Bigg Boss 19 Day 2: बिग बॉस का 19वां सीजन धीरे-धीरे रोमांच की तरफ बढ़ता जा रहा है। रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले के बाद पहले दिन जहां एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाते हुए उसे सीक्रेट रूम में जगह दी, वहीं इस शो के दूसरे दिन घर में कैप्टेंसी टास्क (Bigg boss 19 Captaincy Task) देखने को मिला।
दूसरे एपिसोड में बिग बॉस के घर में एक बड़ी राजनीति देखने को मिली। जहां सीक्रेट रूम में बैठी फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) को पावर मिला और वह उस पावर का इस्तेमाल कर सभी घरवालों को चौका दिया।
बशीर अली कप्तानी की रेस से बहार
बिग बॉस में गए हर एक सदस्य का सपना होता वहां का कप्तान बनना। घर के आम सदस्यों से ज्यादा पावर कप्तान को मिलता है, सिर्फ पावर ही नहीं कप्तान को बिग बॉस की तरफ से कुछ मामलों में राहत भी मिलती है।

बता दें, बीते दिन बिग बॉस के घर में हुए कप्तानी टास्क में एक सदस्य को दूरी बनानी पड़ी। दरअसल सीक्रेट रूम में मौजूद फरहाना भट्ट को एक पावर मिला कि घर में बैठे सभी सदस्यों में से किसी एक एक को कैप्टेंसी टास्क से दूर रख सकती है, एक्ट्रेस ने अपने पावर का इस्तेमाल कर बशीर अली (Baseer Ali) को कप्तानी की रेस से बाहर कर दिया।
Chalo bulaava aaya hai,
Sabko Bigg Boss ne Assembly room mein bulaya hai #BB19 #BiggBoss19 #BiggBoss @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/MB49pE45iz
— Bigg Boss (@BiggBoss) August 26, 2025
Bigg Boss 19 Day 2: कैसे हुआ कैप्टेंसी टास्क ?
कैप्टेंसी टास्क के पहले राउंड में ये टास्क दिया गया कि बच्चे की हंसी और नर्सरी राइम्स का म्यूजिक जैसे ही बजेगा सभी घरवालों को उसपे नाचना पड़ेगा। उसके बाद जैसे ही गाना बंद होगा तुरंत उन्हें घर के अंदर भागना होगा।

वहीं टास्क का संचालक बशीर को बनाएगा गया था। उन्होंने अपना पावर का इस्तेमाल कर मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) और अमाल मलिक (Amaal Malik) को आउट कर दिया। इस टास्क में आउट होने कारण इन दोनों सदस्यों का कप्तान बनने का सपना भी टूट गया।
Read More: Bigg Boss 19 Day 1: पहले दिन ही बाहर हुई फरहाना भट्ट, सलमान ने दिखाया मजेदार ट्विस्ट



