LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Donald Trump 2026: अमेरिका को सुपरपावर बनाने की रणनीति या निजी क्रोध? क्यों दुनिया का नक्शा बदलने में लगे ट्रंप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > अंतर्राष्ट्रीय > Donald Trump 2026: अमेरिका को सुपरपावर बनाने की रणनीति या निजी क्रोध? क्यों दुनिया का नक्शा बदलने में लगे ट्रंप
अंतर्राष्ट्रीय

Donald Trump 2026: अमेरिका को सुपरपावर बनाने की रणनीति या निजी क्रोध? क्यों दुनिया का नक्शा बदलने में लगे ट्रंप

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-22 6:49 अपराह्न
By Lokhit Kranti 7 महीना ago
Share
Donald Trump 2026
Donald Trump 2026: अमेरिका को सुपरपावर बनाने की रणनीति या निजी क्रोध? क्यों दुनिया का नक्शा बदलने में लगे ट्रंप
SHARE

Trump Politics: जनवरी 2026 के शुरुआती महीनों ने दुनियाभर की राजनीति में हलचल मचा दी है। डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल का पहला साल अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन उनके फैसलों ने वैश्विक स्तर पर तूफान खड़ा कर दिया है। वेनेजुएला, ग्रीनलैंड, नॉर्वे और यूरोप के कई देशों से जुड़े उनके निर्णयों ने न सिर्फ अमेरिका की विदेश नीति को चुनौती दी है, बल्कि पूरी दुनिया को एक अनिश्चित भविष्य की ओर धकेल दिया है।

Contents
Trump Politics- राजनीति और अराजकता का महीनाTrump Politics- डोनाल्ड ट्रंप की ‘पॉलिटिक्स’Trump Politics- ग्रीनलैंड और नोबेल विवादTrump Politics- रूस और चीन का फायदाTrump Politics- अमेरिका महान या खतरे में?

विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप की ये हरकतें केवल अमेरिका की ताकत बढ़ाने की रणनीति हो सकती हैं, या फिर 80 साल के इस नेता की व्यक्तिगत कुंठा और नाराजगी का नतीजा भी। नोबेल पुरस्कार न मिलने से लेकर निजी गुस्से तक, ट्रंप के फैसले अब अमेरिका और दुनिया दोनों के लिए खतरे की घंटी बन चुके हैं।

Pakistan Black Gold: क्या मिटेगी पाकिस्तान में भुखमरी? एक महीने में की तीसरी बड़ी खोज, काला सोना बनेगा गेमचेंजर

Trump Politics- राजनीति और अराजकता का महीना

जनवरी के महीनों में कई ऐसे घटनाक्रम हुए, जिनसे वैश्विक राजनीति की दिशा बदली। ट्रंप ने आधी रात को वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उठवाया, ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने की जिद दिखाई, नाटो को कमजोर करने की कोशिश की और यूरोपीय देशों पर भारी टैरिफ लगाया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निजी संदेशों को सार्वजनिक करना भी ट्रंप की विवादास्पद रणनीति का हिस्सा था। विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी की इन घटनाओं में एक पैटर्न नजर आता है अपमान, दबाव और अराजकता। सवाल यही है कि क्या यह अमेरिका को सुपर पावर बनाने की रणनीति है या ट्रंप की निजी कुंठा का नतीजा?

Trump Politics- डोनाल्ड ट्रंप की ‘पॉलिटिक्स’

ट्रंप ने मैक्रों के निजी और कूटनीतिक संदेशों के स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया पर साझा किए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फ्रांस उनके बनाए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल नहीं हुआ, तो फ्रांस की वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। विशेषज्ञ इसे “बिलो द बेल्ट पॉलिटिक्स” कह रहे हैं। इस तरह की राजनीति ने वैश्विक नेताओं के बीच भरोसे को पूरी तरह तोड़ दिया है। आज कोई भी नेता ट्रंप से निजी बातचीत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा क्योंकि उन्हें डर है कि उनकी बातें सार्वजनिक कर दी जाएंगी।

