Gippy Grewal Death Threat: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और गायक गिप्पी ग्रेवाल एक बार फिर गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। हाल ही में एक सनसनीखेज ऑडियो कॉल सामने आया है, जिसमें खुद को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताने वाले शख्स ने गिप्पी ग्रेवाल को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी है। इस ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद पंजाब की राजनीति और मनोरंजन जगत में हड़कंप मच गया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से सिंगर को तत्काल पूरी पुलिस सुरक्षा देने की पुरजोर मांग की है।
वायरल ऑडियो में कॉल करने वाले शख्स ने बेहद आक्रामक लहजे में कहा है कि उसने पहले भी मैसेज भेजे थे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसने चेतावनी देते हुए कहा, ‘जो गोलियों की बौछार आने वाली है, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’ धमकी देने वाले ने मोहाली का जिक्र करते हुए इशारों-इशारों में गंभीर अंजाम भुगतने की बात कही है। हालांकि, पंजाब पुलिस ने अभी तक इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही इस मामले में अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
मैसेज इग्नोर किया तो गोलियां चलेंगी
वायरल ऑडियो में कथित गोल्डी बराड़ ने कहा, ‘गिप्पी, मैं गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं। मैंने तुम्हें और भाने ला को पहले भी मैसेज भेजा था, लेकिन तुम्हारी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। मेरे मैसेज को नजरअंदाज मत करो, वरना बहुत बुरा हाल होगा। तुम मैसेज तो इग्नोर कर सकते हो, लेकिन जब गोलियों की बौछार आएगी, तब उसे नजरअंदाज नहीं कर पाओगे।’ कॉल करने वाले ने गिप्पी की फिल्मों का जिक्र करते हुए उन्हें मोहाली आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। (Gippy Grewal Death Threat)
कनाडा में घर पर हो चुकी है फायरिंग
यह पहली बार नहीं है जब गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टरों की धमकी मिली हो। पिछले साल नवंबर में कनाडा के वैंकूवर स्थित उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया था कि गिप्पी के सलमान खान के साथ नजदीकी संबंधों के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।(Gippy Grewal Death Threat)

Salim Khan Health: सलीम खान ने जीती जिंदगी की जंग, ब्रेन हैमरेज के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटे घर
सुखबीर सिंह बादल ने उठाई सुरक्षा की मांग
ऑडियो क्लिप साझा करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कलाकारों को इस तरह खुलेआम धमकियां मिलना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि गिप्पी ग्रेवाल की सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए। फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह कॉल वाकई गोल्डी बराड़ की है या किसी ने फिरौती के लिए गैंगस्टर के नाम का इस्तेमाल किया है। (Gippy Grewal Death Threat)
गैंगस्टरों के रडार पर पंजाबी कलाकार
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे गैंगस्टरों के रडार पर हैं। बब्बू मान, मनकीरत औलख और अब गिप्पी ग्रेवाल को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों के पीछे अक्सर जबरन वसूली (extortion) या गैंग्स का वर्चस्व कायम करने की कोशिशें बताई जाती हैं। (Gippy Grewal Death Threat)



