रिपोर्टर
राहुल कुमार
Industrial News : पीरागढ़ी स्थित उद्योग नगर में फैक्ट्री ऑनर्स एसोसिएशन, मैन्युफैक्चरर्स को-ऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट और लघु उद्योग भारती के ने साथ मिलकर शुक्रवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े सैकड़ों प्रतिनिधि, कारोबारी, उद्यमी और सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Industrial News : क्या था मुख्य उद्देश्य ?
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजधानी दिल्ली में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र के विकास, औद्योगिक माहौल में सुधार और निवेशकों को प्रोत्साहन देने वाली सरकारी योजनाओं पर चर्चा करना था। वक्ताओं ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई व्यापार करने में आसानी नीतियों का लाभ अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है। न केवल बड़े उद्योग बल्कि छोटे और मध्यम उद्यम भी इन नीतियों से सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।

Industrial News : सरकार से कौन-कौन रहा उपस्थित ?
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया, महापौर राजा इकबाल सिंह समेत कई विधायक और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने अपने संबोधन में उद्योग क्षेत्र के महत्व और सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
Industrial News : सीएम रेखा ने उद्योग क्षेत्र के महत्व पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली अब केवल देश की राजनीतिक राजधानी नहीं, बल्कि MSME और उद्योग जगत के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रही है। यहां का बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सुगम प्रशासनिक प्रक्रिया और निवेश के अनुकूल माहौल देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।
पीरागढ़ी में उद्योग नगर फैक्ट्री ऑनर्स एसोसिएशन, मैन्युफैक्चरर्स को-ऑप इंडस्ट्रियल एस्टेट और लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित समारोह इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली अब ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ की राजधानी बनने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है।
आपके एक वोट ने यह बदलाव संभव किया है।… pic.twitter.com/oziUur2iOc
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 7, 2025
Industrial News : ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प
कार्यक्रम में विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने उद्योगों से जुड़े मुद्दों, चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। साथ ही, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियानों को और गति देने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
अंत में आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि ऐसे आयोजनों से न केवल औद्योगिक एकजुटता बढ़ेगी, बल्कि दिल्ली को एक ग्लोबल इंडस्ट्रियल हब बनाने के लक्ष्य को भी बल मिलेगा।
यह भी पढ़े : Viral Stunt Video : मोदीनगर में सड़क पर मौत का खेल, बाइक पर दिखा खतरनाक स्टंट



