Ishan Kishan on Virat kohli: आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में सनराइजर्स के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन ने 80 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास तो रचा, लेकिन विराट कोहली के ‘विराट’ अनुभव के सामने उनकी यह पारी फीकी पड़ गई। मैच के बाद ईशान किशन ने अपनी टीम की रणनीतिक चूक को स्वीकार करते हुए माना कि किंग कोहली को क्रीज पर जमने देना उनकी टीम के लिए सबसे बड़ी भूल साबित हुई।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में 202 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल (61) और विराट कोहली (नाबाद 69) की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर महज 15.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। हार से निराश लेकिन खेल भावना से भरे ईशान किशन ने स्वीकार किया कि एक बार जब विराट कोहली अपनी लय पकड़ लेते हैं, तो दुनिया के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए उन्हें रोकना लगभग असंभव हो जाता है। Ishan Kishan on Virat kohli
‘विराट भाई का विकेट था सबसे जरूरी’- ईशान किशन
मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान ईशान किशन ने अपनी टीम की कमियों और विपक्षी टीम की मजबूती पर खुलकर बात की। उन्होंने कोहली की बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा,’बल्लेबाजों को श्रेय देना होगा, खासकर विराट भाई को। लक्ष्य का पीछा करते समय उनका विकेट जल्द से जल्द लेना बहुत जरूरी होता है, वरना उन्हें रोकना नामुमकिन है। यह पहला मैच था और ऐसी गलतियां स्वीकार्य हैं, लेकिन हम अपनी गेंदबाजी और सटीक क्षेत्रों में सुधार करेंगे।’ Ishan Kishan on Virat kohli

पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News
पडिक्कल और कोहली की जुगलबंदी ने तोड़ी SRH की कमर
202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत थोड़ी डगमगाई थी जब फिल साल्ट जल्दी पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 45 गेंदों में 101 रनों की विध्वंसक साझेदारी हुई। पडिक्कल ने अपनी 61 रनों की पारी में डेविड पेन और हर्षल पटेल जैसे गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। वहीं, कोहली ने जयदेव उनादकट और ऐशान मलिंगा के खिलाफ शानदार शॉट्स खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। आरसीबी ने पावरप्ले में ही 76 रन बनाकर मैच को अपनी मुट्ठी में कर लिया था। Ishan Kishan on Virat kohli
Also Read: नोएडा में रचा इतिहास रचा! जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, योगी आदित्यनाथ बोले- नए भारत की नई उड़ान
ईशान किशन का ऐतिहासिक अर्धशतक गया बेकार
भले ही हैदराबाद यह मैच हार गई, लेकिन ईशान किशन ने बतौर कप्तान और बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने महज 38 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उन्होंने हेनरिक क्लासेन (31) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की, जिसकी बदौलत SRH ने 201 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। इस पारी के साथ ही ईशान अंडर-19 और आईपीएल दोनों में कप्तानी करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
शॉट सिलेक्शन और गेंदबाजी पर काम करेगी हैदराबाद Ishan Kishan on Virat kohli
अपनी टीम की हार का विश्लेषण करते हुए कार्यवाहक कप्तान ने कहा कि शुरुआती ओवरों के बाद पिच बल्लेबाजी के लिए काफी आसान हो गई थी। उन्होंने कहा,पहले 3-4 ओवरों के बाद विकेट काफी अच्छा खेल रहा था। हमने शुरुआत में कुछ जल्दी विकेट गंवाए, जिस पर हमें अगले मैच में ध्यान देना होगा। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना काफी आसान हो गया था और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी। हमें अपने शॉट सिलेक्शन में थोड़ा और स्मार्ट होना पड़ेगा।’ आरसीबी की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने भी अंत में 12 गेंदों पर 31 रनों की कैमियो पारी खेलकर जीत की राह आसान कर दी। कोहली ने 16वें ओवर में हर्षल पटेल की गेंदों पर लगातार बाउंड्री लगाकर टीम को सीजन की पहली जीत दिलाई। Ishan Kishan on Virat kohli



