KVS Special Educator Recruitment 2026: केंद्रीय विद्यालयों में नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्पेशल एजुकेटर (विशेष शिक्षक) पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान (KVS Special Educator Recruitment 2026) के तहत देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में कुल 987 पदों को मंजूरी दी गई है। यह भर्ती विशेष रूप से उन बच्चों के लिए की जा रही है जिन्हें पढ़ाई के दौरान अतिरिक्त सहायता की जरूरत होती है। केवीएस का यह कदम समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) को मजबूत करने और हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
Read More: कब से शुरू हुई गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि बुलाने की परंपरा, जानें इतिहास से लेकर 2026 तक की कहानी
भर्ती की आवश्यकता क्यों?
देशभर के केंद्रीय विद्यालयों (KVS Special Educator Recruitment 2026) से यह फीडबैक मिला था कि विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की संख्या पर्याप्त नहीं है। शिक्षा मंत्रालय के निर्देश और केवीएस के क्षेत्रीय कार्यालयों की रिपोर्ट के आधार पर यह भर्ती शुरू की जा रही है। इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर केंद्रीय विद्यालय में विशेष बच्चों को सही मार्गदर्शन और सहयोग मिल सके। इससे न केवल उनकी शैक्षणिक प्रगति बढ़ेगी बल्कि समावेशी शिक्षा को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

987 टीजीटी-पीआरटी पदों का विवरण
कुल 987 स्वीकृत पदों को दो वर्गों में बांटा गया है-
- TGT (Trained Graduate Teacher) – 493 पद
- PRT (Primary Teacher) – 494 पद
इस प्रकार, टीजीटी और पीआरटी दोनों स्तरों पर लगभग समान संख्या में नियुक्तियां की जाएंगी। केवीएस ने इन 987 पदों का अस्थायी (Provisional) वितरण देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में कर दिया है। यह वितरण छात्रों की संख्या, क्षेत्रीय मांग और स्कूलों की जरूरत के अनुसार तय किया गया है। हालांकि, राज्यवार और क्षेत्रवार रिक्तियों (KVS Special Educator Recruitment 2026) का पूरा विवरण अभी जारी नहीं किया गया है। यह जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के साथ PDF फाइल के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और नोटिफिकेशन
- KVS द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी किया जाएगा।
- संभावना है कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2026 की शुरुआत में शुरू हो जाएगी।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवीएस की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें ताकि आवेदन की समयसीमा और अन्य विवरण छूट न जाए।
समावेशी शिक्षा में योगदान
स्पेशल एजुकेटरों की नियुक्ति के साथ, केंद्रीय विद्यालय संगठन यह संदेश देना चाहता है कि हर बच्चे को समान अवसर मिलना चाहिए। प्रशिक्षित विशेष शिक्षक बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को समझने, उनकी क्षमता बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह भर्ती केवल नौकरी का अवसर नहीं, बल्कि समावेशी और संवेदनशील शिक्षा प्रणाली के विस्तार की दिशा में एक कदम है।
KVS की यह भर्ती अभियान (KVS Special Educator Recruitment 2026) उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक योगदान करना चाहते हैं। इसके साथ ही यह बच्चों के लिए बेहतर सीखने का माहौल भी सुनिश्चित करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी अपडेट्स और नोटिफिकेशन के लिए केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें और आवेदन की तैयारी शुरू कर दें।
Read More: महिला नेतृत्व की मिसाल कर्नल सोफिया कुरैशी को गणतंत्र दिवस पर VSM से सम्मानित



