By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: New BJP National President: बीजेपी में ‘नवीन नायक’ का उदय, पीएम मोदी बोले – हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं, आदर्श नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राष्ट्रीय > New BJP National President: बीजेपी में ‘नवीन नायक’ का उदय, पीएम मोदी बोले – हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं, आदर्श नहीं
राष्ट्रीय

New BJP National President: बीजेपी में ‘नवीन नायक’ का उदय, पीएम मोदी बोले – हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं, आदर्श नहीं

Tej
Last updated: 2026-01-20 8:17 अपराह्न
Tej Published 2026-01-20
Share
New BJP National President
New BJP National President: बीजेपी में ‘नवीन नायक’ का उदय, पीएम मोदी बोले - हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं, आदर्श नहीं
SHARE

New BJP National President: भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन (New BJP National President) को मंगलवार को बीजेपी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में इसका औपचारिक ऐलान किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल की कमान संभालने पर बधाई दी।

Contents
New BJP National President: नितिन नबीन बने बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्षपीएम मोदी का संदेश – अध्यक्ष बदलते हैं, आदर्श नहींNew BJP National President:  अक्षुण्ण संगठन और कार्यकर्ता निर्माण पर जोरनितिन नबीन को निभानी होगी एनडीए में बड़ी भूमिकाविकसित भारत के अगले 25 साल निर्णायकचुनावी सफलता और विस्तार का जिक्रसुशासन और सेवा का मॉडलनितिन नबीन ने मंदिरों में पूजा कर दिन की शुरुआत की

प्रधानमंत्री के संबोधन में संगठन, नेतृत्व, कार्यकर्ता, भविष्य की राजनीति और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर कई अहम संदेश दिए गए। पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बीजेपी में व्यक्ति नहीं, विचार और आदर्श स्थायी होते हैं।

Read More: India UAE Strategic Partnership: भारत-यूएई संबंधों का नया अध्याय, तीन घंटे की मुलाकात, दशकों की साझेदारी

New BJP National President: नितिन नबीन बने बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष

45 वर्षीय नितिन नबीन (New BJP National President) अब बीजेपी के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जिन्होंने 49 वर्ष की उम्र में पार्टी की कमान संभाली थी। सोमवार को बीजेपी मुख्यालय में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई थी, लेकिन किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन न आने के कारण नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए। गौरतलब है कि उन्हें 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

New BJP National President
New BJP National President

पीएम मोदी का संदेश – अध्यक्ष बदलते हैं, आदर्श नहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नबीन (New BJP National President) को बधाई देते हुए कहा, ‘बीजेपी का संगठन पर्व हमारे कार्यकर्ता-केंद्रित सोच का प्रतीक है। हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन हमारे आदर्श, सिद्धांत और मूल्य कभी नहीं बदलते।’ उन्होंने कहा कि बीजेपी का नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और जनसेवा-राष्ट्रसेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है। पीएम ने यह भी कहा कि उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की यात्रा तय की है, लेकिन वह आज भी खुद को बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता मानते हैं। ‘मैं कार्यकर्ता हूं और आज नितिन नबीन मेरे बॉस हैं।’ पीएम मोदी के इस कथन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।

New BJP National President:  अक्षुण्ण संगठन और कार्यकर्ता निर्माण पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी आज जितना ध्यान संगठन विस्तार पर दे रही है, उतना ही फोकस कार्यकर्ता निर्माण पर भी है। उन्होंने बीजेपी के सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का अभिनंदन करते हुए कहा कि-

  • अटल बिहारी वाजपेयी
  • लालकृष्ण आडवाणी
  • मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में पार्टी ने ‘शून्य से शिखर’ तक का सफर तय किया।

इसके बाद एम. वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे नेताओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

नितिन नबीन को निभानी होगी एनडीए में बड़ी भूमिका

प्रधानमंत्री ने कहा कि नितिन नबीन (New BJP National President) को केवल बीजेपी ही नहीं, बल्कि एनडीए के घटक दलों के साथ भी समन्वय स्थापित करना होगा। ‘नितिन नबीन ने खुद को साबित किया है। उनमें संगठन, संवाद और समन्वय तीनों की क्षमता है।’

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि नितिन नबीन मिलेनियल पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो रेडियो के दौर से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग तक के बदलाव को समझते हैं। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं को सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