Greenland News: ग्रीनलैंड पर कब्जा करके मानेंगे ट्रंप, बोले- ‘हां कहा तो तारीफ होगी, ना बोले तो याद रखेंगे’

Trump Politics- ग्रीनलैंड और नोबेल विवाद

ट्रंप का ग्रीनलैंड पर कब्ज़े का जुनून 2019 के अपमान का बदला लगता है, जब डेनमार्क ने उनकी खरीदारी की पेशकश ठुकरा दी थी। 2026 में ट्रंप कह रहे हैं ‘ना खाता, ना बही, जो मैं कहूं वही सही।’ उन्होंने नॉर्वे के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नोबेल पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जाहिर की और ग्रीनलैंड पर हमला करने की धमकी दी। कनाडा, वेनेजुएला और ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा घोषित करना और कनाडा को 51वां राज्य बनाने की बातें करना उनके समर्थकों के अनुसार “ग्रेटर अमेरिका विज़न” है, जबकि आलोचक इसे 19वीं सदी का साम्राज्यवाद मानते हैं।

Trump Politics
Trump Politics

Trump Politics- रूस और चीन का फायदा

ट्रंप की इस नीति का सबसे बड़ा फायदा रूस और चीन को हो रहा है। नाटो में दरार पड़ चुकी है और यूरोप अब अमेरिका पर भरोसा नहीं कर सकता। भारत पर लगाए गए टैरिफ का असर व्यापारियों, मजदूरों और फैक्ट्रियों पर दिख रहा है। नौकरियों के संकट के बीच सवाल उठता है क्या किसी राष्ट्रपति का निजी गुस्सा दुनिया की नीति बन सकता है? विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप अब जिस चौराहे पर खड़े हैं, एक रास्ता अमेरिका को मजबूत बनाता है, जबकि दूसरा पूरी दुनिया की तबाही की ओर। यदि उनकी ग्रीनलैंड और यूरोप को लेकर जिद बनी रही, तो 2026 के अंत तक नाटो का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है।

Iran US Tension: क्या सच में ट्रंप को घर में घुसकर मार सकता है ईरान? 5 फैक्ट से समझिए

Trump Politics- अमेरिका महान या खतरे में?

आज पूरी मानवता एक संवेदनशील दौर से गुजर रही है। एक परमाणु संपन्न देश का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति के हाथ में है, जिनके फैसले नीति से ज्यादा निजी गुस्से पर आधारित दिखते हैं। सवाल यही है क्या यह अमेरिका को महान बनाने की कोशिश है या सिर्फ एक आदमी की सनक?डोनाल्ड ट्रंप को लेकर आपका क्या नजरिया है? कमेंट सेक्शन में अपनी राय साझा करें।

You Might Also Like

टो बैठक के बीच ट्रंप का सख्त रुख, क्या ईरान पर होने वाला है सबसे बड़ा अमेरिकी हमला?

डील खत्म, फिर शुरू हुआ टकराव! ईरान-अमेरिका तनाव ने पकड़ी खतरनाक रफ्तार

NATO Summit 2026: NATO समिट से पहले रूस का कहर, कीव पर मिसाइल-ड्रोन हमला, 8 लोगों की मौत

Iran Trump Row: खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की टिप्पणी से बढ़ा विवाद, ईरान ने दिया करारा जवाब

PoJK Protests: PoJK में पाकिस्तान के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, हजारों लोग सड़कों पर

TAGGED:Donald Trump 2026Greenland takeoverNATO crisisTrump controversyTrump decisionsTrump Nobel PrizeTrump politicsTrump world powerUS Foreign Policy
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Ghaziabad School Holiday
उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

Ghaziabad School Holiday: 4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

Meena Chauhan By Meena Chauhan 4 दिन ago
Bareilly Development Authority: रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली का हुआ निरीक्षण
Today eNewspaper | 05 August 2026 Breaking News & Headlines
Bihar News में IGIMS से मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी
Darbhanga Murder Case में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद की सजा
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?