Nitish Kumar Resignation: बिहार की राजनीति में एक बड़े युग का परिवर्तन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे, जिसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार कल कैबिनेट की आखिरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे और उसके बाद सीधे राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके तुरंत बाद 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में नए मुख्यमंत्री का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
सत्ता के इस हस्तांतरण को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। कल दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय में विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। इस बैठक में भाजपा अपने नेता का चुनाव करेगी, जो राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें खुद नीतीश कुमार नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। राजभवन में तैयारियों को लेकर राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर सुरक्षा और प्रोटोकॉल के निर्देश जारी कर दिए हैं। (Nitish Kumar Resignation)
भाजपा विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा नया ‘कैप्टन’
मंगलवार का दिन बिहार भाजपा के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में तय होगा कि नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने वाला चेहरा कौन होगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में विधायकों की राय ली जाएगी। माना जा रहा है कि जो भी नेता विधायक दल का चुना जाएगा, वही 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। इसके बाद एनडीए के सभी घटक दल मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। (Nitish Kumar Resignation)
नीतीश कुमार की नई भूमिका और JDU का मंथन
नई सरकार में जेडीयू की भूमिका क्या होगी और उपमुख्यमंत्री पद पर किसे बैठाया जाएगा, इसे लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर लंबी बैठक चली। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिजेंद्र यादव जैसे दिग्गजों ने नीतीश कुमार के साथ भविष्य की रणनीति साझा की। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अपनी सांगठनिक मजबूती और गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी को लेकर बेहद सतर्क है। (Nitish Kumar Resignation)
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News
आखिरी दिन भी ‘विकास पुरुष’ मोड में दिखे नीतीश
भले ही कल नीतीश कुमार इस्तीफा देने वाले हों, लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में अपने आखिरी पूर्ण कार्यदिवस पर भी वे पूरी तरह एक्शन में नजर आए। दोपहर बाद अचानक नीतीश कुमार का काफिला मुख्यमंत्री आवास से निकला तो सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई कि वे शायद राजभवन जा रहे हैं। हालांकि, नीतीश कुमार सीधे जेपी सेतु होते हुए छपरा के बाकरपुर पहुंचे। वहां उन्होंने फोरलेन निर्माण और गंगा पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का बारीक निरीक्षण किया, जो उनके विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है। (Nitish Kumar Resignation)

शपथ ग्रहण की तैयारी
15 अप्रैल की सुबह 11 बजे का समय बिहार के लिए नई उम्मीदों वाला होगा। राजभवन और लोकभवन में समारोह की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र सरकार के कई दिग्गज मंत्रियों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही बिहार में ‘नीतीश युग’ के एक विशेष अध्याय का समापन होगा और भाजपा के नेतृत्व वाली नई सरकार की शुरुआत होगी। (Nitish Kumar Resignation)



