By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Mayor Election: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बाद ‘ऑपरेशन बचाओ पार्षद’, दलबदल का डर से सभी दल अलर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > राजनीति > Mayor Election: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बाद ‘ऑपरेशन बचाओ पार्षद’, दलबदल का डर से सभी दल अलर्ट
राजनीति

Mayor Election: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बाद ‘ऑपरेशन बचाओ पार्षद’, दलबदल का डर से सभी दल अलर्ट

Rupam
Last updated: 2026-01-21 3:42 अपराह्न
Rupam Published 2026-01-21
Share
Maharashtra Politics
Mayor Election: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बाद ‘ऑपरेशन बचाओ पार्षद’, दलबदल का डर से सभी दल अलर्ट
SHARE

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब सियासी लड़ाई का अगला और सबसे अहम पड़ाव महापौर चुनाव बन गया है। खासतौर पर मुंबई महानगरपालिका में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। दलबदल और सेंधमारी की आशंका को देखते हुए सभी राजनीतिक दल अपने-अपने नवनिर्वाचित नगरसेवकों को एकजुट रखने की रणनीति में जुट गए हैं। इसी कड़ी में ‘गुट पंजीकरण’ की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Contents
महापौर चुनाव से पहले बढ़ी सियासी सतर्कताMaharashtra Politics- दलबदल के डर ने बढ़ाई बेचैनीMaharashtra Politics- राज ठाकरे और अन्य दल भी करेंगे पंजीकरणमुंबई में महापौर की लड़ाई सबसे रोचकMaharashtra Politics- पार्षदों को ‘होटल पॉलिटिक्स’ में रखा गयाMaharashtra Politics- गुट पंजीकरण क्यों है इतना अहम?Maharashtra Politics- मुंबई महानगरपालिका में मौजूदा दलगत स्थिति

मुंबई सहित राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में महापौर चुनाव से पहले पार्टियों को यह डर सता रहा है कि कहीं उनके पार्षद टूट न जाएं। यही वजह है कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) से लेकर बीजेपी और शिंदे गुट तक, सभी दल अपने-अपने खेमे को मजबूत करने में लगे हैं। आज शिवसेना (UBT) अपने मुंबई के 65 जीते हुए नगरसेवकों का गुट पंजीकरण कोकण भवन में कराने जा रही है।

New BJP National President: बीजेपी में ‘नवीन नायक’ का उदय, पीएम मोदी बोले – हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं, आदर्श नहीं

महापौर चुनाव से पहले बढ़ी सियासी सतर्कता

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में महायुति को भले ही स्पष्ट बहुमत मिला हो, लेकिन राज्य की बाकी 28 महानगरपालिकाओं में कई जगह स्थिति त्रिशंकु बनी हुई है। ऐसे में हर एक नगरसेवक की भूमिका अहम हो गई है। यही कारण है कि राजनीतिक दल अपने चुने हुए प्रतिनिधियों पर खास नजर बनाए हुए हैं।

Maharashtra Politics- दलबदल के डर ने बढ़ाई बेचैनी

निकाय चुनाव के नतीजों के बाद सभी दल अपने-अपने राजनीतिक समीकरण साधने में जुटे हैं। इसी बीच तोड़फोड़ और दलबदल की आशंका ने पार्टियों की नींद उड़ा दी है। इससे बचने के लिए गुट गठन और उसके पंजीकरण को सबसे प्रभावी हथियार माना जा रहा है। शिवसेना (UBT) ने अपने सभी पार्षदों को दादर स्थित शिवसेना भवन से बसों में नवी मुंबई के कोकण भवन ले जाकर पंजीकरण कराने की व्यवस्था की है।

Nitin Nabin: युवा चेहरा, बड़ा दांव! नितिन नबीन बने BJP का सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष

Maharashtra Politics- राज ठाकरे और अन्य दल भी करेंगे पंजीकरण

सूत्रों के मुताबिक, अगले एक-दो दिनों में मनसे, कांग्रेस, एनसीपी समेत अन्य दल भी अपने-अपने नवनिर्वाचित नगरसेवकों के साथ कोकण विभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचकर गुट पंजीकरण कराएंगे। इसके लिए बीते कुछ दिनों से दलों के भीतर लगातार बैठकों का दौर जारी है।

