By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: DDA Scheme News : ‘अब कैब ड्राइवर और मजदूरों का होगा अपना घर…’ DDA की स्कीम पर लगी LG की मुहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > दिल्ली एनसीआर > DDA Scheme News : ‘अब कैब ड्राइवर और मजदूरों का होगा अपना घर…’ DDA की स्कीम पर लगी LG की मुहर
दिल्ली एनसीआर

DDA Scheme News : ‘अब कैब ड्राइवर और मजदूरों का होगा अपना घर…’ DDA की स्कीम पर लगी LG की मुहर

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-01-02 9:58 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-01-02
Share
DDA Scheme News
DDA Scheme News: 'Now cab drivers and laborers will have their own houses...' LG
SHARE

DDA Scheme News : दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों के बीच सियासी जंग देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ AAP आदमी पार्टी आए दिन नई-नई योजनाओं को लागू कर जनता का मूड अपनी और खींचने का प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने गरीबों के लिए आवास योजनाओं की घोषणा कर आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका दिया है। वो भी तब जब AAP पार्टी योजनाओं के माध्यम से गरीब वर्ग को लुभाने का प्रयास करने में जुटी है। क्योंकि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भी ऐसी योजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

DDA Scheme News : बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय
गौरतलब है कि 30 दिसंबर को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की अध्यक्षता में हुई DDA की बैठक में गरीबों, मजदूरों और अन्य वंचित वर्गों के लिए सस्ती कीमतों पर मकान उपलब्ध करने का निर्णय लिया है। साथ ही प्राधिकरण ने तीन आवासीय योजनाओं को लॉन्च करने की मंजूरी दी है। जिसमें नरेला, सिरसपुर और लोकनायकपुरम में निर्माण श्रमिकों और अन्य वंचित वर्गों के लिए 25 प्रतिशत की छूट शामिल है। ये वंचित वर्ग ऑटो-रिक्शा ड्राइवर, कैब ड्राइवर, महिलाएं, SC/ST वर्ग, युद्ध विधवाएं, दिव्यांग, पूर्व-सैनिक और पदक प्राप्तकर्ता शामिल हैं।

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना बैठक में कहा कि अब तक किसी ने भी शहर के सबसे गरीब लोगों की आवास संबंधी जरूरतों के बारे में गंभीरता से विचान नहीं किया गया है। बैठक में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लाखों लोगों के लिए घर बनाने वाले निर्माण श्रमिकों के पास खुद की छत नहीं थी और वे टेंट और झुग्गियों में रहने को मजबूर थे। प्राधिकरण का यह निर्णय ऐसे लोगों के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा, जो सम्मान के साथ जीवन जीने और अपनी आजीविका कमाने में सक्षम होंगे।

दिल्ली चुनाव से पहले डीडीए ने किया हाउसिंग स्कीम का ऐलान (प्रतीकात्मक फोटो)

DDA Scheme News : 25 फीसदी की छूट के साथ योजना
बता दें दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (डीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी) के साथ पंजीकृत भवन एवं निर्माण मजदूरों के लिए 25 फीसदी की छूट के साथ विशेष आवास योजना को शुरू किया है, जिसमें पीएम-विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी भी शामिल हैं। निर्माण मजदूरों को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए, प्राधिकरण ने पीएम-विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों समेत दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (डीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी) के तहत पंजीकृत भवन एवं निर्माण श्रमिकों को फ्लैटों पर 25 फीसदी छूट की पेशकश करते हुए विशेष आवास योजना शुरू करने को मंजूरी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पहल नरेला, बवाना और भोर्गढ़ जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को लाभान्वित करेगी। यह योजना 31 मार्च, 2025 तक सीमित समय के लिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा DDA ने DDA सस्ता घर हाउसिंग स्कीम 2024 और DDA मध्यम वर्गीय हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत 25 प्रतिशत छूट देने की भी घोषणा की है ताकि ‘सभी के लिए आवास’ का सपना साकार किया जा सके।

You Might Also Like

AI Impact Summit Controversy: एआई समिट में रोबोडॉग विवाद, आईटी सचिव का सख्त संदेश, ‘गलत जानकारी नहीं चलेगी’

Delhi Education News: एडमिट कार्ड विवाद पर सियासत तेज, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ या राजनीतिक ड्रामा?

Delhi Road Project 2026: दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर, 802 करोड़ की ‘वॉल-टू-वॉल’ कारपेटिंग से बदलेगा राजधानी का चेहरा

DU Protest Ban: DU कैंपस में एक महीने तक नो-प्रोटेस्ट जोन, 17 फरवरी से रैली-जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध

Short-Term Animal Adoption: अब जन्मदिन या खास मौके पर जानवरों को गोद लें, दिल्ली चिड़ियाघर में आम लोगों के लिए सुविधा शुरू

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
05 06 2022 maywati yogi adityanath and akhilesh yadav 22775104
राजनीतिउत्तर प्रदेश

UP Politics: दलित वोट बैंक की होड़ तेज, बीजेपी- सपा भिड़ेंगे या मायावती कर देंगी बड़ा फेरबदल?

Kannu Kannu 2026-02-17
Kedarnath Dham Opening Date: महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के खुलने की तारीख की घोषणा, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
UP Politics:कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, प्रशासन ने दिखाई सख्ती
Pakistan News: इमरान खान को 24 घंटे में 4 बड़ी राहत, क्या बदल रहा है पाकिस्तान की सत्ता का खेल?
UP News: यूपी में शराब महंगी! 1 अप्रैल से हर बोतल पर पड़ेगा बड़ा असर
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?