Pakistan Energy Crisis: पड़ोसी देश पाकिस्तान इस वक्त अपने इतिहास के सबसे भीषण ऊर्जा संकट के मुहाने पर खड़ा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी के बीच पाकिस्तान के पास कच्चे तेल का स्टॉक लगभग खत्म होने की कगार पर है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने स्वीकार किया है कि देश के पास अब केवल 5 से 7 दिनों का तेल शेष बचा है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के कारण इस्लामाबाद की कमर टूट गई है। (Pakistan Energy Crisis)
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि संकट की इस घड़ी में पाकिस्तान के मंत्रियों को भारत की याद सता रही है। पेट्रोलियम मंत्री ने खुले तौर पर माना है कि पाकिस्तान के पास भारत की तरह ‘रणनीतिक तेल भंडार’ (Strategic Oil Reserves) नहीं है, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में देश को दो महीने तक चला सके। इस भारी कमी और विदेशी मुद्रा भंडार के संकट के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें 458 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई हैं, जिससे आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। (Pakistan Energy Crisis)
‘हमारे पास कोई बैकअप नहीं’
समा टीवी को दिए एक इंटरव्यू में पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने देश की बेबसी बयां की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान के पास केवल व्यावसायिक भंडार (Commercial Stock) है, न कि रणनीतिक। मलिक ने कहा, ‘हमारे पास कोई रणनीतिक तेल का भंडार नहीं है. हमारे पास केवल व्यावसायिक भंडार है. इस्लामाबाद के पास केवल पांच से सात दिन का ही तेल बचा है.’ यह बयान उस देश के लिए खतरे की घंटी है जिसकी अर्थव्यवस्था पहले से ही आईएमएफ (IMF) के कर्ज पर टिकी हुई है। (Pakistan Energy Crisis)
read also:ट्रंप ने यूरोपीय कारों पर ठोका 25% टैरिफ, व्यापार समझौते के उल्लंघन का लगाया आरोप!
पेट्रोल 458 रुपये के पार, जनता सड़कों पर
ईंधन की कमी का सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में रातों-रात 42.7 प्रतिशत का भारी उछाल देखा गया है। कीमतें PKR 321.17 से सीधे उछलकर PKR 458.41 प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं। डीजल की कीमतों में भी 3 से 4 गुना बढ़ोतरी की खबर है। सरकार ने डीजल पर लेवी शून्य कर सारा बोझ पेट्रोल पर डाल दिया है। लोग इस बेतहाशा महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और देश में अराजकता जैसी स्थिति बन गई है। (Pakistan Energy Crisis)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
भारत की मजबूती से पाकिस्तान में मायूसी
अपनी बेबसी दिखाते हुए पाकिस्तानी मंत्री ने भारत की तारीफ और तुलना की। उन्होंने बताया कि भारत के पास 600 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार होने के साथ-साथ 60 से 70 दिनों का संयुक्त रणनीतिक और व्यवसायिक तेल भंडार है। मलिक ने माना.’भारत के पास न केवल 600 अरब डॉलर का भंडार है, बल्कि वे रणनीतिक भंडार भी बनाए रखते हैं. यह दोहरा लाभ नई दिल्ली को इस संकट के असर को कम करने में मदद करता है.’ (Pakistan Energy Crisis)
60 दिनों का बैकअप
एक तरफ जहां पाकिस्तान में अंधेरा छाने वाला है, वहीं भारत में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। भारतीय पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, भारत के पास लगभग 60 दिनों का वास्तविक तेल भंडार मौजूद है। इसके अलावा, देश में 8 लाख टन एलपीजी का भंडार भी सुरक्षित है। शनिवार को भारत में पेट्रोल की औसत कीमत 94.77 रुपये और डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर रही, जो पाकिस्तान की तुलना में बेहद कम है। (Pakistan Energy Crisis)
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



