By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: NEET UG 2026 Paper Leak: छात्रों का भविष्य बेच रहे थे एक्सपर्ट! NEET केस में चौंकाने वाला खुलासा, दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राष्ट्रीय > NEET UG 2026 Paper Leak: छात्रों का भविष्य बेच रहे थे एक्सपर्ट! NEET केस में चौंकाने वाला खुलासा, दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राष्ट्रीय

NEET UG 2026 Paper Leak: छात्रों का भविष्य बेच रहे थे एक्सपर्ट! NEET केस में चौंकाने वाला खुलासा, दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Rupam
Last updated: 2026-05-16 6:39 अपराह्न
Rupam Published 2026-05-16
Share
NEET UG Paper Leak Masterminds
NEET UG 2026 Paper Leak: छात्रों का भविष्य बेच रहे थे एक्सपर्ट! NEET केस में चौंकाने वाला खुलासा, दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
SHARE

NEET UG Paper Leak Masterminds: देशभर में करोड़ों छात्रों के भविष्य से जुड़े NEET UG पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच के दौरान लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब दो कथित मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां पूरे सिंडिकेट की परतें खोलने में जुटी हैं। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही इस केस में तीसरी बड़ी गिरफ्तारी भी हो सकती है, जिससे पेपर लीक नेटवर्क के और बड़े चेहरे सामने आ सकते हैं।

Contents
कैसे चलता था पूरा पेपर लीक सिंडिकेट?NTA एक्सपर्ट होने के बावजूद किया भरोसे से खिलवाड़मनीषा वाघमारे बनी जांच की अहम कड़ीजल्द हो सकती है तीसरी बड़ी गिरफ्तारीछात्रों और अभिभावकों में बढ़ी चिंता

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक रिटायर्ड केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी और दूसरी बॉटनी लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि दोनों को NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था। आरोप है कि इसी जिम्मेदारी का फायदा उठाकर दोनों ने छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा खेल किया। (NEET UG Paper Leak Masterminds)

कैसे चलता था पूरा पेपर लीक सिंडिकेट?

सीबीआई जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने में पुणे की रहने वाली मनीषा वाघमारे की अहम भूमिका थी। बताया जा रहा है कि वही ऐसे छात्रों को तलाशती थी जो मोटी रकम देकर परीक्षा में फायदा उठाना चाहते थे। इसके बाद कथित तौर पर दो अलग-अलग ‘स्पेशल क्लास’ चलाई जाती थीं। एक क्लास पीवी कुलकर्णी के लिए और दूसरी मनीषा गुरुनाथ के लिए आयोजित की जाती थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक (NEET UG Paper Leak Masterminds) इन्हीं क्लासों के जरिए छात्रों तक परीक्षा से जुड़े सवाल और संभावित उत्तर पहुंचाए जाते थे। सूत्रों का कहना है कि कुलकर्णी ने तो छात्रों को सवाल और उनके जवाब हैंडबुक में नोट तक करवाए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरा नेटवर्क कितनी सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था। (NEET UG Paper Leak Masterminds)

read: ऊर्जा से लेकर रक्षा तक… UAE से PM मोदी लाए 6 बड़े तोहफे, 5 अरब डॉलर के निवेश पर बनी बात

NTA एक्सपर्ट होने के बावजूद किया भरोसे से खिलवाड़

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि दोनों आरोपी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े विशेषज्ञ थे। NTA जैसे संवेदनशील संस्थान में एक्सपर्ट की भूमिका निभाने वाले लोगों पर ही पेपर लीक कराने का आरोप लगना शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल थे। खासतौर पर उन लोगों की भूमिका की जांच हो रही है जो प्रश्नपत्र तैयार करने वाले पैनल या परीक्षा प्रबंधन से जुड़े थे। (NEET UG Paper Leak Masterminds)

मनीषा वाघमारे बनी जांच की अहम कड़ी

सीबीआई के लिए मनीषा वाघमारे इस केस की सबसे अहम कड़ी बनकर उभरी है। जांच एजेंसियों को उसके जरिए कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सुराग मिले हैं। बताया जा रहा है कि मनीषा के बैंक अकाउंट को भी सीज कर दिया गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों को शक है कि इसी नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ हो सकता है। (NEET UG Paper Leak Masterminds)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

जल्द हो सकती है तीसरी बड़ी गिरफ्तारी

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई को पूछताछ और डिजिटल सबूतों से कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। इसी आधार पर अब एक और बड़ी गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि यह गिरफ्तारी पेपर सेटिंग और परीक्षा संचालन से जुड़े किसी बड़े नाम की हो सकती है। दूसरी ओर, सीबीआई ने पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। एजेंसी ने दोनों आरोपियों की 14 दिन की रिमांड मांगी है ताकि पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। (NEET UG Paper Leak Masterminds)

छात्रों और अभिभावकों में बढ़ी चिंता

NEET जैसे राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक की खबरों ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। लाखों छात्र सालों की मेहनत और तैयारी के बाद इस परीक्षा में बैठते हैं। ऐसे में पेपर लीक जैसी घटनाएं पूरी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती हैं। अब सभी की नजर सीबीआई जांच पर टिकी है कि आखिर इस सिंडिकेट में कितने बड़े नाम शामिल हैं और क्या छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो पाएगी। (NEET UG Paper Leak Masterminds)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

ऊर्जा से लेकर रक्षा तक… UAE से PM मोदी लाए 6 बड़े तोहफे, 5 अरब डॉलर के निवेश पर बनी बात

Foreign Travel Tax Fact: विदेश यात्रा पर टैक्स की खबर निकली फर्जी! पीएम मोदी ने खुद किया फैक्ट चेक, ट्रोल्स की बोलती हुई बंद

NEET UG 2026 Paper Leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, प्रश्नपत्र तैयार करने वाली टीम से जुड़े प्रोफेसर गिरफ्तार

NEET Re-Exam Date Announced: दोबारा होगी नीट 2026 की परीक्षा, NTA ने घोषित की नई परीक्षा तारीख, छात्रों के लिए जारी हुई बड़ी एडवाइजरी

PM Modi Foreign Tour: संकट के बीच PM मोदी का UAE दौरा, दुनिया को दिखी भारत की ताकत

TAGGED:CBI InvestigationManisha GurunathManisha WaghmareNEET Paper LeakNEET UG 2026PV Kulkarni
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Rajkumar Bhati Controversy
उत्तर प्रदेशराजनीति

UP Politics: राजकुमार भाटी विवाद पर सपा को बड़ा झटका, सैकड़ों अधिवक्ताओं का इस्तीफा

ShreeJi ShreeJi 2026-05-15
CM Mohan Yadav Carcade: पीएम की अपील के बाद मोहन यादव का बड़ा फैसला, अब नहीं होगी सीएम की वाहन रैली, मंत्रियों को भी सादगी अपनाने के निर्देश
Vijay and Trisha News: विजय के CM बनते ही वायरल हुई Trisha की तस्वीरें, मां शोभा चंद्रशेखर को लगाया गले
Gold Import Duty बढ़ने से महंगा हो सकता है सोना, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर
South Cinema News: ‘करुप्पु’ को रिलीज से पहले बड़ा झटका, CM विजय की मंजूरी के बाद भी कैंसल हुआ 9 बजे का शो
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?