Kim Jong Un Daughter: उत्तर कोरिया की सत्ता गलियारों में इन दिनों एक नई चर्चा तेजी से उठ रही है। खबरें हैं कि देश के सर्वोच्च नेता Kim Jong Un अपनी 13 साल की बेटी Kim Ju Ae को भविष्य की नेता बनाने की दिशा में धीरे-धीरे तैयार कर रहे हैं। भले ही सार्वजनिक मंचों पर वह एक सामान्य किशोरी की तरह नजर आती हों, लेकिन खुफिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह सत्ता के आंतरिक चयन प्रक्रिया के शुरुआती चरण में हैं।
बताया जा रहा है कि उन्हें सिर्फ औपचारिक राजनीति नहीं बल्कि कठोर शासन की मानसिकता भी सिखाई जा रही है। माना जा रहा है कि यह तैयारी भविष्य में सत्ता के सहज हस्तांतरण की रणनीति का हिस्सा हो सकती है।
पूर्ण वफादारी और कठोर निर्णय
North Korea में सत्ता संभालना केवल शासन नहीं बल्कि नियंत्रण का प्रतीक माना जाता है। इतिहास गवाह है कि यहां नेतृत्व हमेशा सख्त फैसलों के साथ जुड़ा रहा है। किम परिवार की सत्ता शैली में विरोध के लिए कोई जगह नहीं रही।रिपोर्ट्स के अनुसार, नेतृत्व की तैयारी के तहत किम जू को ऐसे माहौल से अवगत कराया जा रहा है जहां सत्ता बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय लेना जरूरी माना जाता है। Kim Jong Un Daughter
Mexico Crime News: एल मेंचो ढेर! क्या मेक्सिको अब ड्रग माफियाओं के साए से आएगा बाहर?
सजा के तौर-तरीकों से कराया जा रहा परिचय?
कुछ सूत्रों का दावा है कि जिस तरह अतीत में युवा किम को कठोर शासन के दृश्य दिखाए गए थे, उसी तरह अब उनकी बेटी को भी सत्ता के कठोर पक्ष से परिचित कराया जा रहा है। यह प्रशिक्षण उन्हें भविष्य में कठिन निर्णय लेने के लिए मानसिक रूप से मजबूत बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। Kim Jong Un Daughter

सार्वजनिक मंचों पर बढ़ती मौजूदगी
Kim Ju Ae पहली बार नवंबर 2022 में सार्वजनिक रूप से सामने आई थीं। इसके बाद से वह लगातार सैन्य और सरकारी कार्यक्रमों में दिखाई देती रही हैं। कई महत्वपूर्ण आयोजनों में उनकी उपस्थिति ने यह संकेत दिया है कि उन्हें धीरे-धीरे सार्वजनिक पहचान दी जा रही है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि एक मिसाइल लॉन्च कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। Kim Jong Un Daughter
सत्ता का नया चेहरा?
किम परिवार 1948 से देश पर शासन कर रहा है और अब तक North Korea में कोई महिला सर्वोच्च नेता नहीं बनी है। ऐसे में विश्लेषकों का मानना है कि जू को जनता के सामने लाना संभावित बदलाव की तैयारी हो सकती है। Kim Jong Un Daughter
स्वास्थ्य भी बना कारण?
विशेषज्ञों का मानना है कि किम की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां भी इस प्रक्रिया को तेज करने का कारण हो सकती हैं। माना जा रहा है कि इस बार उत्तराधिकार पहले से तय करने की कोशिश की जा रही है ताकि भविष्य में सत्ता हस्तांतरण सुगम रहे। Kim Jong Un Daughter



