LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Mountain Conservation and Lifestyle: पहाड़ कटेंगे तो जीवन थमेगा, हमारी जीवनशैली और पर्यावरण की रीढ़ हैं पर्वत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > लाइफस्टाइल > Mountain Conservation and Lifestyle: पहाड़ कटेंगे तो जीवन थमेगा, हमारी जीवनशैली और पर्यावरण की रीढ़ हैं पर्वत
लाइफस्टाइल

Mountain Conservation and Lifestyle: पहाड़ कटेंगे तो जीवन थमेगा, हमारी जीवनशैली और पर्यावरण की रीढ़ हैं पर्वत

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-10 10:01 अपराह्न
By Lokhit Kranti 7 महीना ago
Share
Mountain conservation and lifestyle
Mountain conservation and lifestyle
SHARE

Mountain Conservation and Lifestyle: भारत प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर ऐसा देश है, जिसकी भौगोलिक संरचना ही इसकी जीवनशैली, संस्कृति और पर्यावरण संतुलन को दिशा देती है। उत्तर में हिमालय से लेकर अरावली, विंध्यांचल, सतपुड़ा और पूर्वी-पश्चिमी घाट तक फैली पर्वत श्रृंखलाएं सिर्फ पत्थरों का ढेर नहीं, बल्कि देश की ‘प्राकृतिक सुरक्षा कवच’ (Mountain conservation and lifestyle) हैं। इन पहाड़ों का संरक्षण न केवल पर्यावरण के लिए, बल्कि मानव अस्तित्व के लिए भी अनिवार्य है।

Contents
प्रकृति की दौलत और लालच की कहानी (Mountain Conservation and Lifestyle)एनसीआर की जहरीली हवा और पहाड़ों का रिश्ताअरावली – मरुस्थल के सामने आखिरी दीवारविकास बनाम विनाश का सवाल (Mountain Conservation and Lifestyle)जरूरत और लालच में फर्क समझना जरूरीभविष्य की चेतावनी

प्रकृति की दौलत और लालच की कहानी (Mountain Conservation and Lifestyle)

पैसे की भूख और असीमित लालच ने आज प्रकृति को सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाया है। पहाड़ों का अंधाधुंध कटाव, अवैध खनन और जंगलों की बेरोकटोक कटाई ने पर्यावरण संतुलन को बिगाड़ दिया है। पहाड़ अगर न होते, तो नदियां, जंगल, बारिश का चक्र और भूजल सब कुछ अस्त-व्यस्त हो जाता।

जब लालच जरूरत पर भारी पड़ता है, तो परिणाम प्रदूषण, सूखा, बाढ़ और अतिवृष्टि के रूप में सामने आते हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा खनन से जुड़े फैसलों में सख्ती इसी बात का संकेत है कि पहाड़ों को बचाना अब टाला नहीं जा सकता।

एनसीआर की जहरीली हवा और पहाड़ों का रिश्ता

दिल्ली-एनसीआर में सालभर रहने वाला वायु प्रदूषण केवल वाहनों या पराली की देन नहीं है। पहाड़ों की कटाई से उठने वाली धूल, खनन से निकला मलबा और ट्रकों का जहरीला धुआं इस संकट को और गहरा बनाते हैं। जब पहाड़ कटते हैं, तो मिट्टी उड़कर हवा में जहर बन जाती है और सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। इसका असर सीधे इंसानी सेहत और औसत आयु पर पड़ता है।

Read More : Health Tips: सर्दियों में नारियल पानी पीना सही या गलत? जानिए सही समय, तरीका और बड़े फायदे

अरावली – मरुस्थल के सामने आखिरी दीवार

अरावली पर्वतमाला उत्तर-पश्चिम भारत की पर्यावरणीय रीढ़ है। यह थार मरुस्थल को दिल्ली, हरियाणा और गुजरात तक बढ़ने से रोकती है। यही पहाड़ भूजल रिचार्ज, जैव विविधता और वन्यजीवों का आधार हैं।

इसी महत्व को समझते हुए ‘ग्रेट ग्रीन वॉल ऑफ अरावली’ जैसी परियोजनाएं शुरू की गईं, जिनका लक्ष्य करोड़ों पेड़ लगाकर हरित पट्टी विकसित करना है। लेकिन जब तक खनन पर सख्ती नहीं होगी, ऐसे प्रयास अधूरे रहेंगे।

