By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Health Tips: हाई कोलेस्ट्रॉल, क्यों बढ़ रहा है और कैसे करें नैचुरली कंट्रोल?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > हेल्थ > Health Tips: हाई कोलेस्ट्रॉल, क्यों बढ़ रहा है और कैसे करें नैचुरली कंट्रोल?
हेल्थ

Health Tips: हाई कोलेस्ट्रॉल, क्यों बढ़ रहा है और कैसे करें नैचुरली कंट्रोल?

ShreeJi
Last updated: 2026-01-11 7:52 अपराह्न
ShreeJi Published 2026-01-11
Share
High Cholesterol Control Naturally
SHARE

High Cholesterol Control Naturally: आज के टाइम में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना एक बहुत आम हेल्थ प्रॉब्लम बन चुकी है। गलत लाइफस्टाइल, जंक फूड और स्ट्रेस की वजह से लोगों में LDL कोलेस्ट्रॉल (बैड कोलेस्ट्रॉल) तेजी से बढ़ रहा है। सबसे खतरनाक बात यह है कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शुरू में कोई क्लियर सिम्टम नहीं दिखता, लेकिन धीरे-धीरे ये हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे सीरियस रिस्क बढ़ा देता है।

Contents
High Cholesterol Control Naturally: कोलेस्ट्रॉल क्या होता है?High Cholesterol Control Naturally: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मुख्य कारणHigh Cholesterol Control Naturally: हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणHigh Cholesterol Control Naturally: कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपायHigh Cholesterol Control Naturally: लाइफस्टाइल में बदलाव जो करते हैं कोलेस्ट्रॉल कंट्रोलHigh Cholesterol Control Naturally: आजकल यूथ में भी कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ रहा है?

तो सवाल यह है –

• कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है?
• और इसे नैचुरली कैसे कम किया जा सकता है?

High Cholesterol Control Naturally: कोलेस्ट्रॉल क्या होता है?

कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है जो हमारे शरीर के सेल्स के लिए जरूरी होता है। ये हॉर्मोन बनाने, डाइजेशन और विटामिन D के लिए जरूरी हैं।

कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है:

• LDL (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन) – बैड कोलेस्ट्रॉल
• HDL (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन) – गुड कोलेस्ट्रॉल

प्रॉब्लम तब होती है जब LDL ज्यादा और HDL कम हो जाता है।

Read : शरीर में चुपके से घर कर रही है विटामिन D की कमी? इन 5 चेतावनी संकेतों को पहचानें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

High Cholesterol Control Naturally: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मुख्य कारण

• गलत डाइट

ज्यादा फ्राइड फ़ूड, फास्ट फूड, बेकरी आइटम, चीज, बटर और रेड मीट लेने से कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है।

• फिजिकल एक्टिविटी की कमी

अगर आप दिन भर बैठे रहते हैं और एक्सरसाइज नहीं करते, तो बॉडी का एक्स्ट्रा फैट बर्न नहीं कर पाते।

• स्ट्रेस और खराब नींद

क्रोनिक स्ट्रेस और नींद की कमी से हॉर्मोन इम्बैलेंस होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को बिगाड़ देते हैं।

• स्मोकिंग और शराब

स्मोकिंग HDL कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और आर्टरीज़ को डैमेज करता है, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क डबल हो जाता है।

• जेनेटिक कारण

अगर फैमिली हिस्ट्री में कोलेस्ट्रॉल या हार्ट डिजीज रही हो, तो रिस्क और बढ़ जाता है।

High Cholesterol Control Naturally: हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण

हाई कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर भी कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण शुरू में नहीं दिखते। लेकिन कुछ चेतावनी संकेत हो सकते हैं –

• सीने में दर्द
• जल्दी थक जाना
• सांस लेने में दिक्कत
• हाई BP
• दिल की धड़कन बढ़ना

High Cholesterol Control Naturally: कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय

• हेल्दी डाइट अपनाएं

• ओट्स, जौ और साबुत अनाज खाएं
• सेब, पपीता, संतरा और बेरी जैसे फल
• पालक, ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां
• नट्स – बादाम, अखरोट (लिमिटेड क्वांटिटी में)

