Lokhitkranti

भारत के 5 सबसे लोकप्रिय Vice President, जानिए क्यों रहे खास

Vice President

भारत में एक तरफ जहां उप-राष्ट्रपति (Vice President) के चुनावोंं के लिए चर्चाएं तेज हो गई हैं। तो आपके मन में कभी यह विचार तो आया होगा कि भारत के पांच सबसे ज्यादा चर्चा मेंं रहने वाले आज तक के उप-राष्ट्रपति कौन हैं और क्यों उन्होंने अपने वक्त पर बेहद लोकप्रियता हासिल की।

इस लेख में हम आपको उन सभी उप-राष्ट्रपतियों के बारे में बताएंगे जिन्हें आज भी लोग अक्सर बातों-बातों में याद करते हैं।

1. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 1952 से 1962 तक भारत के उप-राष्ट्रपति(Vice President) रहे। इसमें उन्होंने दो बार चुनाव जीता। पहला चुनाव उन्होंने 1952 में जीता और दूसरी जीत उन्हें 1957 में मिली। दोनों ही बार वह निर्विरोध चुने गए। इसके बाद वह भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने। इसके साथ ही उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता हैँ।

Vice President
Vice President

2. डॉ. जाकिर हुसैन

हुसैन भारत के दूसरे उप-राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल 1962 से लेकर 1967 तक रहा। उन्होंने कांग्रेस के समर्थन में चुनाव लड़ा था और बाद में वह भारत के तीसरे राष्ट्रपति भी बने। उन्हें भारत के पहले मुस्लिम उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के रूप में जाना जाता हैं।

3. बी. डी. जत्ती

बी. डी जत्ती का कार्यकाल 1974 से लेकर 1979 तक रहा। उन्होंने 1974 में बिना किसी विरोध के उप-राष्ट्रपति का चुनाव जीता। वह 1977 में फखरुद्दीन अली अहमद के देहांत के बाद कुछ समय के लिए देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति  भी रहे।

4. कृष्णकांत

इनका कार्यकाल 1997 से लेकर 2002 तक रहा। यह भारत के 9वें राष्ट्रपति बने। उन्होंने 1997 में कांग्रेस से समर्थन हासिल करके चुनाव लड़ा। इनका देहातं उप-राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए हुआ।

Vice President
Vice President

5. एम. वेंकैया नायडू (2017–2022)

यह उपराष्ट्रपति का पद हासिल करने वाले एनडीए के पहले उम्मीदवार थे। इन्हें इनकी हास्यात्मक और सरल भाषा के लिए लोग याद करते हैं। उन्होंने अपने पद पर रहते हुए बहुत सारे अच्छे कार्य किये।

यह भी पढ़े- Rapido misleading ads : Rapido के द्वारा भ्रामक विज्ञापन करने पर लगा भारी जुर्माना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
“रात 3 बजे का डरावना सच” कृष्ण जन्माष्टमी 2025 : आखिर क्यों मनाते है जन्माष्टमी का त्यौहार?