Gurugram News: बिहार और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब बदमाश बाढ़ गुर्जर पुलिस चौकी क्षेत्र में बाइक से जा रहा था। आरोपी सरोज रॉय पर बिहार के सीतामढ़ी थाने में विधायक से रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज हुआ था।
पुलिस ने रुकने का किया था इशारा
Gurugram News: मुठभेड़ उस वक़्त हुई जब आरोपी गुर्जर पुलिस चौकी क्षेत्र में बाइक से जा रहा था पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन उसने पुलिस पर ही गोली चला दी पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में वह घायल हो गया जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब हुआ। घायल गैंगस्टर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जदयू के विधायक से मांगी थी रंगदारी
Gurugram News: गैंगस्टर सरोज ने जदयू के विधायक पंकज मिश्रा से रंगदारी मांगी थी। विधायक से रंगदारी मांगने पर सीतामढ़ी थाने में मामला दर्ज हुआ था। आरोपी की तलाश में बिहार पुलिस ने दिल्ली व गुरुग्राम के आसपास डेरा डाल रखा था। बिहार के रहने वाले अपने करीबियों के पास फरारी काट रहा था।
एके-56 जैसे हथियार रखता था कुख्यात सरोज
Gurugram News: सरोज राय सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव का निवासी था। उसके खिलाफ सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे 30 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। जनवरी 2019 में सरोज के गुर्गे के पास से एके-56 जैसे घातक हथियार बरमाद किया गया था।
आधा दर्ज़न व्यवसायियों की कर चुका था हत्या
Gurugram News: गैंगस्टर सरोज रॉय ने वर्ष 2014 में रंगदारी नहीं देने पर शहर के बड़े दवा व्यवसायी यतींद्र खेतान की हत्या कर दी थी। इससे पहले रंगदारी नहीं देने पर आधा दर्ज़न व्यवसायियों को अपनी गोली का निशाना बना चुका था।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-big-breaking-man-duped-of-rs-1-crore/



