Donald Trump Pakistan Visit: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद इस वक्त छावनी में तब्दील हो चुकी है। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की संभावित शांति वार्ता को लेकर शहर में सुरक्षा के ऐसे कड़े इंतजाम किए गए हैं, जो आमतौर पर किसी राष्ट्राध्यक्ष के आने पर ही देखे जाते हैं। रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर दो अमेरिकी कार्गो विमानों के उतरने के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद समझौते के लिए इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रेड जोन की तालाबंदी और बड़े होटलों को खाली कराने के आदेश ने हलचल बढ़ा दी है। (Donald Trump Pakistan Visit)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही संकेत दिया था कि यदि समझौता साइन करने की स्थिति बनती है, तो वे इस्लामाबाद आ सकते हैं। फिलहाल, हाई-लेवल अमेरिकी डेलिगेशन की सुरक्षा टीम पाकिस्तान पहुँच चुकी है। रावलपिंडी और इस्लामाबाद के बीच ट्रांसपोर्ट पूरी तरह ठप है और लग्जरी होटलों जैसे सेरेना और मैरियट से मेहमानों को दूसरे ठिकानों पर शिफ्ट होने के लिए कह दिया गया है। पहले दौर की वार्ता 12 अप्रैल को हुई थी और अब मंगलवार तक दूसरे दौर की निर्णायक बैठक होने की उम्मीद जताई जा रही है। (Donald Trump Pakistan Visit)
नूर खान एयरबेस पर अमेरिकी विमानों की लैंडिंग
सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, दो अमेरिकी कार्गो विमान नूर खान एयरबेस पर उतरे हैं। इन विमानों में आमतौर पर VVIP मूवमेंट से पहले जरूरी सुरक्षा उपकरण, गाड़ियां और लॉजिस्टिक सामान लाया जाता है। इससे पहले 11 अप्रैल को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी इसी एयरबेस पर उतरे थे। इन विमानों की आवाजा ही इस बात का पुख्ता संकेत है कि अमेरिका की ओर से कोई बहुत बड़ा प्रतिनिधिमंडल या खुद राष्ट्रपति ट्रंप पाकिस्तान पहुंच सकते हैं।(Donald Trump Pakistan Visit)
Israel Somaliland Controversy: इजराइल के फैसले पर 16 मुस्लिम देशों का विरोध, बढ़ा वैश्विक तनाव
इस्लामाबाद और रावलपिंडी में लॉकडाउन जैसे हालात
विदेशी डेलिगेशन की सुरक्षा को देखते हुए इस्लामाबाद पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में भारी बदलाव किए हैं। रेड जोन और एक्सटेंडेड रेड जोन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। रावलपिंडी जिला प्रशासन ने भी सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर रोक लगा दी है। भारी वाहनों की आवाजाही पर अगले 10 दिनों तक प्रतिबंध रहने की संभावना है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। (Donald Trump Pakistan Visit)
होटल सेरेना और मैरियट खाली
इस्लामाबाद के सबसे बड़े लग्जरी होटलों सेरेना, मैरियट और मोवेनपिक ने नई बुकिंग लेना बंद कर दिया है। रविवार रात से ही इन होटलों में ठहरे मेहमानों को बाहर जाने के लिए कह दिया गया है। गौरतलब है कि सेरेना होटल में ही अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की गोपनीय बातचीत हुई थी। अब इन होटलों को पूरी तरह खाली कराना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि शांति वार्ता का अगला दौर बेहद संवेदनशील और उच्च स्तरीय होने वाला है। (Donald Trump Pakistan Visit)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
मंगलवार का दिन अहम
ईरान के अधिकारियों ने संदेश दिया है कि वे किसी तीसरे पक्ष के बजाय सीधे बातचीत को प्राथमिकता दे रहे हैं। पहले दौर की बातचीत के बाद पाकिस्तान लगातार मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए संदेशों का आदान-प्रदान कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, दूसरे दौर की यह महा-बैठक मंगलवार तक हो सकती है। ट्रंप की संभावित मौजूदगी इस पूरी वार्ता को ऐतिहासिक बना सकती है, जिसका असर पूरी दुनिया की भू-राजनीति पर पड़ेगा। (Donald Trump Pakistan Visit)
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



