Bihar Rajya Sabha Election Results: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंकाते हुए एनडीए (NDA) के पक्ष में 5-0 का स्कोर खड़ा कर दिया है। एनडीए ने न केवल अपनी सुरक्षित सीटें जीतीं, बल्कि रणनीतिक बढ़त बनाते हुए पांचवीं सीट पर भी कब्जा जमा लिया। इस जीत ने बिहार में महागठबंधन के किलों को ढहा दिया है। चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि जिस पांचवीं सीट के लिए कांटे की टक्कर मानी जा रही थी, उसे एनडीए ने बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।
महाठबंधन की इस करारी हार के पीछे उनके ही चार विधायकों की अनुपस्थिति को मुख्य कारण माना जा रहा है। तेजस्वी यादव ने AIMIM और बसपा के विधायकों के साथ जीत का जो गणित बिठाया था, वह वोटिंग के वक्त पूरी तरह ध्वस्त हो गया। राजद और कांग्रेस के चार विधायकों के नदारद रहने से एनडीए की राह आसान हो गई। विपक्ष ने इस हार के बाद सत्ता पक्ष पर विधायकों की खरीद-फरोख्त और अपहरण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि सत्ता पक्ष इसे अपनी एकजुटता की जीत बता रहा है।
इन 4 विधायकों की गैरमौजूदगी ने बिगाड़ा ‘खेला’
एनडीए को पांचवीं सीट जीतने के लिए केवल 3 अतिरिक्त वोटों की दरकार थी। लेकिन महागठबंधन के अंदरूनी कलह का फायदा एनडीए को मिला। जो विधायक वोट डालने नहीं पहुंचे, उनमें वाल्मिकीनगर से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, फारबिसगंज से मनोज विश्वास, मनिहारी से मनोहर सिंह और ढाका से राजद विधायक फैजल रहमान शामिल हैं। इन चारों के न आने से महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह की हार सुनिश्चित हो गई। (Bihar Rajya Sabha Election Results)
नीतीश कुमार की विदाई या नई शुरुआत? राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में बैठकों का महादौर
नीतीश और नितिन नबीन को मिले सर्वाधिक वोट
चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों को प्रथम वरीयता के वोटों में जबरदस्त बढ़त मिली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रथम वरीयता के 44 वोट मिले। वहीं, भाजपा के नितिन नबीन को भी 44 वोट प्राप्त हुए। उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर को 42-42 वोट मिले। दूसरी ओर, विपक्षी खेमे के एडी सिंह महज 37 वोटों पर सिमट गए, जिससे उनकी हार का रास्ता साफ हो गया। (Bihar Rajya Sabha Election Results)

एनडीए की एकजुटता की जीत
जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘एडीए के सभी 202 विधायकों ने मतदान किया। हमने अपनी एकता और रणनीतिक मजबूती का प्रदर्शन किया है।’ उन्होंने यह भी साफ किया कि विपक्ष अपनी विफलता छिपाने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि विपक्ष के विधायक खुद अपनी पार्टी से असंतुष्ट हैं। (Bihar Rajya Sabha Election Results)
Brigade Parade Ground Kolkata: PM मोदी की कोलकाता रैली से पहले हाई अलर्ट, SPG ने हटवाया मेन स्टेज
‘नीतीश नहीं तो चुनाव नहीं’
इस चुनावी गहमागहमी के बीच मोकामा के कद्दावर विधायक अनंत सिंह ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। पैरोल पर वोट डालने पहुंचे अनंत सिंह ने कहा, ‘अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहे तो मैं अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा। मेरे बच्चे चुनाव लड़ेंगे।’ गौरतलब है कि अनंत सिंह फिलहाल जेल में हैं और उन्हें केवल मतदान के लिए विशेष अनुमति मिली थी। उनके इस बयान ने बिहार की भावी राजनीति को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। (Bihar Rajya Sabha Election Results)



