Palash Muchhal: म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना से कथित शादी टूटने के बाद सुर्खियों में रहे पलाश पर अब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हलचल तेज हो गई है।
फिल्ममेकर और अभिनेता विज्ञान माने द्वारा लगाए गए आरोपों पर अब Palash Muchhal ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने इन दावों को पूरी तरह बेबुनियाद और तथ्यहीन बताते हुए साफ किया है कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे और आरोप लगाने वालों को ‘बिना चुनौती के नहीं छोड़ेंगे।”
क्या हैं Palash Muchhal पर लगे आरोप?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर विज्ञान माने ने सांगली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में दावा किया गया है कि Palash Muchhal ने फिल्म निर्माण के नाम पर उनसे 25 लाख रुपये का निवेश करवाया था। विज्ञान माने का आरोप है कि पलाश ने भरोसा दिलाया था कि फिल्म के OTT रिलीज के बाद उन्हें 12 लाख रुपये का मुनाफा मिलेगा। फिल्म में उन्हें एक्टिंग रोल भी दिया जाएगा। लेकिन न तो फिल्म बनी और न ही पैसे वापस किए गए। इसके अलावा, शिकायत में पैसों की हेराफेरी और धोखाधड़ी जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।

Border 2 Release: रांची में ‘बॉर्डर 2’ का तूफानी आगाज़, हाउसफुल शो और तालियों से गूंजे सिनेमाघर
विज्ञान माने का दावा- फिल्म बनी ही नहीं
विज्ञान माने का कहना है कि लंबे समय तक इंतजार के बावजूद जब फिल्म से जुड़ा कोई काम आगे नहीं बढ़ा, तब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इस दौरान उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलते रहे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस पर Palash Muchhal ने सफाई दी है और कहा है कि ‘इमेज खराब करने की साजिश’ है। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने साफ शब्दों में आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘सांगली के विज्ञान माने द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और फैक्चुअली गलत हैं। यह मेरी छवि खराब करने की कोशिश है और इसे बिना चुनौती के नहीं छोड़ा जाएगा। मेरे वकील श्रेयांश मितारे इस मामले को देख रहे हैं और हम सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे।’
कानूनी लड़ाई की तैयारी में पलाश
Palash Muchhal के बयान से साफ है कि मामला अब कानूनी मोड़ लेने वाला है। उनके मुताबिक, वह न सिर्फ आरोपों का जवाब देंगे बल्कि अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे। यह पहला मौका नहीं है जब पलाश मुच्छल विवादों में आए हों। इससे पहले उनका नाम स्मृति मंधाना के साथ रिश्ते और शादी टूटने की खबरों को लेकर चर्चा में रहा था। अब एक बार फिर उनका नाम सुर्खियों में है, लेकिन इस बार मामला निजी नहीं बल्कि आर्थिक और कानूनी आरोपों से जुड़ा हुआ है।
अब आगे क्या?
फिलहाल, पुलिस शिकायत और पलाश की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस जांच किस दिशा में जाती हैआरोप साबित होते हैं या नहीं या फिर यह मामला अदालत में लंबी कानूनी लड़ाई में बदलता है।



