Lokhitkranti

Eye Health Vitamins: आंखों का फड़कना अंधविश्वास नहीं, इन 2 विटामिन की कमी हो सकती है वजह, जानिए वैज्ञानिक कारण

Eye Health Vitamins

Eye Health Vitamins: आंखों का फड़कना भारत में काफी समय से शुभ या अशुभ संकेत के तौर पर देखा गया है। बचपन से ही हमने यह सुना है कि अगर दाईं आँख फड़कती है तो कुछ अशुभ होता है और अगर बाईं आंख फड़कती है तो शुभ होता है या इसके विपरीत। हालांकि, विज्ञान की दृष्टि से देखा जाए तो इसकी वजह कहीं ज्यादा स्पष्ट और तर्कसंगत है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, आंखों के फड़कने (Eye Twitching) के पीछे थकान, मानसिक तनाव और विटामिन की कमी सबसे मुख्य कारण हैं। खासतौर पर विटामिन-डी और विटामिन-बी12 की कमी इस समस्या को अधिक बढ़ावा देती है। ये दोनों ही विटामिन हमारी आंखों और मांसपेशियों की सामान्य कार्यप्रणाली के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

आंख क्यों फड़कती है? (Eye Health Vitamins)

क्या आप जानते हैं कि नींद पूरी न होना, शारीरिक थकावट और लगातार स्क्रीन पर काम करते रहने से भी आंखों के अनैच्छिक फड़कने की वजह बन सकता है। पर जब शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, तो इनमे से कुछ संकेत आंखों के जरिए भी मिल सकते हैं।

Eye Health Vitamins
Eye Health Vitamins

जैसे, अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी है तो उससे न्यूरोमस्क्युलर कार्य प्रणाली प्रभावित हो सकती है, जिसकी वजह से आंखों की मांसपेशियों में ऐंठन आ सकती है। इसके अलावा, विटामिन-डी की कमी होने से नसें कमजोर हो जाती हैं, जिससे ऐसी दिक्कतें होने लगती हैं।

Eye Health Vitamins
Eye Health Vitamins

विटामिन की कमी कैसे करें पूरी? (Eye Health Vitamins)

आंखों के स्वस्थ को सही बनाए रखने के लिए जरुरी है कि शरीर में आवश्यक विटामिन्स व मिनरल्स की पूर्ति होना। जिसके लिए अपनी डाइट में आप साबुत अनाज, फल, लो फैट मीट, हरी सब्जियां, अंडे, दालें और फलियां आदि शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही, सूर्य की रोशनी से विटामिन-डी की पूर्ती हो सकती है।

Eyes Health Vitamins
Eyes Health Vitamins

आपको बता दें कि, इलेक्ट्रोलाइट्स और मैग्नीशियम की कमी भी आंखों के फड़कने की वजह बन सकती है। इसलिए जरुरी है संतुलित खानपान और पर्याप्त मात्रा में आराम करना इस समस्या से बचाव में सहायक हो सकते हैं।

Read More- Vitamin-D Deficiency: हड्डियों में कमजोरी के साथ बढ़ सकता है डिप्रेशन का खतरा, जानिए धूप लेने का सबसे सही समय और तरीका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
“रात 3 बजे का डरावना सच” कृष्ण जन्माष्टमी 2025 : आखिर क्यों मनाते है जन्माष्टमी का त्यौहार?