LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Muzaffarnagar News : खतौली पुलिस ने हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 55 हजार रुपये बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > मुजफ्फरनगर > Muzaffarnagar News : खतौली पुलिस ने हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 55 हजार रुपये बरामद
मुजफ्फरनगर

Muzaffarnagar News : खतौली पुलिस ने हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 55 हजार रुपये बरामद

Lokhit Kranti
Last updated: 2024-12-14 4:35 अपराह्न
By Lokhit Kranti 2 वर्ष ago
Share
Muzaffarnagar News
Muzaffarnagar News: Khatauli police arrested the murder accused
SHARE

Muzaffarnagar News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव और प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज थाना खतौली पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त योगेश व परविन्दर को गंग नहर पटरी दूधली कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि अभियुक्त अजय उर्फ लुक्का व सतीश को बन्द पडी सीमेण्ट फैक्ट्री गंग नहर पटरी जंगल ग्राम खेडी रांगडान से गिरफ्तार किया गया है।

Muzaffarnagar News : अब पढ़े क्या है पूरा मामला
दरअसल, कुछ दिनों पहले मृतक वंश तंवर पुत्र संजय तंवर निवासी ग्राम लोहडडा थाना रतनपुरी द्वारा थाना खतौली पुलिस को बताया गया कि वह अपने दोस्त आदित्य पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम टिटौडा के साथ अपनी स्पेलण्डर मोटर साईकिल से जा रहा था। मोटर साईकिल को स्वयं चला रहा था। ग्राम सरधन में मोटरसाईकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से मेरे पेट में गोली मार दी। इस मामले में थाना खतौली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करनी शुरु कर दी। लेकिन इस बीच घायल वंश तंवर की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जिसके बाद घटना की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु थाना खतौली पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों तथा सर्विलांस की मदद से आज उक्त हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

Muzaffarnagar News : पढ़े क्यों की थी हत्या
दरअसल, मृतक वंश अपने पिता की इकलौती संतान था। जिसके नाम लगभग 100 बीघा जमीन है। मृतक वंश की 3 बुआ हैं जिनमें से बड़ी बुआ बबीता जो नारायणा दिल्ली में रहती है। जिसने इस सम्पत्ति के लालच में अपनी बुआ तारो निवासी ग्राम खेडी रांगडान के पुत्र योगेश के साथ वंश की हत्या कर सम्पत्ति को हडपने की योजना बनायी। योगेश के मित्र परविन्द्र को यह लालच देते हुए कि तुम्हारे पुत्र के साथ मैं अपनी बेटी की शादी करुंगी, योजना में शामिल किया गया। इस कार्य के लिए बबीता ने योगेश व परविन्द्र को 3 लाख रुपये दिये। योगेश व परविन्द्र ने मेरठ के अपराधी सतीश से सम्पर्क किया और वंश की हत्या के लिए 03 लाख रूपये दिए। सतीश ने अपने भतीजे सूरज को इस योजना में शामिल किया तथा ग्राम खेडी, खतौली के उपेन्द्र से सम्पर्क किया जो वंश की हत्या करने के लिए तैयार हो गया।

जिसके बाद उपेन्द्र ने अपने साथ अपने ही गांव के अजय उर्फ लुक्का को इस काम के लिए तैयार किया। सतीश ने इन दोनो को 02 लाख रुपये दिये तथा 01 लाख रुपये अपने पास रख लिये। सतीश व सूरज द्वारा कई दिनो तक वंश की रैकी की और उपेन्द्र व अजय उर्फ लुक्का मोटरसाईकिल से आये तथा सरधना मोड (बुढाना खतौली मार्ग) पर खडे हो गये। वंश अपने मित्र आदित्य के साथ घर से निकला तो सूरज ने इसकी सूचना सतीश को दी ओर जब वंश ने सठेडी पार किया तो सतीश ने इसकी सूचना उपेन्द्र को दी। जैसे ही वंश सरधना मोड से ग्राम सरधन की ओर बढ़ा तो सरधन गांव में घुसने से ठीक पहले अजय उर्फ लुक्का ने मोटरसाईकिल वंश के बगल में लगा दी तथा मोटरसाईकिल पर पीछे बैठे उपेन्द्र ने वंश को तमंचे से गोली मारी और फरार हो गये। गोली लगने से घायल वंश उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दौराने उपचार उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़े…

https://lokhitkranti.com/normal-petrol-is-not-available-at-petrol-pumps-people-are-in-distress/

You Might Also Like

Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने आज पहुंचेंगे मुख्य सचिव और डीजीपी

मुजफ्फरनगर में Aagniveer भर्ती रैली सम्पन्न, 13 जिलों के 13,000 युवाओं ने लिया हिस्सा

Muzaffarnagar Updates: जंगल में नाबालिग से छेड़छाड़, लोगों ने दबोचे आरोपी

Muzaffarnagar News : कावंड यात्रा संपन्न होते ही पुलिसकर्मियों को कुछ इस तरह दिया गया सम्मान, देखें फोटोंज

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ रुट का हुआ निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक ने दिया दिशा-निर्देश

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
पटना लड़कियां लापता मामला, कोतवाली थाना पुलिस जांच
बिहार

पटना लड़कियां लापता मामला: खगड़िया स्टेशन से हुईं बरामद, कोर्ट में होगी पेशी

Meena Chauhan By Meena Chauhan 3 दिन ago
मेरठ पीवीवीएनएल ट्रांसफार्मर सेमिनार: बेहतर लुब्रिकेशन प्रैक्टिस पर हुआ मंथन
बरेली में गौशालाएं बनेगी आत्मनिर्भर, गोबर-गोमूत्र से बढ़ेगी आय: मंत्री धर्मपाल
मेरठ डिलीवरी बॉय पिटाई: 5 मिनट की देरी पर भड़का शख्स, फ्लैट में ले जाकर पीटा
गाजियाबाद के पांडव नगर इलाके में फैक्ट्री में लगी आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?