Tamil Nadu Cabinet: तमिलनाडु की राजनीति में इस वक्त की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक हलचल देखने को मिल रही है। दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार और नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विजय (Vijay) की अगुवाई वाली टीवीके (TVK) सरकार के मंत्रिमंडल का पहला बड़ा विस्तार गुरुवार को होने जा रहा है। इस कैबिनेट विस्तार में सबसे चौंकाने वाला और ऐतिहासिक मोड़ यह है कि कांग्रेस पार्टी के दो विधायक कल राजभवन में आधिकारिक तौर पर मंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एडवोकेट राजेश कुमार और थिरु पी. विश्वनाथन तमिलनाडु सरकार के मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस राजनीतिक घटनाक्रम के साथ ही देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पूरे 59 साल के लंबे अंतराल के बाद तमिलनाडु सरकार के मंत्रिमंडल में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने जा रही है। (Tamil Nadu Cabinet)
तमिलनाडु के इस अभूतपूर्व राजनीतिक बदलाव को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने बुधवार को प्रेस को पूरी जानकारी दी है। उन्होंने साफ किया कि यह गठबंधन सरकार प्रदेश के विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। गौरतलब है कि साल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में भारी उलटफेर करते हुए अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने राज्य की पारंपरिक राजनीति को पूरी तरह बदल कर रख दिया था। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम और आईयूएमएल (IUML) जैसी बड़ी पार्टियों के बाहरी और आंतरिक समर्थन के बूते विजय ने मुख्यमंत्री पद की बागडोर संभाली है। इस महा-गठबंधन के बाद अब कैबिनेट में सत्ता की साझेदारी का औपचारिक आगाज भी हो गया है। (Tamil Nadu Cabinet)
read: मेलोडी खाओ खुद जान जाओ…यूं ही नहीं लिखी गई थी ये लाइन, जाने इसके पिछे की कहानी
मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी अंतिम मंजूरी
इस ऐतिहासिक फैसले की पुष्टि करते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक विस्तृत पोस्ट साझा किया। उन्होंने देश को इस राजनीतिक समझौते की जानकारी देते हुए लिखा: “INC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने INC MLA एडवोकेट राजेश कुमार और थिरु पी. विश्वनाथन को तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल करने की मंज़ूरी दे दी है. वे कल मंत्री पद की शपथ लेंगे. यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक मौका है, क्योंकि कांग्रेस 59 साल के लंबे गैप के बाद तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल हो रही है.” खड़गे की मंजूरी के बाद दोनों ही विधायकों के खेमों में जश्न का माहौल है और चेन्नई में शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। (Tamil Nadu Cabinet)
‘लोप (LOP) के साहसिक विजन को करेंगे साकार’
केसी वेणुगोपाल ने नवनियुक्त होने वाले दोनों मंत्रियों को आलाकमान की तरफ से अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने गठबंधन के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए आगे कहा, ‘उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं, हमें विश्वास है कि वे तमिलनाडु के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करेंगे. LOP की तरफ से तय किए गए कल्याण और लोगों के पक्ष में शासन के साहसिक विजन को साकार करने के लिए काम करेंगे.’ कांग्रेस का मानना है कि इस कदम से न केवल तमिलनाडु में पार्टी का कैडर मजबूत होगा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन का एक सकारात्मक संदेश जाएगा। (Tamil Nadu Cabinet)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
तमिलनाडु की सियासत में 59 साल बाद कांग्रेस की ‘घर वापसी’
तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो कांग्रेस के लिए यह मौका वाकई भावुक और ऐतिहासिक है। साल 1967 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मात देकर जब द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने पहली बार सरकार बनाई थी, तब से लेकर आज तक कांग्रेस कभी भी तमिलनाडु की सत्ताधारी कैबिनेट के भीतर सीधे तौर पर शामिल नहीं हो सकी थी। पिछले 59 सालों से कांग्रेस हमेशा डीएमके या एआईएडीएमके (AIADMK) जैसी क्षेत्रीय ताकतों के साथ गठबंधन कर केवल चुनावी सहयोग तक ही सीमित रही थी। यह पहली बार है जब द्रविड़ियन किलों को ढहाकर बनी एक नई पार्टी ने कांग्रेस को अपने मंत्रिमंडल में सीधे हिस्सेदार बनाया है। (Tamil Nadu Cabinet)
डीएमके-एआईडीएमके बेदखल
हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे बेहद क्रांतिकारी रहे। महज तीन साल पहले राजनीति में कदम रखने वाले अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने राज्य की सभी स्थापित राजनीतिक ताकतों को धूल चटाते हुए सबसे ज्यादा सीटें हासिल की। दशकों तक तमिलनाडु की सत्ता पर बारी-बारी से राज करने वाली करुणानिधि की डीएमके और जयललिता की विरासत वाली एआईडीएमके लंबे अरसे के बाद पूरी तरह सत्ता की रेस से बाहर हो गई। मुख्यमंत्री विजय ने न केवल शानदार जीत दर्ज की, बल्कि विधानसभा के फ्लोर टेस्ट (Tamil Nadu Cabinet) के दौरान सहयोगियों के दम पर पूर्ण बहुमत भी साबित कर दिखाया। अब कांग्रेस को सरकार में शामिल कर विजय ने अपने गठबंधन को और ज्यादा टिकाऊ और मजबूत बना लिया है। (Tamil Nadu Cabinet)
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



