रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली विधानसभा परिसर आज गुरुवार के दिन एक खास अवसर का गवाह बना, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शाहदरा जिले की महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए विशेष राखी गिफ्ट पैक का लोकार्पण किया।
ये गिफ्ट पैक स्थानीय महिलाओं द्वारा अपने कौशल, रचनात्मकता और परिश्रम से तैयार किए गए हैं, जो महिला स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत पहल है।
Delhi News : स्वच्छता आंदोलन के लिए भी बटोरी सुर्खियां
रेखा गुप्ता ने जब से दिल्ली की मुख्यमंत्री का पद संभाला हैं। वह सार्वजनिक कार्यक्रमों मे अकसर दिखाई देती हैं। हाल ही में वह अपने स्वच्छता आंदोलन के लिए चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के कार्यक्रम में भाग लिया हैं।

Delhi News : वोकल फॉर लोकल को मिला बढ़ावा
लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने घोषणा की कि इन हस्तनिर्मित राखी गिफ्ट पैक्स को रक्षाबंधन के पर्व पर सभी वरिष्ठ नेताओं को उपहार स्वरूप भेजा जाएगा। इससे न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा बल्कि उनकी पहचान और मेहनत को भी सम्मान मिलेगा।
#DelhiNews
दिल्ली विधानसभा परिसर आज गुरुवार के दिन एक खास अवसर का गवाह बना, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शाहदरा जिले की महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए विशेष राखी गिफ्ट पैक का लोकार्पण किया। pic.twitter.com/WEb8kJPZaB
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) August 7, 2025
Delhi News : ‘लखपति दीदी’ की सराहना
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान, ‘लखपति दीदी’ योजना और देशभर में सक्रिय सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से लाखों महिलाएं आज नवाचार, स्वरोजगार और आर्थिक मजबूती की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
Delhi News : नीय संसाधनों और आधुनिक डिज़ाइन का सुंदर समावेश
शाहदरा की महिलाओं द्वारा बनाए गए इन राखी पैक्स में पारंपरिक हस्तकला, स्थानीय संसाधनों और आधुनिक डिज़ाइन का सुंदर समावेश देखने को मिला। इस पहल से न केवल त्योहारों को एक नया सामाजिक संदेश मिलेगा, बल्कि महिला उद्यमिता को नई ऊर्जा भी प्राप्त होगी। यह आयोजन राजधानी में महिला नेतृत्व और नवाचार की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया है।
यह भी पढ़े- Kisan News : वेव सिटी में धरने पर बैठे किसानों को खदेड़ने का मामला, किसानों ने प्रशासन को दी चेतावनी



