौलाना एवं डम्पर मालिक ग्राम बिछुआ निवासी दीपक साहू दोनों के द्वारा काफी लंबे समय से पलारी क्षेत्र की शासकीय भूमि पर बिना किसी अनुमति के मुरम का अवैध खनन किया जा रहा है। अनेकों बार ग्रामीणों ने सम्बंधित एसडीएम, तहसीलदार एवं माइनिंग अधिकारियों को सूचना एवं शिकायत की है किंतु नतीजा सिफर रहा है। सूत्रों की मानें तो इन खनन माफियाओं द्वारा  शासकीय भूमि के एक बड़े रकबे में लम्बे समय से अवैध उत्खनन का काम चल रहा है, जिसकी शिकायत कई बार राजस्व के दूसरे अधिकारियों को भी की गई है, लेकिन सूचना के बावजूद कार्यवाही नहीं की जाती, फलस्वरूप उत्खनन माफिया इसका फायदा उठाकर रात भर मुरम की सप्लाई कर रहे हैं।
इस पूरे मामले में खनिज अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पलारी चौकी क्षेत्र के समीप मझगवा टोला के समीप पलारी की और आ रहे ओवरलोड अवैध मुरम के डम्पर को जप्त किया गया है, जिसका प्रकरण तैयार किया जा रहा है।

You Might Also Like

IndiGo Fuel Surcharge Hike: 2 अप्रैल से हवाई सफर होगा महंगा, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय किराए पर असर

GST Collection March 2026: ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि

Delhi Fuel Price 2026: दिल्ली में महंगा हुआ सफर! पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े

Airline CEO News: एविएशन में नई उड़ान, इंडिगो की कमान अब विलियम वॉल्श के हाथ

FASTag Annual Pass Price Hike: 1 अप्रैल से महंगा होगा सफर, अब चुकाने होंगे 3,075 रुपये

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
file 00000000563471fda88e14b1e9376929
उत्तर प्रदेश

Banke Bihari Temple News: बांके बिहारी मंदिर में VVIP शादी! भक्तों में मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Kannu Kannu 2026-03-31
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर व्रत कथा पढ़ते ही बरसेगी बजरंगबली की कृपा, दूर होंगे सभी संकट
UPPCS 2024 Result: यूपी में प्रशासनिक परीक्षा में महिलाओं का जलवा, UPPCS 2024 टॉप-10 में 6 लड़कियों ने किया कमाल
Punjab Fuel Supply Crisis: गेहूं कटाई से पहले पंजाब की चेतावनी, ईंधन और खाद की कमी बनी तो देश की थाली पर असर
Punjab police ERV launch: 6 मिनट में पुलिस, नशे पर वार, पंजाब में सुरक्षा मॉडल को नया रूप दे रहे भगवंत मान
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?