Pappu Yadav Bail Hearing: बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav Bail Hearing) को फिलहाल जेल में ही रहना होगा, क्योंकि सोमवार (9 फरवरी) को पटना सिविल कोर्ट में होने वाली उनकी जमानत पर सुनवाई अचानक टाल दी गई। सुनवाई टलने की वजह कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी रही, जिसने पूरे न्यायिक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को हिला दिया।
बम की धमकी से खाली कराया गया कोर्ट परिसर
सोमवार सुबह पटना सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। सुरक्षा एजेंसियों ने बिना देरी किए MP-MLA कोर्ट समेत पूरे कोर्ट कैंपस को खाली करा लिया। इसी कोर्ट में सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से सभी अदालतों की कार्यवाही रोक दी गई। नतीजतन, उनकी बेल पर सुनवाई नहीं हो सकी और वे पटना की बेऊर जेल में ही बंद रहेंगे।
Read More: आधी रात की गिरफ्तारी से अस्पताल तक, क्या पप्पू यादव जाएंगे जेल या मिलेगी राहत?

चप्पे-चप्पे की तलाशी, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं
बम की धमकी के बाद पटना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने कोर्ट परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया। हर बिल्डिंग, कोर्ट रूम और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की गई। कई घंटों की तलाशी के बाद पुलिस ने साफ किया कि कोर्ट परिसर से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर कोर्ट को खाली रखा गया और दिनभर की सुनवाई स्थगित कर दी गई। पुलिस अब धमकी भरे ई-मेल की सोर्स और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।
बेऊर जेल में बंद हैं पप्पू यादव
इस घटनाक्रम से एक दिन पहले ही, रविवार (8 फरवरी) को पप्पू यादव (Pappu Yadav Bail Hearing) को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के कैदी वार्ड से बेऊर जेल शिफ्ट किया गया था। जेल भेजने से पहले उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, सांसद को अस्पताल में भर्ती रखने की जरूरत नहीं पाई गई। हालांकि, उनका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, लेकिन वह दवाओं से नियंत्रित है। सीने और पीठ में दर्द की शिकायत पर इलाज किया गया है और आवश्यक दवाइयां दी गई हैं। जेल प्रशासन के अनुसार, जेल के डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रखेंगे।
31 साल पुराना मामला, अब फिर सुर्खियों में
पप्पू यादव जिस मामले में जेल में हैं, वह कोई नया मामला नहीं, बल्कि करीब 31 साल पुराना केस है। आरोप है कि वर्ष 1995 में उन्होंने एक मकान पर अवैध कब्जा कर लिया था। मामले के अनुसार, पप्पू यादव (Pappu Yadav Bail Hearing) उस मकान में पहले किराए पर कमरा लेकर रहने पहुंचे थे। बाद में उन्होंने वहां अपना कार्यालय खोला और धीरे-धीरे पूरे मकान पर कब्जा कर लिया। मकान मालिक ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मामला अदालत में चल रहा है।
राजनीतिक हलकों में हलचल तेज
पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टलने और कोर्ट को बम की धमकी मिलने की घटना ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। समर्थकों को जहां जमानत की उम्मीद थी, वहीं अब उन्हें अगली तारीख का इंतजार करना होगा। कानूनी जानकारों का कहना है कि सुनवाई टलना केवल तकनीकी कारण है और अगली तारीख पर कोर्ट मामले को सुनेगा। हालांकि, तब तक पप्पू यादव को न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच जारी
फिलहाल पटना सिविल कोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस धमकी (Pappu Yadav Bail Hearing) देने वाले की पहचान और मंशा का पता लगाने में जुटी है। प्रशासन ने साफ किया है कि न्यायिक संस्थानों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Also read: पटना में हाईवोल्टेज ड्रामा, आधी रात की गिरफ्तारी से सियासी तूफान, 35 साल पुराने केस में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अरेस्ट



