LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Jaish Terror Module: ड्रोन-सैटेलाइट की निगरानी, टायसन की बहादुरी… ऐसे टूटा जैश का ‘इजरायल ग्रुप’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > जम्मू-कश्मीर > Jaish Terror Module: ड्रोन-सैटेलाइट की निगरानी, टायसन की बहादुरी… ऐसे टूटा जैश का ‘इजरायल ग्रुप’
जम्मू-कश्मीरराष्ट्रीय

Jaish Terror Module: ड्रोन-सैटेलाइट की निगरानी, टायसन की बहादुरी… ऐसे टूटा जैश का ‘इजरायल ग्रुप’

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-02-23 10:20 pm
Lokhit Kranti Published 2026-02-23
Share
Jaish Terror Module
Jaish Terror Module: ड्रोन-सैटेलाइट की निगरानी, टायसन की बहादुरी… ऐसे टूटा जैश का ‘इजरायल ग्रुप’
SHARE

Kishtwar Operation: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने एक लंबे और बेहद रणनीतिक ऑपरेशन के बाद आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। 326 दिनों तक चले अभियान में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ‘इजरायल ग्रुप’ के सात आतंकियों को मार गिराया गया। इस ऑपरेशन में ड्रोन, सैटेलाइट निगरानी और जमीनी स्तर की संयुक्त कार्रवाई ने अहम भूमिका निभाई।

Contents
कैसे मिला पहला सुराग?LOC से घुसपैठ कर सक्रिय हुआ था ग्रुपदुर्गम इलाकों में लगातार अभियानबरामद हुए खतरनाक हथियारतकनीक ने बदली लड़ाई की दिशाअभी खत्म नहीं हुआ खतरा

भारतीय सेना की डेल्टा फोर्स ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर इस मॉड्यूल को खत्म किया। बताया जा रहा है कि इस ग्रुप का नेतृत्व टॉप कमांडर सैफुल्लाह कर रहा था, जो लंबे समय से सुरक्षाबलों को चकमा देता आ रहा था।

कैसे मिला पहला सुराग?

इस ऑपरेशन की बड़ी सफलता 4 फरवरी को मिली जब ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ के दौरान पाकिस्तानी आतंकी आदिल को मार गिराया गया। आदिल को सैफुल्लाह का डिप्टी माना जाता था। इसी कार्रवाई ने पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का रास्ता खोल दिया। इसके बाद लगातार निगरानी और इलाके की घेराबंदी ने बाकी आतंकियों की गतिविधियों को सीमित कर दिया। (Kishtwar Operation)

LOC से घुसपैठ कर सक्रिय हुआ था ग्रुप

सूत्रों के अनुसार यह आतंकी मॉड्यूल अप्रैल 2024 में नियंत्रण रेखा पार कर भारत में दाखिल हुआ था। डोडा और किश्तवाड़ के दुर्गम इलाकों में यह ग्रुप लंबे समय तक छिपा रहा और कई बार सुरक्षाबलों की पकड़ से बच निकला। लेकिन 21-22 फरवरी के ऑपरेशन में सेना ने सैफुल्लाह समेत फरमान अली और बशरा उर्फ हुरेरा को ढेर कर दिया। (Kishtwar Operation)

AI Summit Protest Congress: AI समिट में हंगामे पर मार्गरेट अल्वा ने जताई नाराजगी, 5वीं गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस में हलचल

दुर्गम इलाकों में लगातार अभियान

पहलगाम नरसंहार के बाद सुरक्षाबलों ने डोडा और किश्तवाड़ के दुर्गम व ऊंचाई वाले इलाकों में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बावजूद सेना ने अभियान जारी रखा। इस दौरान गुफाओं की तलाशी ली गई, चरवाहों की ढोक (अस्थायी ठिकानों) की जांच की गई और जंगलों में लगातार निगरानी रखी गई। आतंकियों की संभावित गतिविधियों को रोकने के लिए इन क्षेत्रों में 43 फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस भी स्थापित किए गए, ताकि भविष्य में वे इन जगहों को सुरक्षित पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल न कर सकें। (Kishtwar Operation)

Kishtwar Operation
Kishtwar Operation

बरामद हुए खतरनाक हथियार

एनकाउंटर के बाद आतंकियों के पास से अत्याधुनिक और खतरनाक हथियार बरामद हुए। इनमें AK-47 और M-4 राइफल के साथ विशेष स्टील बुलेट्स शामिल थीं। ये बुलेट्स इतनी घातक होती हैं कि बुलेटप्रूफ जैकेट को भी भेद सकती हैं, जो इस मॉड्यूल की तैयारी और मंशा की गंभीरता को दर्शाती हैं। (Kishtwar Operation)

Tyson Bishnoi: कौन है टायसन बिश्नोई? जिसने संभाली लॉरेंस गैंग की कमान, जानिए

तकनीक ने बदली लड़ाई की दिशा

इस पूरे ऑपरेशन में आधुनिक तकनीक ने अहम भूमिका निभाई। सुरक्षाबलों ने ड्रोन निगरानी, थर्मल इमेजिंग और सैटेलाइट इंटेलिजेंस जैसी अत्याधुनिक प्रणालियों का इस्तेमाल किया, जिससे दुर्गम इलाकों में छिपे आतंकियों की गतिविधियों को सटीक रूप से ट्रैक करना संभव हो सका। इन तकनीकी संसाधनों की मदद से सेना को आतंकियों की लोकेशन, मूवमेंट और संभावित ठिकानों की जानकारी समय रहते मिलती रही, जिसने ऑपरेशन की दिशा ही बदल दी। (Kishtwar Operation)

अभी खत्म नहीं हुआ खतरा

हालांकि इस मॉड्यूल का खात्मा सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार जम्मू क्षेत्र में अब भी करीब 30 आतंकी सक्रिय हैं, जबकि कश्मीर घाटी में 40 से 50 आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है। इनमें से अधिकांश विदेशी मूल के बताए जा रहे हैं, जो आने वाले समय में सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बने रह सकते हैं। (Kishtwar Operation)

You Might Also Like

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, बढ़ेगी सैन्य विमानों की तैनाती

PM Modi Australia Visit 2026: आतंकवाद, रक्षा और इकोनॉमी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया की बड़ी सहमति, PM मोदी का बड़ा बयान

PM Modi Australia Visit: ‘भारत में निवेश का यही सही समय’… ऑस्ट्रेलिया के CEO फोरम से PM मोदी का ग्लोबल संदेश

PM Modi Australia Visit: ‘मां तुझे सलाम’ से लेकर ‘शिव तांडव’ तक… मेलबर्न में PM मोदी के स्वागत की भव्य तस्वीर

TAGGED:Anti Terror MissionCounter Terror OperationDelta Force OperationDrone SurveillanceIndian Army ActionJaish Terror ModuleKashmir SecurityKishtwar EncounterLOC InfiltrationMilitary Dog Tyson
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Ghaziabad News
उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

Ghaziabad News: सोया चाप फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा

News Desk News Desk 2026-07-28
Jhansi News: एलएलबी छात्र संजय सिंह हत्याकांड का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई हत्या
Jeevika Didi Ki Rasoi से कांवड़ियों को बड़ी राहत, ₹80 में मिलेगा पौष्टिक भोजन
Bareilly Kanwar Yatra: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट, CCTV और मेडिकल टीम तैनात
Haryana News: स्कूलों में गीता पढ़ाने की तैयारी, मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?