स्वयंसेवकों ने बिना थके निभाई ड्यूटी
उत्तर प्रदेश के बदायूं में इस बार नागरिक सुरक्षा कोर ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत से निभाया है। पूरे श्रावण मास के दौरान उपनियंत्रक सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा नियुक्त किए गए स्वयंसेवकों ने अपने हौसले और हिम्मत के दम पर हर शनिवार, रविवार और सोमवार को स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर विशेष सहयोग दिया। बदायूं नागरिक सुरक्षा कोर कांवड़ यात्रा के दौरान इन स्वयंसेवकों की सक्रियता ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को काफी राहत पहुंचाई।
चौराहों से लेकर गंगा घाट तक संभाली कमान
खास बात यह रही कि ये सभी महज स्वयंसेवक हैं, फिर भी इन्होंने पुलिस और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। शहर के प्रमुख चौराहों, मंदिरों और गंगा घाट पर इन नागरिक सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी लगातार बनी रही। जहां कहीं भी भीड़ बेकाबू होती नजर आई या जाम की स्थिति बनी, वहां इन स्वयंसेवकों ने तुरंत मोर्चा संभाला और यातायात को सुचारू रूप से चलाने में मदद की।
शाहरुख के नेतृत्व में मिली दिशा
इस पूरी टीम को जिले में शाहरुख ने अपने नेतृत्व में लीड किया। उन्होंने समय-समय पर स्वयंसेवकों को जरूरी दिशा-निर्देश देकर उनका मार्गदर्शन किया, जिससे बदायूं नागरिक सुरक्षा कोर कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी टीम एक सुव्यवस्थित तरीके से काम कर सकी। इसी बेहतर तालमेल और सामूहिक प्रयास के चलते श्रावण मास में कहीं भी बड़ी अव्यवस्था की स्थिति पैदा नहीं हुई।
रिपोर्ट — एसके शंखधार, बदायूं