मुंबई में महापौर की लड़ाई सबसे रोचक

मुंबई महानगरपालिका में महापौर पद की दौड़ सबसे दिलचस्प बन गई है। बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के पास मिलकर 118 सीटें हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 114 है। अकेले बीजेपी के पास 89 नगरसेवक हैं, ऐसे में शिंदे गुट के 28-29 पार्षद निर्णायक भूमिका में नजर आ रहे हैं।

India UAE Strategic Partnership: भारत-यूएई संबंधों का नया अध्याय, तीन घंटे की मुलाकात, दशकों की साझेदारी

Maharashtra Politics- पार्षदों को ‘होटल पॉलिटिक्स’ में रखा गया

सूत्रों की मानें तो शिंदे गुट ने अपने नगरसेवकों को टूट से बचाने के लिए उन्हें पंचतारांकित होटल में ठहराया है। यही नहीं, अन्य दल भी अपने पार्षदों को सुरक्षित और एकजुट रखने के लिए विशेष इंतजाम कर रहे हैं।

Maharashtra Politics- गुट पंजीकरण क्यों है इतना अहम?

गुट पंजीकरण के बाद पार्टी का व्हिप सभी नगरसेवकों पर लागू हो जाता है। व्हिप का उल्लंघन करने पर पार्षद के खिलाफ निलंबन या अयोग्यता जैसी कार्रवाई हो सकती है। महापौर चुनाव के दौरान दगाफटका और राजनीतिक सेंधमारी को रोकने में यह प्रक्रिया बेहद कारगर मानी जाती है।

Maharashtra Politics
Maharashtra Politics

Maharashtra Politics- मुंबई महानगरपालिका में मौजूदा दलगत स्थिति

  • भाजपा – 89
  • शिवसेना (शिंदे गुट) – 28
  • शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) – 65
  • कांग्रेस – 24
  • AIMIM – 8
  • मनसे – 6
  • एनसीपी (अजित पवार गुट) – 3
  • एनसीपी (शरद पवार गुट) – 1

इस बार एक भी निर्दलीय नगरसेवक के न चुने जाने से अन्य दलों के पार्षदों को तोड़ने की संभावना और बढ़ गई है। यही वजह है कि महाराष्ट्र की सियासत में गुट पंजीकरण इस वक्त सबसे बड़ा राजनीतिक हथियार बन चुका है।

You Might Also Like

Sunetra Pawar Deputy Chief Minister: महाराष्ट्र की राजनीति में नया इतिहास, सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला उपमुख्यमंत्री, जानिए कौन-कौन से मंत्रालय मिले

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव! सुनेत्रा पवार संभालेंगी डिप्टी CM की कमान

Maharashtra Political News: महाराष्ट्र की राजनीति में फिर हलचल, देवेंद्र फडणवीस ने तोड़ी चुप्पी

Maharashtra Politics: अजित पवार के बाद सत्ता की कुर्सी किसके हाथ? शरद पवार के फैसले से बदलेगी महाराष्ट्र की राजनीति!

Maharashtra Politics: अजित पवार के जाने के बाद एनसीपी में भूचाल, दो गुटों में बंट गई पार्टी, भाजपा की बढ़ी टेंशन

TAGGED:bjpBMC ElectionDalbadalEknath ShindeMaharashtra PoliticsMayor ElectionShiv SenaUddhav Thackeray
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
CBSE On Screen Marking
शिक्षा

CBSE On Screen Marking: CBSE की परीक्षा व्यवस्था में डिजिटल क्रांति, अब कंप्यूटर पर होगी 12वीं की कॉपियों की जांच, छात्रों को मिलेगा फेयर और तेज रिजल्ट

Tej Tej 2026-02-02
CM Mann reaction to Union Budget: केंद्रीय बजट पर पंजाब सरकार का कड़ा रुख, CM मान बोले, बजट में किसानों और युवाओं के लिए कोई राहत नहीं
Nirmala Sitharaman Budget Response: निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार – कहा, बजट सभी वर्गों के हित में है
Union Budget 2026: आयुर्वेद, हर्ब्स और हेंप से उत्तराखंड के छोटे किसानों को नई उम्मीद
Punjab News: पीएम मोदी का पंजाब दौरा, हलवारा एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन और आदमपुर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक नामकरण
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?