Mountains and Lifestyle
Mountain conservation and lifestyle,

विकास बनाम विनाश का सवाल (Mountain Conservation and Lifestyle)

सड़कें, रेल और इन्फ्रास्ट्रक्चर जरूरी हैं, लेकिन सवाल यह है किस कीमत पर? उत्तराखंड, हिमाचल और पूर्वोत्तर भारत इसके उदाहरण हैं, जहां अंधाधुंध निर्माण ने प्राकृतिक संतुलन बिगाड़ दिया। आज बेमौसम बारिश, अचानक बर्फबारी और नदियों में घटता जलस्तर इसी का नतीजा है। प्रकृति अब संकेत दे रही है कि संतुलन बिगड़ा तो उसका जवाब भी उतना ही भयावह होगा।

Read More : सिर्फ दूध से नहीं बनेगी बात! 30 पार करते ही डाइट में शामिल करें ये 10 चीजें, फौलाद बनी रहेंगी हड्डियां

जरूरत और लालच में फर्क समझना जरूरी

हम नदियों को साफ करने पर अरबों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन जब पहाड़ों से लगातार मलबा आता रहेगा, तो नदियां कैसे साफ रहेंगी? गैर-कानूनी खनन न सिर्फ नदियों को गंदा करता है, बल्कि बाढ़ और सूखे की समस्या भी बढ़ाता है।

अगर विकास सस्टेनेबल हो, तो इंफ्रास्ट्रक्चर भी बढ़ेगा, रोजगार भी मिलेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। यही असली ‘ईको-फ्रेंडली लाइफस्टाइल’ है, जिसकी आज की पीढ़ी को जरूरत है।

भविष्य की चेतावनी

आज अगर पहाड़ खोखले हो रहे हैं, तो आने वाला कल और भयावह होगा। कभी सुकून देने वाली अरावली आज धूप, कीचड़ और बंजरपन का प्रतीक बनती जा रही है। कानून मौजूद हैं, लेकिन अगर वे केवल किताबों तक सीमित रहेंगे, तो प्रकृति की यह हत्या रुकने वाली नहीं।

अब सवाल यह नहीं कि पहाड़ बचेंगे या नहीं, सवाल यह है कि क्या इंसान अपना भविष्य बचाना चाहता है या नहीं।

ये भी पढ़ें-  7 साल या 12 साल? कब थमाएं बच्चे के हाथ में पैसा और कैसे सिखाएं हिसाब-किताब

You Might Also Like

International Yoga Day 2026: ‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम के साथ दुनिया ने मनाया 12वां योग दिवस, भारत से दुनिया तक दिखा उत्साह

El Nino Impact on India: सूखा, लू या बाढ़? जानिए किन राज्यों पर सबसे ज्यादा मंडरा रहा है खतरा

Climate Change पर देहरादून में बड़ा मंथन, Greenhouse Gas Inventory System मजबूत करने की दिशा में अहम पहल

रुद्रप्रयाग में Illegal Tree Cutting पर बड़ा एक्शन, मदमहेश्वर घाटी में वन विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

Degree vs Marksheet Difference: मार्कशीट और डिग्री में क्या होता है फर्क? ज्यादातर लोग आज भी रहते हैं कन्फ्यूज

TAGGED:Air Pollution NCRAravalli HillsBiodiversityClimate Change IndiaDeforestationEco Friendly LivingEnvironmental ProtectionGreen LifestyleMountain ConservationSave Aravallisave mountainSustainable Development
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Ghaziabad Kanwar Yatra
उत्तर प्रदेश

Ghaziabad Kanwar Yatra: रात्रि में भी जगमगाया कावड़ मार्ग

Meena Chauhan By Meena Chauhan 6 दिन ago
Ghaziabad Nagar Nigam: कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर दूधेश्वर नाथ पहुंचे नगर आयुक्त
Meerut News: सेंटल्यूक्स उपकेंद्र में आयोजित हुआ विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण
झांसी के कटेरा में साइबर फ्रॉड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 से अधिक लोग हिरासत में
Kurukshetra Train Accident: रेलवे पुल पर दर्दनाक हादसा
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?