Hapur Latest News: खबर हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल से आ रही जहाँ आम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई शव मिलने सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोर्स्टमॉटम के लिए भेज दिया।
Hapur Latest News: क्या है पूरा मामला
परिजनों से मिली जानकारी से पता चला है कि 30 वर्षीय कपिल सोमवार सुबह अपनी घर से अपनी बाइक लेकर निकला था। देर शाम तक जब कपिल घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उससे संपर्क करने कि कोशिश कि लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। अगले दिन सुबह अपने खेतों पर जाते हुए ग्रामीणों ने देखा कि आम के पेड़ पर किसी व्यक्ति का शव लटक रहा है जिसकी पहचान गांव के ही रहने वाले कपिल के रूप में हुई। शव को देखते ही परिवार में मातम छा गया।
Hapur Latest News: पुलिस का क्या कहना है
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी परिजनों ने किसी तरफ की कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-latest-news-vicious-lawyer-robber/



