By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Exit Poll Effects: बंगाल और असम के रुझानों से शेयर बाजार में हलचल, क्या कल टूटेगा तेजी का रिकॉर्ड?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > पश्चिम बंगाल > Exit Poll Effects: बंगाल और असम के रुझानों से शेयर बाजार में हलचल, क्या कल टूटेगा तेजी का रिकॉर्ड?
पश्चिम बंगाल

Exit Poll Effects: बंगाल और असम के रुझानों से शेयर बाजार में हलचल, क्या कल टूटेगा तेजी का रिकॉर्ड?

Rupam
Last updated: 2026-04-29 10:40 अपराह्न
Rupam Published 2026-04-29
Share
Exit Poll Effects
Exit Poll Effects: बंगाल और असम के रुझानों से शेयर बाजार में हलचल, क्या कल टूटेगा तेजी का रिकॉर्ड?
SHARE

Exit Poll Effects: भारतीय शेयर बाजार के लिए कल का दिन किसी अग्नि-परीक्षा से कम नहीं होने वाला है। पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनावों के मतदान संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल्स ने एक ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसे बाजार आमतौर पर ‘सलाम’ करता है। राजनीतिक स्थिरता और सत्तारूढ़ दल की मजबूत पकड़ निवेशकों के लिए भरोसे का सबसे बड़ा पैमाना होती है। एग्जिट पोल्स के रुझान अगर हकीकत में बदलते हैं, तो कल बाजार खुलते ही हमें ‘गैप-अप’ (Gap-up) ओपनिंग के साथ एक जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने के आसार हैं। (Exit Poll Effects)

Contents
‘गिफ्ट निफ्टी’ और ग्लोबल दबाव का सायाकिन शेयरों में दिखेगा ‘पावर’?तेजी के रास्ते में ‘स्पीड ब्रेकर’क्या कहता है चार्ट?

हालांकि, शेयर बाजार की यह बढ़त केवल भावनाओं पर टिकी नहीं होगी। असम में जहां Axis My India और JVC जैसे पोलस्टर्स ने बीजेपी नीत एनडीए के लिए 88 से 100 से ज्यादा सीटों का अनुमान लगाया है, वहीं बंगाल में Praja Poll और Chanakya Strategies जैसे सर्वे ने बीजेपी को बहुमत के पार दिखाया है। बाजार को लगता है कि अगर इन राज्यों में बीजेपी की स्थिति मजबूत होती है, तो केंद्र सरकार के सुधारवादी एजेंडे को और गति मिलेगी। लेकिन क्या विदेशी संकेतों का दबाव इस घरेलू उत्साह को ठंडा कर देगा? यह कल सुबह की पहली घंटी तय करेगी। (Exit Poll Effects)

‘गिफ्ट निफ्टी’ और ग्लोबल दबाव का साया

राजनीतिक महत्व के बावजूद, बाजार के शुरुआती संकेत थोड़े सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। GIFT Nifty फिलहाल 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है, जो घरेलू इक्विटी के लिए एक सुस्त शुरुआत का इशारा है। Garud Investment Managers के एवीपी विष्णु त्रिपाठी के अनुसार,’इस तरह के घटनाक्रम निवेशकों को स्टेट लेवल पर अपेक्षित नीतिगत दिशा के आधार पर अपनी स्थितियों का फिर से आकलन करने के लिए प्रेरित करते हैं. राज्य चुनावों के नतीजे रीजनल पॉलिसी के एग्जीक्यूशन, इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च और औद्योगिक विकास की प्राथमिकताओं पर असर डालते हैं.’ (Exit Poll Effects)

READ: बंगाल में होने वाला है बड़ा उलटफेर? एग्जिट पोल्स में ममता बनर्जी की विदाई और BJP की ऐतिहासिक बढ़त

किन शेयरों में दिखेगा ‘पावर’?

अगर एग्जिट पोल्स के नतीजे सकारात्मक रहते हैं, तो बैंकिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल देखी जा सकती है। बाजार के जानकारों का मानना है कि नई सरकार के आने या पुरानी के बने रहने से स्थानीय स्तर पर विकास परियोजनाओं को गति मिलती है। हालांकि, लंबे समय में बाजार की दिशा राज्यों के नतीजों से ज्यादा कंपनियों की कमाई (Earnings), महंगाई और वैश्विक ब्याज दरों पर निर्भर करेगी। बुधवार को हमने देखा कि सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा और निफ्टी 24,100 के पार बंद हुआ, जिसका श्रेय कंपनियों के मजबूत नतीजों को दिया गया। (Exit Poll Effects)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

तेजी के रास्ते में ‘स्पीड ब्रेकर’

बाजार के लिए राह इतनी भी आसान नहीं है। ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल (Crude Oil) 110 डॉलर प्रति बैरल के खतरनाक स्तर के करीब है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली और कमजोर होता रुपया बाजार के सेंटीमेंट पर दबाव बना रहा है। Livelong Wealth के हरिप्रसाद का कहना है, ‘इसका मुख्य कारण कमाई थी. मजबूत नतीजों ने घरेलू मांग और बैलेंस शीट की मज़बूती में भरोसा बढ़ाया.’ इसका मतलब है कि अगर एग्जिट पोल का असर फीका पड़ा, तो बाजार फिर से फंडामेंटल्स की ओर मुड़ जाएगा। (Exit Poll Effects)

क्या कहता है चार्ट?

तकनीकी तौर पर निफ्टी एक बेहद अहम मोड़ पर खड़ा है। LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का मानना है, ‘निफ्टी ने अहम सपोर्ट लेवल को तो थामे रखा है, लेकिन इसमें अभी दिशा को लेकर कोई स्पष्टता नहीं दिख रही है.’ ऐसे में कल निवेशकों को बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। एग्जिट पोल की प्रतिक्रिया व्यापक होने के बजाय ‘चुनिंदा’ (Selective) हो सकती है। यानी बाजार कुछ खास सेक्टरों में तो खुशियां मनाएगा, लेकिन इंडेक्स की कुल चाल वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों के इशारे पर ही नाचेगी। (Exit Poll Effects)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Kolkata EVM Fire: कोलकाता के अलीपुर स्थित सरकारी भवन में लगी भीषण आग के बाद धुएं से घिरी इमारत, जहां करीब 4000 EVM मशीनें जलकर नष्ट होने का दावा किया गया।

IPS Ajay Pal Sharma: STF की बड़ी कामयाबी! फरार पूर्व TMC नेता नेपाल सीमा से गिरफ्तार

West Bengal Politics: TMC में सब कुछ ठीक है या कुछ बड़ा होने वाला है? बंगाल में चर्चा तेज

Mamata Banerjee News: बंगाल चुनाव के बाद संकट में तृणमूल, अभिषेक के नेतृत्व पर उठे सवाल

West Bengal Politics News: बंगाल में TMC को बड़ा झटका! पूर्व विधायक शौकत मोल्ला गिरफ्तार, बम ब्लास्ट केस से जुड़ा मामला

TAGGED:BJP Election WinExit Poll 2026 ImpactInfrastructure StocksNifty 50 Predictionsensex todaystock market India
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
PM Modi Slovakia Highest Honor: PM Narendra Modi receiving Slovakia's highest state honor Order of the White Double Cross First Class in Bratislava
Internationalअंतर्राष्ट्रीय

PM Modi Slovakia Visit: स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान PM मोदी के नाम, दुनिया में बढ़ा भारत का गौरव

ShreeJi ShreeJi 2026-06-16
UP Election 2027: चंबल जाना पड़ेगा’… 2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने क्यों कही ये बड़ी बात?
UPSC Prelims Result 2026 जारी, 8.19 लाख में से किस्मत वालों ने बनाई मेन्स में जगह, देखें रिजल्ट
Uttar Pradesh Politics: UP चुनाव 2027 से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, बहराइच से मुस्लिम वोटों पर फोकस
PM Modi Leadership: देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है – मुख्यमंत्री धामी
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?