Trump Shocking U-Turn: अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण जंग के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयानों ने पूरी दुनिया को असमंजस में डाल दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर महज एक घंटे के भीतर दो ऐसे पोस्ट किए, जिनमें जमीन-आसमान का अंतर है। उनके पहले बयान ने जहां यह संकेत दिया कि ईरान पूरी तरह घुटने टेक चुका है और अमेरिका ने निर्णायक जीत हासिल कर ली है, वहीं दूसरे ही पल उन्होंने ईरान को 48 घंटे की कड़ी चेतावनी जारी कर युद्ध के और भी भयानक होने के संकेत दे दिए। ट्रंप के इस यू-टर्न ने न केवल वैश्विक नेताओं बल्कि सैन्य विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है।
दरअसल, ट्रंप ने अपने पहले पोस्ट में दावा किया कि ‘अमेरिका ने ईरान को नक्शे से मिटा दिया है’ और वहां की सैन्य शक्ति पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। लेकिन जब दुनिया इस ‘मिशन कंप्लीट’ के संदेश का विश्लेषण कर ही रही थी, तभी ट्रंप ने दूसरे पोस्ट में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर नई धमकी दे डाली। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 48 घंटों के भीतर यह समुद्री मार्ग नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को जमींदोज कर देगा। एक तरफ पूर्ण विजय का दावा और दूसरी तरफ नई तबाही की चेतावनी—ट्रंप के इन परस्पर विरोधी बयानों ने युद्ध के भविष्य पर बड़े सवालिया निशान लगा दिए हैं। (Trump Shocking U-Turn)
ट्रंप के बयानों का ‘कन्फ्यूजन’
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले सोशल मीडिया पोस्ट में तेहरान पर पूर्ण विजय का दावा करते हुए लिखा, ‘अमेरिका ने ईरान को नक्शे से मिटा दिया है। उनका नेतृत्व खत्म हो गया है, उनकी नौसेना और वायु सेना नष्ट हो चुकी है, उनके पास अब कोई रक्षा तंत्र नहीं बचा है।’ इस बयान से ऐसा लगा मानो युद्ध समाप्त हो चुका है। लेकिन ठीक एक घंटे बाद उन्होंने लिखा, ‘अगर ईरान 48 घंटों के भीतर बिना किसी धमकी के होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका उनके विभिन्न ऊर्जा संयंत्रों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देगा। इन दो पोस्ट्स ने यह साफ कर दिया कि व्हाइट हाउस के भीतर संदेशों को लेकर भारी विरोधाभास है। (Trump Shocking U-Turn)
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News
ट्रंप के पिछले यू-टर्न
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ईरान युद्ध पर अपने बयान बदले हैं। 2 मार्च को उन्होंने कहा था कि यह युद्ध 4 सप्ताह या उससे कम समय में खत्म हो जाएगा, लेकिन उसी रात उन्होंने बयान दिया कि वह अनिश्चित काल तक लड़ने के लिए तैयार हैं। इसके अगले ही दिन 3 मार्च को उनका रुख फिर बदला और उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ जंग हमेशा के लिए जारी रह सकती है। ट्रंप जहां ‘मिशन कंप्लीट’ की बात कर रहे हैं, वहीं उनके रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पत्रकारों से कहा है कि जंग अभी और तेज हो रही है। (Trump Shocking U-Turn)

ट्रंप की नई ‘रेड लाइन’
ट्रंप का ताजा गुस्सा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को लेकर है। इस जलमार्ग के बंद होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। ट्रंप ने अब ईरान को 48 घंटे की ‘डेडलाइन’ दी है। यदि ईरान इस दौरान पीछे नहीं हटता, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह यू-टर्न दरअसल ईरान पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की एक रणनीति हो सकती है, ताकि उसे बिना किसी बड़ी सैन्य कार्रवाई के बातचीत की मेज पर लाया जा सके। (Trump Shocking U-Turn)
Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
तेल की कीमतों और सुरक्षा में हलचल
ट्रंप के इन अस्थिर बयानों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी अस्थिरता देखी जा रही है। दुनिया भर के देश यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वास्तव में ईरान की सैन्य शक्ति खत्म हो गई है या फिर यह केवल ट्रंप का ‘माइंड गेम’ है। भारत जैसे देशों के लिए, जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए इस क्षेत्र पर निर्भर हैं, ट्रंप का यह ‘कन्फ्यूजन’ चिंता का विषय बना हुआ है। (Trump Shocking U-Turn)



