Hapur Breaking: खबर हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवरंगपुरी की है, जहाँ एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला, शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमॉटम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार में
Hapur Breaking: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला नवरंगपुरी के रहने वाले 19 वर्षीय निखिल रूहेला गाजियाबाद जिले एक निजी कंपनी में काम करता था। बुधवार को निखिल का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियो में लटका मिला, शव को देख पिता धर्मवीर रुहेला ने शव को नीचे उतारा और आनन फानन में अस्पताल में लेकर गए जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने क्या कहा
Hapur Breaking: पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या की जानकारी मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/hapur-breaking-news-thieves-steal-jewellery-and/



