PM Modi Dehradun Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक ऐतिहासिक समारोह के दौरान बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बाबा केदार के आशीर्वाद से उनका यह कथन अब सच हो रहा है कि “इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा।’ उन्होंने इस एक्सप्रेसवे को न केवल यात्रा सुगम बनाने वाला माध्यम बताया, बल्कि इसे राज्य की आर्थिकी के लिए ‘गेमचेंजर’ करार दिया।
समान नागरिक संहिता (UCC) पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड सरकार की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने इसे लागू कर पूरे देश को एक नई राह दिखाई है, जो संविधान की मूल भावना और बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों के अनुरूप है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी महज कुछ घंटों में सिमट जाएगी, जिसका सीधा लाभ पर्यटन, व्यापार और रोजगार को मिलेगा। (PM Modi Dehradun Visit)
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे का लाभ केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों जैसे गाजियाबाद, बागपत, शामली और सहारनपुर को भी इससे जबरदस्त कनेक्टिविटी मिलेगी। यह कॉरिडोर न केवल सफर का समय कम करेगा, बल्कि उद्योगों के लिए लॉजिस्टिक लागत में भी भारी कमी लाएगा। पीएम मोदी ने बताया कि 2014 से पहले जहां पूरे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च 2 लाख करोड़ से कम था, आज अकेले उत्तराखंड में 2 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं।(PM Modi Dehradun Visit)
READ ALSO: PM Modi Letter: नारी शक्ति को मिलेगा हक, पीएम मोदी के पत्र से महिला आरक्षण पर तेज हुई बहस
पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम
एक्सप्रेसवे की तकनीकी विशिष्टताओं पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसका निर्माण पर्यावरण को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने विशेष रूप से वन्यजीव अंडरपास का उल्लेख किया, जो हाथियों और अन्य जानवरों के सुरक्षित आवागमन के लिए बनाए गए हैं। एशिया के इस सबसे ऊंचे और लंबे ‘वाइल्डलाइफ कॉरिडोर’ के जरिए विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन की एक मिसाल पेश की गई है। (PM Modi Dehradun Visit)
UCC और सामाजिक न्याय पर पीएम का रुख
अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय को विकास से जोड़ा। उन्होंने कहा,’UCC संविधान की अपेक्षाओं के अनुरूप है और उत्तराखंड ने इसे अपनाकर देश को एक नई दिशा दिखाई है।’ उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार की नीतियां हमेशा से संविधान की गरिमा को मजबूत करने वाली रही हैं। आर्टिकल 370 हटाने का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अब ‘एक देश, एक संविधान’ की भावना जमीनी स्तर पर लागू है। (PM Modi Dehradun Visit)
READ ALSO: PM Modi Trump Talk: इस्लामाबाद टॉक्स फेल के बीच PM मोदी और ट्रंप की 40 मिनट बातचीत, होर्मुज पर क्या हुई चर्चा?
महिला सशक्तिकरण और 2029 का लक्ष्य
महिलाओं की भागीदारी पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि इसे 2029 तक पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा, जिससे नीति-निर्धारण और निर्णय लेने की प्रक्रिया में देश की ‘नारी शक्ति’ की भूमिका और अधिक मजबूत और निर्णायक होगी। (PM Modi Dehradun Visit)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बूस्ट
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि बेहतर सड़क नेटवर्क से उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी होगी। इससे होमस्टे, होटल उद्योग और स्थानीय हस्तशिल्प को नया बाजार मिलेगा। उन्होंने राज्य के युवाओं और महिलाओं (मातृ शक्ति) को विकास के इस नए अध्याय के लिए बधाई दी और कहा कि देवभूमि अब विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। (PM Modi Dehradun Visit)
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News



