Virender Sehwag Life: अपने जमाने के विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग को कौन नही जानता। वे दिल्ली के एक गाव में पले बढें हैं। और एक साधारण जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। हाल में ही उनके बारे में सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया की वे किस प्रकार का जीवन जी रहे है।
सुरेश रैना ने बताया रोचक किस्सा


Virender Sehwag Life एक बार उनके साथी क्रिकेटर रहे सुरेश रेना ने उनके बारे में बताया था कि जब वे दोनों साथ में भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेल रहे थे। उस दौरान सुरेश रेना अपने लिए एक महंगी कार खरीदना चाहते थे।
Virender Sehwag Life यह बात उन्होंने विरेंद्र सहवाग के साथ शेयर की लेकिन विरेद्र सहवाग ने उन्हें एक बढिया घर खरीदने की सलाह दी और साथ ही कहा कि तुम कार खरीदोंगे तो उस कार का मजा तुम्हारा ड्राइवर लेगा क्योंकि तुम्हारे पास तो उसे चलाने का समय ही नही होगा। जबकि एक बढ़िया घर का मजा तुम और तुम्हारा परिवार जीवन भर लेगा।
Virender Sehwag Life सुरेश रैना ने तुरंत उनकी बात मान ली और गाजियाबाद के राजनगर में एक आलीशान घर खरीद लिया। इस घटना को बताने का मकसद यह है कि वीरेंद्र खुद भी एक साधारण जीवन जीना पसंद करते है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उन्हें अपना स्टेटस मेंटेन करने के लिए महंगी चीजों की जरूरत नहीं है।
साधारण कार रखते है


Virender Sehwag Life उनके पास एक MG की इलेक्ट्रिक कार है, जो उन्होंने अपने बच्चों के लिए ली है। जबकि यह कार लेने पर उनके बच्चों ने कहा था कि ‘पापा, यह कोई कार है। इतनी छोटी सी कार है। मेरे दोस्त ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज़ में आते हैं। विरेद्र सहवाग ने उनसे कहा कि यह सब कारें तुम तब खरीदना, जब तुम खुद पैसा कमाओ। मैं तुम्हें अभी यही दे सकता हूं।’ अब उसी कार से मैं भी जाता हूं।
Virender Sehwag Life उन्होंने बताया कि मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मैं रेंज रोवर में जा रहा हूं, BMW में जा रहा हूं या MG से जा रहा हूं। मुझे एक जर्नी तय करनी है और उसके लिए सिर्फ एक कार की जरुरत है। मैरे लिए यह जरुरी नहीं है कि कार कितनी महंगी है। सहवाग के दोनों बेटे अब खेलने लगे हैं। एक अंडर-19 खेल रहा है और दूसरा अंडर-16 खेल रहा है।
क्रिकेर बेटों से कही बड़ी बात

Virender Sehwag Life एक बार उनको 3 लाख रुपये मिले थे। और जब उनके बैंक अकाउंट से पैसे खर्च होने लगे तब उन्हें पैसे की वैल्यू पता चल चली। अब जब वे ऑनलाइन फूड ऑर्डर कर रहे हैं, तो उनको लगता है कि पापा के लिए भी कुछ मंगवाना चाहिए। एक बार उन्होंने गाड़ी में 7000 का पेट्रोल भरवाया, तो उनको लगा कि तेल वाकई बहुत महंगा है। उनका मानना है कि पिता बच्चों को बेसिक नीड प्रोवाइड कर सकता है, लेकिन लग्जरी के लिए उसे खुद कमाना चाहिए।



