Maharashtra Election Result 2026: बीएमसी चुनाव 2026 के रुझान साफ होते ही एक नई राजनीतिक तस्वीर उभरकर सामने आ रही है। पहली बार भाजपा बीएमसी पर अपना कब्जा जमाती दिख रही है और महायुति गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है। लंबे समय तक बीएमसी में ठाकरे ब्रदर्स और महायुति के बीच क्लोज मुकाबला चलता रहा, लेकिन इस बार भाजपा ने बड़ी छलांग लगाई है।
रुझानों के अनुसार, भाजपा ने 25 साल के वनवास के बाद मुंबई में अपना प्रभाव बढ़ा लिया है। बाला साहेब ठाकरे की विरासत को बचाने के लिए उद्धव और राज ठाकरे ने पूरी ताकत लगाई, लेकिन बीएमसी की सत्ता अब भगवा दल के हाथों में चली जाने की संभावना है।
Maharashtra Election Result 2026- भाजपा ने बढ़त बनाई
बीएमसी चुनाव रुझानों में भाजपा महायुति गठबंधन के 109 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि ठाकरे ब्रदर्स का गठबंधन केवल 64 सीटों तक सिमटता दिख रहा है। अगर यह रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो मुंबई नगर निगम पर पहली बार भाजपा का कब्जा होगा। सभी एग्जिट पोल ने भी भाजपा-शिंदे वाली शिवसेना गठबंधन की जीत की भविष्यवाणी की है।
Maharashtra Election Result 2026– भाजपा का मेयर तय
रुझानों के मुताबिक, भाजपा ने बीएमसी में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा अकेले ही 60 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना अभी भी 46 सीटों पर ही अटकी हुई है। मनसे आठ और कांग्रेस पांच सीटों पर आगे चल रही है। इस बार भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना का गठबंधन बीएमसी में राज करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा है। 25 साल बाद भाजपा का मेयर बीएमसी में होगा, जो इस बदलाव का सबसे बड़ा संकेत है।
कांग्रेस का बीएमसी में पहला खाता खुला
बीएमसी चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार आशा दीपक काले ने वार्ड नंबर 183 जीतकर पार्टी का पहला खाता खोला। उन्होंने शिंदे सेना की वैशाली शेवाले और MNS की परिहार कटके को 1450 वोटों से हराया।
78th Army Day Jaipur: जयपुर में 78वां सेना दिवस परेड में दिखा नेतृत्व और अनुशासन का अद्भुत संगम
Maharashtra Election Result 2026- पल-पल में बदल रहे रुझान
बीएमसी चुनाव के रुझानों में हर पल गेम पलट रहा है। भाजपा और उद्धव वाली शिवसेना के बीच क्लोज फाइट दिखाई दे रही है। अभी तक भाजपा 53 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना 43 सीटों पर टक्कर दे रही है। मुंबई की राजनीति में यह बदलाव 25 साल के वनवास को खत्म करने और बीएमसी में भाजपा के मजबूत वर्चस्व की ओर इशारा करता है।
Maharashtra Election Result 2026 अबतक के रुझान
| पार्टी / गुट | सीटों की संख्या |
|---|---|
| भाजपा (BJP) | 78 |
| शिंदे गुट शिवसेना (Shinde Sena) | 31 |
| उद्धव गुट शिवसेना (Uddhav Sena) | 54 |
| मनसे (MNS) | 09 |
| कांग्रेस (Congress) | 05 |
| अन्य (Others) | 08 |



