By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: ‘असली चोर कौन है, जनता जानती है…’, कोलकाता रैली में PM मोदी का ममता बनर्जी को करारा जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > राष्ट्रीय > ‘असली चोर कौन है, जनता जानती है…’, कोलकाता रैली में PM मोदी का ममता बनर्जी को करारा जवाब
राष्ट्रीय

‘असली चोर कौन है, जनता जानती है…’, कोलकाता रैली में PM मोदी का ममता बनर्जी को करारा जवाब

Rupam
Last updated: 2026-03-14 5:46 अपराह्न
Rupam Published 2026-03-14
Share
pm modi 2
'असली चोर कौन है, जनता जानती है...', कोलकाता रैली में PM मोदी का ममता बनर्जी को करारा जवाब
SHARE

PM Modi Kolkata Rally: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के खिलाफ चौतरफा हमला बोला। ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बंगाल की मौजूदा स्थिति को ‘महाजंगलराज’ करार दिया और आरोप लगाया कि यहां तुष्टीकरण की राजनीति के चलते बहुसंख्यक हिंदुओं को हाशिए पर धकेला जा रहा है। उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि बंगाल की धरती पर अब इस ‘निर्मम सरकार’ का अंत करीब है और बहुत जल्द यहाँ फिर से कानून का राज स्थापित होगा।

Contents
पीएम मोदी का बड़ा आरोपकेंद्र की योजनाओं को रोकने का लगाया आरोपभ्रष्टाचार और नौकरियों की नीलामी पर प्रहारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का उठाया मुद्दा‘महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद हमारे साथ’

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में टीएमसी सरकार पर केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जानबूझकर रोकने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता सरकार की स्वार्थी राजनीति के कारण बंगाल के करोड़ों गरीब परिवार आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना और पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। पीएम मोदी ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड के इतिहास को याद दिलाते हुए कहा कि जिस तरह यहाँ से कभी अंग्रेजी हुकूमत के खात्मे की शुरुआत हुई थी, वैसे ही आज ‘नये बंगाल’ की क्रांति का बिगुल बज चुका है। (PM Modi Kolkata Rally)

पीएम मोदी का बड़ा आरोप

कोलकाता की रैली में प्रधानमंत्री ने सांप्रदायिक और सामाजिक असंतुलन का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘बंगाल में ह‍िन्‍दुओं को अल्‍पसंख्‍य बनाया जा रहा है। अब बंगाल से निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा। अब बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होगा।’ उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में बंगाल की अस्मिता और सुरक्षा के साथ समझौता किया जा रहा है। पीएम ने जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी ने रैली में आने वाली जनता को ‘चोर’ कहकर अपमानित किया है, जबकि असली चोर कौन है, यह बंगाल की जनता भली-भांति जानती है। (PM Modi Kolkata Rally)

UP Assembly Election 2026: BJP ने तैयार किया नया प्लान, सवर्ण नाराजगी को करेगी खत्म

केंद्र की योजनाओं को रोकने का लगाया आरोप

पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि देश भर के करोड़ों लोग 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन बंगाल के परिवारों को इससे वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘ये TMC वाले न खुद काम करेंगे, न करने देंगे। जब तक इनको अपना ‘कटमनी’ नहीं मिल जाता, ये किसी भी योजना को गांव और गरीब तक नहीं पहुंचने देते।’ पीएम ने पीएम आवास योजना में नाम बदलने और लाभार्थियों की सूची में गड़बड़ी करने का भी मुद्दा उठाया। (PM Modi Kolkata Rally)

PM Modi Kolkata Rally
PM Modi Kolkata Rally

भ्रष्टाचार और नौकरियों की नीलामी पर प्रहार

युवाओं के पलायन और बेरोजगारी पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल के युवाओं के पास प्रतिभा है, लेकिन यहाँ की सरकार ने उन्हें ‘पलायन का अभिशाप’ दिया है। उन्होंने कहा, ‘TMC सरकार में नौकरियां खुलेआम बेची जा रही हैं, भर्तियों में बड़े-बड़े घोटाले हो रहे हैं। पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और अब TMC—ये लोग एक के बाद एक आते रहे और अपनी जेबें भरते रहे।’ पीएम ने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल के युवाओं को उनके घर में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। (PM Modi Kolkata Rally)

जब चर्चा का वक्त आता है, तो लंदन-जर्मनी चले जाते हैं… लोकसभा में अमित शाह का राहुल गांधी पर वार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का उठाया मुद्दा

प्रधानमंत्री ने ममता सरकार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के बंगाल आगमन पर अहंकार में डूबी सरकार ने न केवल कार्यक्रम का बहिष्कार किया, बल्कि कुप्रबंधन भी दिखाया। पीएम मोदी के अनुसार, ‘एक आदिवासी बेटी इतने बड़े पद पर है, यह इनसे देखा नहीं गया। यह सिर्फ द्रौपदी मुर्मू जी का अपमान नहीं, बल्कि देश के संविधान का अपमान है।’ (PM Modi Kolkata Rally)

‘महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद हमारे साथ’

अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने बंगाल की महान विभूतियों—स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए के साथ ‘महिषासुर मर्दिनी’ का आशीर्वाद है और परिवर्तन की इस आंधी को अब कोई नहीं रोक पाएगा। उन्होंने बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि लेफ्ट के गुंडे अब टीएमसी के सिपाही बन चुके हैं और अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है, लेकिन अब बदलाव का समय आ गया है। (PM Modi Kolkata Rally)

 

You Might Also Like

Sonam Wangchuk: 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहा हुए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने वापस लिया NSA

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से वाशिंगटन तक… जयशंकर की कूटनीतिक जीत ने दुनिया को किया हैरान

Latin America Politics: चिली चुनाव में जोस एंटोनियो कास्ट की बड़ी जीत, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

TMC MPs Parliament Protest: गैस संकट पर संसद में थाली-चम्मच की गूंज, TMC सांसदों का अनोखा विरोध

India Iran relations: जंग के माहौल में पीएम मोदी की बड़ी कूटनीतिक पहल, ईरान के राष्ट्रपति से की फोन पर अहम बातचीत

TAGGED:Bengal Politics NewsMamata Banerjee TMCPM Modi Kolkata RallyPM Modi Speech Hindus Minority
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
OBC Non-Creamy Layer
राष्ट्रीय

OBC Non-Creamy Layer पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, आय सीमा को लेकर बदले नियम

Manisha Manisha 2026-03-12
Asian Cup Controversy: ईरानी महिला फुटबॉल टीम पर मंडराया खतरा, ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया से शरण देने की अपील
Lucknow News: लखनऊ के लिए बड़ी सौगात! सीएम योगी और राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का किया लोकार्पण
Brigade Parade Ground Kolkata: PM मोदी की कोलकाता रैली से पहले हाई अलर्ट, SPG ने हटवाया मेन स्टेज
Board Exam Controversy: CBSE 12वीं के पेपर में बड़ा कन्फ्यूजन! QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube चैनल
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?