रिपोर्टर
आदिल चौधरी
Hapur Police News : हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की हैं।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हवाई फायरिंग की सूचना पर दो भाईयों को ग्राम गन्दू नगला से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से अवैध असलहा बरामद हुआ है। उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Hapur Police News : गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम और पता
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गे आरोपियों में सत्यम सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गंदू नगला थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़, शिवम चौधरी पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गंदू नगला थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ शामिल हैं।

Hapur Police News : क्या- क्या बरामद हुआ ?
पुलिस को कार्रवाही में एक अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस. 12 बोर, एक अवैध पोनिया मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। दअसल पुलिस शस्त्र अभियान के तहत उन लोगों को पकड़ रही हैं, जो अवैध हथियार अपने पास रखते हैं।
Hapur Police News : गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस अभियान को पुलिस ने बड़ी सावधानी से पूर्ण किया। इसमें प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार थाना बहादुरगढ जनपद हापुड़, उ0नि0 धनवीर सिंह थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़, मुनेश कुमार थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़, राजबहादुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़, उ0नि0 जितेन्द्र तोमर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़,अरूण कुमार थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़, सत्यम शर्मा थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ शामिल रहे।
हापुड़
➡चोरों की अफवाह में फायरिंग कर रहे दो युवक
➡सेना में तैनात फौजी, सगा भाई गिरफ्तार
➡दोनों छत से फायरिंग कर फैला रहे थे दहशत
➡अवैध हथियारों से कर रहे थे फायरिंग
➡पुलिस ने दो अवैध तमंचे भी बरामद किए
➡थाना बहादुरगढ़ के गांव ग़ंदू नगला का मामला#Hapur #FiringIncident… pic.twitter.com/xMfOQitf6x
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) August 7, 2025
Hapur Police News : जांच जारी हैं
पुलिस अब आगे की जांच कर रही हैं। दोनों भाईयोंं का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा हैं। पुलिस जानकारी जुटा रही हैं कि क्या इन दोनों का क्राइम की दुनिया से पुराना नाता हैं या दोनों नए खिलाड़ी हैं।
यह भी पढ़े–Child Trafficking Racket का भंडाफोड़, 4 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन



