LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: झारग्राम में PM मोदी का लोकल टच हुआ सुपर हिट, सोशल मीडिया पर झालमुड़ी Video हुआ वायरल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राष्ट्रीय > झारग्राम में PM मोदी का लोकल टच हुआ सुपर हिट, सोशल मीडिया पर झालमुड़ी Video हुआ वायरल
राष्ट्रीय

झारग्राम में PM मोदी का लोकल टच हुआ सुपर हिट, सोशल मीडिया पर झालमुड़ी Video हुआ वायरल

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-04-20 9:35 pm
Lokhit Kranti Published 2026-04-20
Share
PM Modi Jhalmuri Video Viral
झारग्राम में PM मोदी का लोकल टच हुआ सुपर हिट, सोशल मीडिया पर झालमुड़ी Video हुआ वायरल
SHARE

PM Modi Jhalmuri Video Viral: पश्चिम बंगाल के झारग्राम दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक साधारण सा पल अब डिजिटल दुनिया में इतिहास रच रहा है। अपनी चुनावी रैलियों के बीच समय निकालकर पीएम मोदी ने जब सड़क किनारे एक स्थानीय दुकान पर रुककर ‘झालमुड़ी’ का स्वाद लिया, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह वीडियो इंटरनेट पर सुनामी ला देगा। महज 24 घंटों के भीतर इंस्टाग्राम पर इस वीडियो ने 100 मिलियन (10 करोड़) व्यूज का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि फेसबुक पर भी यह 90 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ ट्रेंड कर रहा है।

Contents
दुकानदार से दिलचस्प बातचीतममता बनर्जी का पलटवारगूगल पर ‘झालमुड़ी’ की धूमचुनावी रण में ‘झालमुड़ी’ का जायका

प्रधानमंत्री का यह सहज अंदाज, जहां उन्होंने बच्चों के साथ झालमुड़ी बांटी और दुकानदार को खुद जेब से 10 रुपये दिए, बंगाल की जनता के दिल को छू गया है। लेकिन इस ‘झालमुड़ी डिप्लोमेसी’ ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खेमे में हलचल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम के इस कदम को ‘नौटंकी’ करार दिया है, जिससे बंगाल के चुनावी माहौल में राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। (PM Modi Jhalmuri Video Viral)

दुकानदार से दिलचस्प बातचीत

जब पीएम मोदी अचानक झालमुड़ी की दुकान पर पहुंचे, तो दुकानदार अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाया। बातचीत के दौरान जब दुकानदार ने पूछा, ‘क्या आप प्याज डाल कर खाएंगे?’ तो पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘हां, मैं सिर्फ दिमाग नहीं खाता।’ प्रधानमंत्री के इस हाजिरजवाबी वाले अंदाज का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है। उन्होंने न केवल झालमुड़ी का लुत्फ उठाया, बल्कि अपनी जेब से नकद पैसे निकालकर दुकानदार का भुगतान भी किया। (PM Modi Jhalmuri Video Viral)

PM Modi Jhalmuri Video Viral
PM Modi Jhalmuri Video Viral

read also: PM Speech Row: पीएम मोदी के संबोधन पर बवाल, CPI सांसद ने चुनाव आयोग से की शिकायत

ममता बनर्जी का पलटवार

पीएम मोदी के इस लोकल कनेक्ट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने अपनी रैली में आरोप लगाया कि झालमुड़ी एसपीजी ने बनायी और इसे पूरी तरह से एक चुनावी स्टंट करार दिया। ममता ने पीएम द्वारा 10 रुपये नकद देने पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि “पीएम दस रुपये भी लेकर चलते हैं। हालांकि, राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि टीएमसी की यह तीखी प्रतिक्रिया ही बताती है कि पीएम मोदी का यह दांव बंगाल के साइलेंट वोटर्स पर कितना गहरा असर डाल रहा है। (PM Modi Jhalmuri Video Viral)

गूगल पर ‘झालमुड़ी’ की धूम

सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि सर्च इंजन गूगल पर भी ‘झालमुड़ी’ ने पिछले 22 सालों का ट्रैफिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पीएम मोदी के इस एक कदम ने बंगाल के इस स्ट्रीट फूड को ग्लोबल पहचान दिला दी है। यह पहली बार नहीं है जब पीएम ने किसी स्थानीय व्यंजन को इस तरह प्रमोट किया हो; इससे पहले दिल्ली में उनका ‘लिट्टी-चोखा’ खाना और अहमदाबाद की ‘पिज्जा आंटी’ का जिक्र करना भी ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को नई ऊंचाइयों पर ले जा चुका है। (PM Modi Jhalmuri Video Viral)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

चुनावी रण में ‘झालमुड़ी’ का जायका

बंगाल विधानसभा चुनावों के इस बेहद कड़े मुकाबले में, जहां एक-एक सीट के लिए संघर्ष जारी है, पीएम मोदी का आम जनता के बीच खड़े होकर स्थानीय भोजन का स्वाद लेना बीजेपी के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो रहा है। झारग्राम की यह छोटी सी दुकान अब पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। साफ है कि सोशल मीडिया के इस दौर में पीएम मोदी का यह ‘लोकल टच’ विपक्षी दलों की रातों की नींद उड़ाने के लिए काफी है। (PM Modi Jhalmuri Video Viral)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

Hydrogen Train: जींद से सोनीपत के बीच दौड़ी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानें रूट, किराया और टाइमिंग

Punjab News: पीएम मोदी के दौरे से पहले सचिवालय को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

PM Modi के चंडीगढ़ दौरे को लेकर मोहाली में ट्रैफिक एडवाइजरी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, बढ़ेगी सैन्य विमानों की तैनाती

TAGGED:Instagram RecordsJhalmuri videoJhargramMamata Banerjeepm modiTMC vs BJPViral VideoVocal for LocalWest Bengal Elections 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Rohtak News
हरियाणा

Rohtak News: छात्र की मौत के बाद आयुर्वेदिक कॉलेज के बाहर छात्रों का प्रदर्शन

News Desk News Desk 2026-07-21
Chess Plus Initiative: नवोदय विद्यालयों में नई शिक्षा क्रांति की शुरुआत
Today eNewspaper | 25 July 2026 Breaking News & Headlines
Haryana News: 17 घंटे भिगोने और 7 सीटी के बाद भी नहीं गला राजमा, मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
Ballia News: हल्दी गैंगस्टर मामले में अदालत ने तीन आरोपियों को दी राहत
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?