By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading:  FASTag Phishing Scam: FASTag एनुअल पास के नाम पर साइबर जाल, गूगल पर टॉप दिख रही वेबसाइट से हो सकती है ठगी, राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राजस्थान >  FASTag Phishing Scam: FASTag एनुअल पास के नाम पर साइबर जाल, गूगल पर टॉप दिख रही वेबसाइट से हो सकती है ठगी, राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी 
राजस्थान

 FASTag Phishing Scam: FASTag एनुअल पास के नाम पर साइबर जाल, गूगल पर टॉप दिख रही वेबसाइट से हो सकती है ठगी, राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी 

Tej
Last updated: 2026-02-12 11:40 अपराह्न
Tej Published 2026-02-12
Share
 FASTag Phishing Scam
 FASTag Phishing Scam: FASTag एनुअल पास के नाम पर साइबर जाल, गूगल पर टॉप दिख रही वेबसाइट से हो सकती है ठगी, राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी 
SHARE

FASTag Phishing Scam: अगर आप अपने वाहन के लिए NHAI FASTag का एनुअल पास बनवाने की सोच रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए। साइबर अपराधियों ने अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की आधिकारिक वेबसाइट की हूबहू कॉपी बनाकर लोगों को ठगने का नया तरीका अपना लिया है। राजस्थान पुलिस के महानिदेशक (साइबर क्राइम) संजय अग्रवाल ने एडवाइजरी जारी कर आमजन को इस खतरनाक फिशिंग स्कैम ( FASTag Phishing Scam) से सावधान रहने की अपील की है।

Contents
गूगल सर्च में ‘नंबर 1’ दिख रही साइट भी हो सकती है फर्जी कैसे काम करता है यह FASTag फिशिंग स्कैम?असली और नकली वेबसाइट में कैसे करें फर्क? ठगी होने पर तुरंत क्या करें?डिजिटल सुविधा के साथ डिजिटल सतर्कता भी जरूरी

गूगल सर्च में ‘नंबर 1’ दिख रही साइट भी हो सकती है फर्जी

डीजीपी साइबर क्राइम के अनुसार, ठग अब Google Ads और SEO तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी फर्जी वेबसाइटों को गूगल सर्च में सबसे ऊपर (Rank 1) दिखा रहे हैं। आमतौर पर लोग सर्च रिजल्ट में सबसे पहले दिखाई देने वाले लिंक को असली मान लेते हैं, जबकि साइबर अपराधी Sponsored टैग के साथ अपनी नकली साइट को टॉप पर दिखाते हैं। इन वेबसाइटों का डिजाइन, लोगो और इंटरफेस बिल्कुल असली NHAI पोर्टल जैसा बनाया जाता है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि कई लोग अनजाने में इन साइटों पर जाकर भुगतान कर देते हैं और ठगी का शिकार बन जाते हैं।

Read More: राजस्थान बजट पर सचिन पायलट का तीखा हमला, बोले – ‘डबल इंजन’ सरकार ने उम्मीदों पर फेरा पानी

 कैसे काम करता है यह FASTag फिशिंग स्कैम?

पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक, ये फर्जी वेबसाइटें FASTag एनुअल पास के नाम पर करीब 3000 रुपये का भुगतान मांगती हैं। भुगतान के लिए साइट पर QR कोड दिया जाता है। जैसे ही कोई व्यक्ति इसे स्कैन करता है, पैसा सरकारी खाते में जाने के बजाय अपराधियों के ‘म्यूल अकाउंट’ में ट्रांसफर हो जाता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भुगतान कभी भी किसी व्यक्तिगत नाम पर नहीं मांगा जाता। यदि भुगतान करते समय किसी व्यक्ति विशेष का नाम दिखाई दे, तो तुरंत भुगतान प्रक्रिया रोक दें।

असली और नकली वेबसाइट में कैसे करें फर्क?

