Attack on Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनकी सर्जरी हुई। सैफ अली खान पर हुए हमले ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। बांद्रा वाले घर पर एक्टर के साथ हुई इस घटना के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी दो सर्जरी हुईं। जिसमें से डॉक्टर ने 2.5 इंच का नुकीला टुकड़ा निकाला है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर 6 बार हुए वार के बावजूद एक्टर ने हिम्मत नहीं हारी और हमलावर से वह परिवार को प्रोटेक्ट करते रहे।

रीढ़ में फंसा हुआ था चाकू
Attack on Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की सर्जरी करने वाले डॉक्टर नितिन डांगे ने बताया, की ‘सैफ अली खान को सुबह 2 बजे लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं थीं, रीढ़ में चाकू फंसा हुआ था। चाकू निकालने और वहां से बह रहे फ्ल्युइड को रोकने के लिए डाक्टर ने उनकी फौरन सर्जरी की इसके अलावा, उनके बाएं हाथ पर दो गहरे घाव और गर्दन पर एक घाव था जिसका इलाज प्लास्टिक सर्जरी टीम ने किया था।

सैफ अली खान को मार सकता था लकवा
Attack on Saif Ali Khan: सैफ की सर्जरी करने वाले डाक्टर ने आगे बताया की रीढ़ की हड्डी शरीर का अहम हिस्सा होती है। अगर सैफ की रीढ़ में वो चाकू लग जाता तो एक्टर को लकवा मार सकता था। हालांकि वह अभी खतरे से बाहर हैं। फ़िलहाल वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। पांच घंटे में उनकी सर्जरी पूरी हुई थी और वह रात तक बेहोश थे। सुबह उनसे मिलने के लिए उनकी बहन सोहा अली खान अस्पताल पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/arvind-kejriwal-news-kejriwal-roared-at-the-central-government-over-the-attack-on-saif-ali-khan/