• लहसुन का इस्तेमाल

सुबह खाली पेट 1–2 कली कच्चे लहसुन खाने से LDL कोलेस्ट्रॉल कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

• मेथी दाना

रात को 1 चम्मच मेथी दाना पानी में भिगोकर सुबह चबाकर खाएं। यह कोलेस्ट्रॉल और शुगर दोनों को कंट्रोल करता है।

• ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। रोज़ 1–2 कप काफी होते हैं।

• रेगुलर एक्सरसाइज

रोज कम से कम 30 मिनट ब्रिस्क वॉक, योग या साइकिलिंग जरूर करें। यह HDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

• योग और प्राणायाम

कपालभाति, अनुलोम विलोम और भुजंगासन जैसे योग आसन दिल की सेहत के लिए बहुत असरदार होते हैं।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

High Cholesterol Control Naturally: लाइफस्टाइल में बदलाव जो करते हैं कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

• स्मोकिंग और शराब बंद करें
• वजन कंट्रोल में रखें
• स्ट्रेस कम करने के लिए मेडिटेशन करें
• 7–8 घंटे की अच्छी नींद लें

High Cholesterol Control Naturally: आजकल यूथ में भी कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ रहा है?

पहले कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम को सिर्फ 40–50 साल के लोगों से जोड़ा जाता था, लेकिन आजकल 25–30 साल के यूथ में भी हाई कोलेस्ट्रॉल के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है सेडेंटरी लाइफस्टाइल, लेट-नाइट जागना, और प्रोसेस्ड फूड पर डिपेंडेंसी।

मोबाइल और लैपटॉप के सामने घंटों बैठकर काम करना, जंक फूड डिलीवरी ऐप्स का ज्यादा इस्तेमाल, और फिजिकल एक्टिविटी का लगभग जीरो होना ये सब मिल्कर कोलेस्ट्रॉल को चुपचाप बढ़ाते हैं। यंग एज में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का मतलब है कि फ्यूचर में हार्ट डिजीज का रिस्क काफी पहले शुरू हो जाना।

High Cholesterol Control Naturally: डॉक्टर से मिलना कब जरूरी है?

अगर लाइफस्टाइल में बदलाव के बाद भी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल नहीं हो रहा है या फैमिली हिस्ट्री है, तो रेगुलर लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाना और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Roasted Makhana: भीगा चना या भुना मखाना….हेल्दी स्नैक के लिए क्या है बेहतर? जानिए पोषण और फायदे

Health News: सिर्फ खांसते ही पता लगेगा बीमारी! AIIMS मंजूरी के साथ ‘स्वासा’ ऐप बदल देगा स्वास्थ्य जांच का तरीका

Women Strength Training: 30 की उम्र के बाद मांसपेशियों का नुकसान, हड्डियों की सेहत के लिए क्यों जरूरी है स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

Healthy Lifestyle News: सुबह खाली पेट नींबू-शहद का पानी पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? एक्सपर्ट से जानें सच

What is 3-3-3 Weight Loss Method: बिना सख्त डाइट के वजन घटाने का आसान तरीका, जानें क्या है 3-3-3 वेट लॉस मेथड?

TAGGED:Cholesterol ControlDesi Health TipsHealthy lifestyleHeart HealthHigh CholesterolHome Remedies for CholesterolLDL CholesterolNatural Cholesterol Treatment
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
jaddu 1 2026 03 40cd42686282c0caee842b10818df2b9
राष्ट्रीय

Eid 2026: सैय्यद अयूब ने सीएम योगी को दी खुली चुनौती, ईद पर पूरे देश में सड़क पर नमाज का ऐलान

Kannu Kannu 2026-03-17
UP PET Government Jobs: यूपी में नई सरकारी भर्ती, PET पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, ₹1.12 लाख तक सैलरी
Rajya Sabha News: खरगे के विदाई भाषण ने जीता दिल, PM मोदी ने भी की खुलकर तारीफ
बंगाल, असम और केरल समेत 5 राज्यों में चुनावी शंखनाद, जानें वोटिंग की पूरी टाइमलाइन
Ayodhya News: युद्ध और अशांति के बीच अयोध्या में राम यंत्र की स्थापना, CM योगी ने दिखाई राम राज्य की ताकत!
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?