विकसित भारत के अगले 25 साल निर्णायक

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब 21वीं सदी के एक बेहद अहम पड़ाव पर है। पहले 25 साल तेजी से बीत चुके हैं और अब आने वाले 25 सालों में विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करना है। उन्होंने कहा कि इस नए युग की शुरुआत में नितिन नबीन (New BJP National President) बीजेपी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे और युवा पीढ़ी को नेतृत्व का अवसर देंगे।

Also Read: Nitin Nabin BJP President: 26 की उम्र में विधायक, 45 में राष्ट्रीय अध्यक्ष – नितिन नबीन के उदय से बीजेपी में पीढ़ीगत बदलाव

चुनावी सफलता और विस्तार का जिक्र

प्रधानमंत्री ने बीते वर्षों में बीजेपी की चुनावी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा-

  • हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा में पहली बार बीजेपी ने अपने दम पर सरकार बनाई
  • पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में बीजेपी जनता की बड़ी आवाज बनकर उभरी
  • महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी नंबर-वन पार्टी बनी
  • केरल में 45 साल बाद तिरुवनंतपुरम मेयर सीट पर बीजेपी की जीत

पीएम ने कहा कि बीजेपी अब सिर्फ संसद और विधानसभा तक सीमित नहीं है, बल्कि नगरपालिकाओं और नगर निगमों में भी पहली पसंद बन चुकी है।

सुशासन और सेवा का मॉडल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी ने सत्ता को सुख का नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है। उन्होंने ‘जल जीवन मिशन’ का उदाहरण देते हुए कहा कि ‘आजादी के 70 साल बाद भी सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण परिवारों तक पानी पहुंचा था। हमने 5-6 साल में 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों को नल से जल से जोड़ा।’ पीएम ने कहा कि बीजेपी ही वह पार्टी है जिसने सामाजिक न्याय को नारे से निकालकर जमीन पर उतारा है।

नितिन नबीन ने मंदिरों में पूजा कर दिन की शुरुआत की

अध्यक्ष चुने जाने से पहले नितिन नबीन ने दिल्ली के झंडेवाला मंदिर, भगवान वाल्मीकि मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर और गुरुद्वारा बंगला साहिब में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें: युवा चेहरा, बड़ा दांव! नितिन नबीन बने BJP का सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष

You Might Also Like

Dhyan Mandir Inauguration: PM मोदी का बड़ा आध्यात्मिक दौरा, 10 मई को ‘ध्यान मंदिर’ का करेंगे उद्घाटन

West Bengal Politics: बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर! ममता बनर्जी नहीं देंगी इस्तीफा, BJP के सामने क्या है रास्ता?

Indian Politics 2026: मोदी की मास्टरस्ट्रोक राजनीति से ढही ममता-स्टालिन की सत्ता

PM Modi Speech: अंग, बंग, कलिंग से केरल तक… PM मोदी ने जीत के बाद दिया बड़ा चुनावी संदेश

Bengal Politics: ममता का गढ़ टूटा, बंगाल में BJP की ऐतिहासिक एंट्री

TAGGED:BJP HeadquartersBJP LeadershipBJP National PresidentBJP OrganizationIndian politicsModi RemarksNDA NewsNitin NaveenPM ModPM Modi SpeechPolitical Updates
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
West Bengal Election 2026: CM Yogi's unique style, celebrated victory by distributing sweets before the meeting
पश्चिम बंगाल

West Bengal Election 2026: CM योगी का अनोखा अंदाज, बैठक से पहले मिठाई बांटकर मनाई जीत

Kannu Kannu 2026-05-04
West Bengal Politics: क्या बंगाल में पहली बार बनेगी BJP सरकार? CM रेस में शुभेंदु का नाम सबसे आगे
Delhi AC Blast Horror: एसी चलाने वालों के लिए चेतावनी! 24 डिग्री से नीचे का तापमान बन सकता है मौत का कारण, जानिए कैसे?
Bengal News: बंगाल में दो मौतों के बाद चुनाव आयोग अलर्ट, DGP-SP को सख्त आदेश
Women Reservation Bill UP: विधानसभा में गरजे CM योगी, सपा-कांग्रेस पर साधा जोरदार निशाना
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?