Hapur Breaking: बड़ी खबर हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वरा से आ रही है जहाँ एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी का गाला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
Hapur Breaking: पुलिस से मिलीं जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह मुक्तेश्वर के रहने वाले रमेश और उसकी पत्नी संगीता के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की पति रमेश ने अपनी पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हत्याकांड की सूचना मिलते ही एएसपी विनीत भटनागर, डीएसपी जितेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरक्षण किया।
चारों बच्चे गए थे स्कूल
Hapur Breaking: पुलिस ने बताया की महिला के 4 बच्चे है। जिनमे 16 वर्षीय लवी, 11 वर्षीय छवि, 8 वर्षीय बेटा वंश और 2 वर्षीय बेटा हर्ष है। घटना के दौरान दोनों बेटियां स्कूल गई थी। वहीं हत्याकांड के समय रमेश के पिता खेत पर गन्ने छिलने गए थे, जबकि उसकी मां विमला घर पर थी जो सही से देख नहीं पाती है और सुन भी नहीं पाती है।
पुलिस ने क्या कहा
Hapur Breaking: एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किस विवाद को लेकर ये हत्या की गई है, इसकी जानकारी कराई जा रही है। सभी पहलुओं पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-breaking-man-of-special-community/



