Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार के नाम से फेक यू-ट्यूब चैनल चलाए जाने की खबर सामने आई है। यहीं नहीं इंस्टाग्राम पर फर्जी ID बनाकर आर्थिक मदद के नाम पर पैसे भी मांगे जा रहे हैं। यह मदद जयपुर में हुए हादसे को लेकर मांगी जा रही है। ये जानकारी DGP की तरफ से साइबर थाने में दी है। जिसके बाद अब केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Uttar Pradesh News : लखनऊ पुलिस ने की जांच शुरु
मामले में लखनऊ पुलिस के SI गुलाम हुसैन का कहना है कि साइबर ठगों ने DGP प्रशांत कुमार के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। इसमें उनकी फोटो लगाई गई है। इस अकाउंट के माध्यम से साइबर ठग जयपुर में ट्रक हादसे में घालयों की मदद के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। साइबर ठगों ने पैसों के लिए बाकायदा QR कोड जारी किया है। इसी को स्कैन करने और पैसे ट्रांसफर करने की अपील की जा रही है। लखनऊ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

साइबर सेल के अनुसार, साइबर ठगों ने DGP के नाम से prashantk_dgp.up नामक फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाई है। इसमें उनकी फोटो लगी हुई है। वहीं, फर्जी यू-ट्यूब चैनल Prashant Kumar IPS ( @Prashantk DGPup) नाम से चलाया जा रहा है। इसका यूआरएल https:youtube.com/@prashantk_dgpups/VqaiEjR7qSfxz है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-drug-inspector-found-guilty-in



