Petrol Diesel Price Hike: देश में एक बार फिर आम आदमी की जेब पर बड़ा असर पड़ा है। Petrol Diesel Price Hike ने जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हो गया है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक सरकार को घेरा जा रहा है।
इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे और ईंधन की बढ़ी कीमतों को जोड़कर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) और समाजवादी पार्टी ने इसे जनता पर बोझ बताया है।
अखिलेश यादव बोले- साइकिल ही विकल्प
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बढ़ती महंगाई के बीच जनता को ‘साइकिल’ का विकल्प बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अगर आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। उनका यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे बढ़ते पेट्रोल खर्च और आम आदमी की परेशानी से जोड़कर देख रहे हैं। Petrol Diesel Price Hike के बाद सोशल मीडिया पर भी साइकिल, इलेक्ट्रिक वाहन और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर बहस तेज हो गई है।
Read : 11 करोड़ की कमाई, 60 करोड़ का खर्च! राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर घमासान
कांग्रेस ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि उधर पीएम विदेश यात्रा पर निकले और इधर देश को महंगाई का तोहफा दे गए।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर अभी चुनाव चल रहे होते तो शायद पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ते। कांग्रेस इस मुद्दे को सीधे जनता की जेब और चुनावी राजनीति से जोड़ रही है।
विपक्ष का आरोप है कि चुनाव खत्म होते ही सरकार ने राहत देने के बजाय जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया। यही वजह है कि Petrol Diesel Price Hike अब राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है।
Petrol Diesel Price Hike: डेरेक ओ’ब्रायन और प्रियंका चतुर्वेदी ने भी उठाए सवाल
टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि पहले जनता के वोट लिए जाते हैं और फिर उन्हीं पर महंगाई का बोझ डाल दिया जाता है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को दुखद बताया।
वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रुपया, पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सबसे पहले “सेंचुरी” कौन लगाएगा। उनका बयान भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। राजनीतिक दलों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
दूध भी हुआ महंगा, बढ़ा घर का बजट
ईंधन के दाम बढ़ने के साथ-साथ दूध की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। ऐसे में रसोई से लेकर यात्रा तक हर खर्च बढ़ता दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि Petrol Diesel Price Hike का असर ट्रांसपोर्ट लागत पर पड़ता है, जिससे रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो जाती हैं।
Petrol Diesel Price Hike: जनता में बढ़ रहा गुस्सा
देशभर में लोग सोशल मिडिया पर बढ़ती महंगाई को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। पेट्रोल, डीजल और दूध की कीमतों में एक साथ बढ़ोतरी ने परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है।
अब सवाल यही उठ रहा है कि क्या आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ेगी या सरकार जनता को राहत देने के लिए कोई बड़ा फैसला लेगी। फिलहाल Petrol Diesel Price Hike को लेकर सियासत भी गरमा गई है और जनता की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



