Trump on PM Modi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से सत्ता में लौटे हैं, तब से उनके बयान लगातार वैश्विक सुर्खियां बना रहे हैं। कभी वे वेनेजुएला संकट पर बयान देते हैं, तो कभी ग्रीनलैंड और NATO को लेकर विवाद खड़ा कर देते हैं। अब एक बार फिर ट्रंप की जुबान पर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आया है। इस बार ट्रंप ने दावा किया है कि पीएम मोदी उनसे खुश नहीं हैं।
हाउस GOP मेंबर रिट्रीट में क्या बोले ट्रंप?
मंगलवार को ‘हाउस GOP मेंबर रिट्रीट’ में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी मुझसे खुश नहीं हैं।’ ट्रंप के अनुसार, इसकी वजह अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ हैं, जो रूस से तेल खरीद को लेकर लगाए गए थे। ट्रंप ने यह भी इशारा किया कि भारत पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका ने आर्थिक हथियार का इस्तेमाल किया।
US Fear World Leaders Security: ईरान से तालिबान तक… US के डर से दुबक गए दुनिया के 5 राष्ट्रपति
पीएम मोदी की नाराजगी की वजह क्या है?
ट्रंप का कहना है कि अमेरिका नहीं चाहता कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदे। इसी मुद्दे पर टैरिफ लगाए गए, जिससे पीएम मोदी कथित तौर पर नाराज हैं। ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूस से तेल खरीद ‘बहुत कम’ कर दी है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि भारत सरकार की ओर से नहीं हुई है।
Trump on PM Modi: ‘पीएम मोदी मुझसे मिलने आए थे’
ट्रंप ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनसे मिलने आए थे। उन्होंने कहा, ‘प्राइम मिनिस्टर मोदी ने मुझसे कहा, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं? हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं। ‘इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आखिर ट्रंप किस मुलाकात की बात कर रहे हैं और क्या यह आधिकारिक थी या अनौपचारिक।

Venezuela Crisis: न्याय का हनन और ‘सुपरपावर’ की मनमानी… मादुरो की गिरफ्तारी से अमेरिका बेनकाब
Trump on PM Modi: अपाचे हेलीकॉप्टर डील पर भी बोले ट्रंप
अपने बयान में ट्रंप ने भारत की रक्षा खरीद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत ने 68 अपाचे हेलीकॉप्टर का ऑर्डर दिया है और पिछले पांच साल से उसका इंतजार कर रहा है। ट्रंप ने इसे भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों से जोड़ते हुए पेश किया, हालांकि भारत की ओर से इस पर भी कोई ताजा प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Trump on PM Modi: 50 फीसदी टैरिफ और भारत-अमेरिका रिश्ते
ट्रंप पहले ही भारत पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की बात कह चुके हैं। कुछ घंटों पहले दिए गए एक अन्य बयान में उन्होंने कहा था कि’प्रधानमंत्री मोदी मुझे खुश करना चाहते थे। वह जानते थे कि रूस से तेल खरीद मुझे पसंद नहीं है।’ ट्रंप ने यह चेतावनी भी दी कि अगर भारत रूस से तेल खरीद जारी रखता है, तो अमेरिका टैरिफ और बढ़ा सकता है।
Nicolas Maduro Arrest by US: ट्रंप की दबंगई और रूबियो की चाल… कैसे मादुरो को घर से उठा लाई US आर्मी?
Trump on PM Modi: भारत का नाम बार-बार क्यों ले रहे हैं ट्रंप?
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप अपने घरेलू राजनीतिक एजेंडे और वैश्विक दबाव रणनीति के तहत भारत का जिक्र कर रहे हैं। NATO विवाद, रूस-यूक्रेन युद्ध और ऊर्जा राजनीति के बीच भारत एक अहम खिलाड़ी बन चुका है। ऐसे में ट्रंप के बयान केवल कूटनीति नहीं, बल्कि दबाव की राजनीति भी हो सकते हैं।



