Taiwan Club Photos Viral : आयुर्वेद में खाना खाने को लेकर एक बहुत अच्छी बात कही गई है। आयुर्वेद के अनुसार, हम किस तरह का खाना खाते हैं और किस तरह की थाली में खाते हैं, यह दोनों ही बातें स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी हैं। क्योंकि इसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। वर्तमान समय में लोग चीनी मिट्टी और स्टील की थाली में खाना खाते हैं या पानी पीते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि कभी कोई महिलाओं के नग्न शरीर का इस्तेमाल खाने वाली प्लेट के तौर पर कर सकता है ? ये पढ़कर आपके जरूर रोंगटे खड़े हो गए होंगे। लेकिन ये सत्य है।
Taiwan Club Photos Viral : पढ़े क्या है पूरा मामला…
दरअसल, एक प्राइवेट क्लब से एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो में देखा जा रहा है कि किस तरह से महिलाओं के नग्न शरीर का इस्तेमाल खाने वाली प्लेट के तौर पर किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस काम के लिए मॉडल्स को हायर किया जाता है। खाना बनाने के लिए स्पेशल शेफ रखा जाता है और मेज पर शरीर के ऊपर खाना सर्व होता है। इस डिनर की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये होती है। फोटो के वायरल होने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने क्लब के खिलाफ जांच करनी शुरू कर दी है।

Taiwan Club Photos Viral : ताइवान का है ये प्राइवेट क्लब
हांगकांग के अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने मामले पर रिपोर्ट तैयार की है। विवादित क्लब ताइवान के तटीय शहर ताइचुंग में है, जहां ‘न्योताईमोरी’ डिनर नाम का प्रोग्राम आयोजित किया गया था। आरोप है कि इसमें युवा महिलाओं को सुशी और साशिमी नाम की डिश परोसने के लिए थाली के रूप में इस्तेमाल किया गया था। क्लब की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग हैरान रह गए। जिसमें एक युवा नग्न महिला शरीर पर सजावट के साथ एक मेज पर प्राइवेट पार्ट ढक कर भोजन के साथ लेटी हुई है। वहां मौजूद गेस्ट उसके शरीर से खाना खा रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयोजकों ने सर्वर के रूप में काम करने के लिए स्थानीय ताइवानी मॉडलों को काम पर रखा था। जहां ग्राहकों के लिए सुशी और साशिमी तैयार करने के लिए पेशेवर शेफ बुलाए गए थे। सोशल मीडिया पर फोटो के वायरल होने के बाद काफी आलोचना होने लगे। जानकारी देते हुए ताइचुंग सिटी स्वास्थ्य ब्यूरो ने बताया कि उन्हें मामले से जुड़ी कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन वो तेजी से कार्रवाई करने के लिए तैयार है।