साइबर क्राइम विभाग ने नागरिकों को सुरक्षित रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं-

 1. आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें

FASTag पास खरीदने या रिन्यू करने के लिए केवल Rajmarg Yatra आधिकारिक ऐप या अधिकृत बैंक पोर्टल का उपयोग करें।

 2.वेबसाइट का URL ध्यान से देखें

annualtollpass.com या annualtollpasss.com जैसे संदिग्ध डोमेन से सावधान रहें। स्पेलिंग में हल्का बदलाव भी धोखाधड़ी का संकेत हो सकता है।

 3. प्राप्तकर्ता का नाम जांचें

QR कोड स्कैन करने पर यदि ‘सरिता देवी’ या किसी अन्य व्यक्ति का नाम दिखाई दे, तो समझ लें कि यह फर्जी ( FASTag Phishing Scam) भुगतान है।

 4. बैंकिंग जानकारी साझा न करें

किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल के माध्यम से अपनी OTP, डेबिट/क्रेडिट कार्ड डिटेल या नेट बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

 ठगी होने पर तुरंत क्या करें?

यदि आप गलती से इस तरह के स्कैम का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। त्वरित कार्रवाई से रकम रिकवर ( FASTag Phishing Scam) होने की संभावना बढ़ सकती है।

  • राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन – 1930
  • राजस्थान पुलिस हेल्पडेस्क – 9256001930, 9257510100
  • ऑनलाइन शिकायत –  cybercrime.gov.in

पुलिस का कहना है कि जागरूकता ही साइबर अपराध के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। किसी भी ऑनलाइन भुगतान से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता अवश्य जांचें।

डिजिटल सुविधा के साथ डिजिटल सतर्कता भी जरूरी

डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन सेवाओं ने जीवन आसान बना दिया है, लेकिन साइबर अपराधियों के तरीके भी उतने ही उन्नत हो चुके हैं। सिर्फ इसलिए कि कोई वेबसाइट गूगल पर सबसे ऊपर दिख रही है, यह मान लेना कि वह असली है बड़ी भूल हो सकती है। राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस चेतावनी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि FASTag एनुअल पास ( FASTag Phishing Scam) के नाम पर हो रही इस ठगी से बचा जा सके।

Also Read:  साध्वी प्रेम बाईसा की मौत -रहस्य, सवाल और न्याय की तलाश, इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत, विसरा रिपोर्ट पर टिकी पूरी जांच

You Might Also Like

Jagan Gurjar Murder Case: जेल के भीतर डकैत जगन गुर्जर की हत्या से मचा बवाल,आज होगा पोस्टमार्टम, CBI जांच की मांग तेज!

Maharana Pratap Jayanti 2026: सीएम भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप को बताया स्वाभिमान का प्रतीक, दी बधाई

Weather Forecast India: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, यूपी में बारिश के आसार, MP-राजस्थान में आंधी-तूफान का अलर्ट

Rajasthan SET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 14 जून से शुरू होंगे आवेदन

Bhajan Lal Sharma Mathura visit: अधिक मास पर मथुरा पहुंचे CM भजन लाल शर्मा, पत्नी संग लगाई 21 किमी की गोवर्धन परिक्रमा

TAGGED:Cyber AwarenessCyber Crime RajasthanDigital Payment SafetyFASTag ScamGoogle Sponsored ScamInternet SecurityNHAI FraudOnline PhishingQR Code FraudRajasthan Police Advisory
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Tameshwar Nath Dham Corridor: Yogi Adityanath announces Tameshwar Nath Dham Corridor development in Sant Kabir Nagar
उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh News: अयोध्या-काशी के बाद अब तामेश्वरनाथ धाम की बारी, योगी सरकार करेगी भव्य विकास

ShreeJi ShreeJi 2026-06-26
Chamba Car Accident: बैरा स्यूल नदी में गिरी कार, चार लोगों की दर्दनाक मौत; चंबा में मातम का माहौल
LUCKNOW NEWS: आपातकाल की 51वीं बरसी पर लखनऊ में ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम, CM योगी ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर दिया जोर
Devkinandan Thakur Vrindavan Program 2026: 21 लाख शिवलिंग निर्माण की तैयारी! देवकीनंदन ठाकुर ने महाना से की अहम मुलाकात
E-Newspaper 01/07/2026
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?