26 अगस्त 2025 को मिले आमंत्रण के अनुसार, Apple 9 सितंबर 2025 को अपने वार्षिक शरद ऋतु कार्यक्रम की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस कार्यक्रम में यह कंपनी नए iPhone, घड़ियाँ और कुछ अन्य डिवाइस लॉन्च कर सकती है। कैलिफ़ोर्निया के क्यूपर्टिनो में मौजूद एप्पल के मुख्यालय के स्टीव जॉब्स थिएटर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जायगा और इसमें इस कंपनी के द्वारा अपने उत्पादों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को शामिल करने की पहल पर प्रकाश डाला जाएगा।
जानकारी के अनुसार, तेज़ी के साथ AI की दौड़ में आगे बढ़ने वाले सभी प्रतिस्पर्धियों के आगे कंपनी के पिछड़ने से चिंतित निवेशक इस पर कड़ी नज़र बनाये रखेंगे।
9 सितंबर 2025 को Apple का कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्टों में यह बात कही गयी है कि एप्पल अपने नवीनतम iPhone का एक पतला संस्करण भी पेश करने वाली है, जिसे संभवतः iPhone Air नाम दिया जाएगा, जो उसके iPad Air तथा MacBook Air उत्पादों की याद दिलाता है।

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन के दबाव में, एप्पल ने आने वाले अगले 4 सालों के लिए पहले से ही भारी निवेश को बढ़ाकर 600 अरब डॉलर कर दिया है, ताकि रोज़गार के ज्यादा से ज्यादा मौके पैदा हो सकें और संभावित आयात शुल्क से बचने की उम्मीद में कुछ काम वहाँ ट्रांसफर हो जाए।
एप्पल को अपने उत्पादन केंद्रों, चीन एवं भारत सहित अन्य कई देशों से अमेरिकी आयात पर लगाए गए टैरिफ का दबाव झेलना पड़ रहा है।
पुणे में Apple का 4th स्टोर
आज iPhone निर्माता Apple ने घोषणा की कि वह आने वाले सप्ताह में इस बार भारत में अपना चौथा रिटेल स्टोर, पुणे में, खोलेगा। यह नया स्टोर देश में एप्पल की रिटेल उपस्थिति का विस्तार करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। जानकारी के लिए बता दें कि Apple की वेबसाइट के मुताबिक, यह स्टोर 4 सितंबर 2025 को दोपहर 1 बजे कोरेगांव पार्क में खुलेगा।
Read More: Snake Bite Government Relief: सांप के डंसने पर मुफ्त इलाज और आर्थिक सहायता



