Ranveer Singh Dhurandhar 2 Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) को लेकर इन दिनों गलियारों में जबरदस्त हलचल है। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, इसे लेकर नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। ताज़ा अपडेट फिल्म के रन-टाइम यानी फिल्म की लंबाई को लेकर है, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता और बेचैनी दोनों बढ़ा दी है। चर्चा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों की सूची में शामिल होने जा रही है।
शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म लगभग 3 घंटे 28 मिनट की होगी, लेकिन अब ‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक हालिया रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म का फाइनल कट करीब 3 घंटे 55 मिनट का हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो दर्शकों को सिनेमाघरों में लगभग 4 घंटे तक एक्शन और सस्पेंस का ‘धुरंधर’ डोज मिलेगा। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस महा-रनटाइम पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। (Ranveer Singh Dhurandhar 2 Trailer)
सेंसर बोर्ड और रन-टाइम का गणित
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर पहले यह खबर आई थी कि सेंसर बोर्ड ने इसे हरी झंडी दे दी है। पहले पार्ट के मुकाबले इसकी लंबाई कम रहने की उम्मीद थी, लेकिन अब कहानी में ट्विस्ट आ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म की जटिल स्क्रिप्ट और हाई-ऑक्टेन स्पाई सीक्वेंसेस की वजह से निर्देशक इसे छोटा नहीं करना चाहते। 3 घंटे 55 मिनट का समय किसी भी स्पाई-थ्रिलर के लिए बहुत बड़ा जोखिम हो सकता है, लेकिन रणवीर सिंह के क्रेज को देखते हुए मेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की पूरी उम्मीद है। (Ranveer Singh Dhurandhar 2 Trailer)
Read : अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह का निधन, 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
ट्रेलर रिलीज पर तरण आदर्श का बड़ा खुलासा
फैंस को उम्मीद थी कि होली के रंग ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर के साथ और गहरे होंगे। कयास लगाए जा रहे थे कि 3 मार्च को ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। लेकिन प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस पर पानी फेर दिया है। उनके ताजा अपडेट के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं किया जा रहा है। मेकर्स फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन और प्रमोशन की नई स्ट्रेटेजी पर काम कर रहे हैं, जिसके कारण ट्रेलर के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। (Ranveer Singh Dhurandhar 2 Trailer)
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News
पैन-इंडिया रिलीज और बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन
‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बार फिल्म केवल हिंदी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे पैन-इंडिया लेवल पर बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की लंबाई को लेकर हो रही चर्चाओं ने इसे सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में ला दिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यदि कंटेंट दमदार रहा, तो 4 घंटे की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकती है। (Ranveer Singh Dhurandhar 2 Trailer)



